Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • मौसम

Heavy rain alert rajasthan : राजस्थान में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat May 16, 2026 1 minute read

Heavy rain alert rajasthan : राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिली। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर सहित अधिकांश शहरों में दिन के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आई। कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 6 जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग ने चेतावनी दी है कि 18 मई के बाद राजस्थान में गर्मी फिर से तेज हो सकती है और पश्चिमी जिलों में सीवियर हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है। राजधानी जयपुर में 14 मई की शाम आए तेज अंधड़ ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शिवदासपुरा थाना इलाके में गृह प्रवेश समारोह के दौरान लगा टेंट तेज हवा के कारण गिर गया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए थे। इन घायलों में सांगानेर निवासी मुन्नी देवी (55) के सिर में गंभीर चोट आई थी। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

कई शहरों में तापमान में आई गिरावट

Red alert in Rajasthan today : पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का सबसे अधिक तापमान फलोदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में 44.2 डिग्री और वनस्थली (टोंक) में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। हालांकि प्रदेश के कई बड़े शहरों में तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

जयपुर में हल्की हवाओं से मिली राहत

weather rajasthan today : जयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में करीब 2.3 डिग्री कम रहा। दिन में कुछ समय बादल छाए रहे और शाम के समय हल्की हवाएं चलीं, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी जयपुर में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। दोपहर बाद हल्के बादल छाने और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

अजमेर में धूप तेज, लेकिन लू से राहत

Weather rajasthan today rain : अजमेर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार के मुकाबले तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट हुई। हालांकि सुबह से ही गर्म हवाएं चलती रहीं और दोपहर में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। इसके बावजूद पिछले दिनों की तुलना में लू का असर कुछ कम देखने को मिला।

सीकर में शाम को बदला मौसम

Weather rajasthan today hourly : सीकर में लगातार तीन दिन तक आंधी-बारिश का दौर चलने के बाद शुक्रवार को दिनभर मौसम सामान्य रहा। जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाएं चलने लगीं। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Ravindra Singh Bhati biography : गांव के साधारण लड़के से विधायक तक: जानिए रविंद्र सिंह भाटी की पूरी कहानी

जोधपुर और उदयपुर में भी गर्मी का असर कम

जोधपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से थोड़ा कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी के कारण दिन के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम नजर आई। उदयपुर में भी भीषण गर्मी के बीच लोगों को हल्की राहत मिली। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पिछले दिन के मुकाबले 1.1 डिग्री कम रहा।

अगले सप्ताह फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में तापमान फिर तेजी से बढ़ सकता है। 18 मई के बाद पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में हीटवेव और सीवियर हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि मई के अंत तक मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दिन में तेज गर्मी और शाम के समय आंधी-बारिश जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 313

Post navigation

Previous: prithviraj chauhan history : आखिरी हिंदू सम्राट की वीर गाथा, जिसने विदेशी आक्रमणकारियों को हिला दिया
Next: Rajasthan black magic murder news : शादी के लिए मासूम की बलि! राजस्थान की इस घटना ने सबको दहला दिया

Related Stories

Rajsamand rain update
  • मौसम

Rajsamand rain update : राजसमंद में मानसून रूठा! गोमती-बनास सूखी, खरीफ फसल पर संकट

Parmeshwar Singh Chundwat August 22, 2026
Heavy Rain in Rajasthan today
  • मौसम

Heavy Rain in Rajasthan today : राजसमंद समेत राजस्थान में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट! जानिए

Parmeshwar Singh Chundwat July 5, 2026
Rajasthan Monsoon Update
  • मौसम

Rajasthan Monsoon Update : राजस्थान में आखिरकार मानसून की एंट्री! 12 जिलों में पहुंचा, यहां होगी बारिश

Parmeshwar Singh Chundwat July 2, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
गोगुंदा में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का स्नेह मिलन समारोह #karnisena #udaipur #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
दुर्गाकुंड मंदिर में गूंजे संत राजूराम महाराज के जयकारे, वार्षिक निशान कार्यक्रम संपन्न
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • Sugar Price Today : चीनी की कीमतों पर बड़ी खबर! देश में नहीं है कमी, जल्द घट सकते हैं दाम
  • Rajasthan Crop Insurance : मौसम ने फसल बिगाड़ी तो मिलेगा बीमा क्लेम, अनार-किन्नू समेत ये फसलें कवर
  • husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत
  • Rajsamand municipal elections: राजसमंद की 5 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • bike theft case : राजसमंद में बाइक चोरी का खुलासा, 9 मोटरसाइकिलें बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
| MoreNews by AF themes.