
Weather Update Rajasthan : देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को कई राज्यों में राहत मिल सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि परेशानी का कारण भी बन सकती है। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार आज यानी 3 जून को देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट ले सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं कुछ इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ भी प्रभाव दिखा रहा है। यही वजह है कि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम तेजी से बदलने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से कई इलाकों में नुकसान हुआ था, लेकिन अब फिर से तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में आज होने वाली बारिश कुछ क्षेत्रों में राहत और कुछ जगहों पर परेशानी लेकर आ सकती है।

इन 15 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट
Heavy Rainfall Alert : विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और तमिलनाडु समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर बिजली गिरने और पेड़ उखड़ने की भी आशंका जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में आज का मौसम
Rain and Storm Alert : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज तेज आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और शाम तक तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बिहार में आज भारी बारिश की संभावना
Monsoon Update : पटना, गया, नवादा, जहानाबाद, बक्सर, वैशाली, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और मुंगेर समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, खूंटी, हजारीबाग, पलामू और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।
उत्तराखंड और हिमाचल में बदलेगा मौसम
Rajasthan ka Mosam : उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, किन्नौर और सोलन जिलों में भी तेज बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू, कठुआ, पुंछ, राजौरी, उधमपुर, किश्तवाड़, कुलगाम और अनंतनाग सहित कई क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, मालदा, हुगली और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी मौसम खराब रह सकता है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, फरीदकोट, संगरूर और पठानकोट में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हरियाणा के कई जिलों में भी मौसम विभाग ने आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
राजस्थान में कई जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान के चुरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, अजमेर, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और श्रीगंगानगर जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों और पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मध्य प्रदेश में भी बदलेगा मौसम
मंदसौर, नीमच, विदिशा, राजगढ़, आगर मालवा, बालाघाट, सिवनी, डिंडोरी, शिवपुरी और छतरपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। असम के गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, नागांव, जोरहाट, कोकराझार और धुबरी सहित कई जिलों में भारी बारिश और 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
केरल और तमिलनाडु में मानसून का असर
दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय बना हुआ है। केरल के कन्नूर, वायनाड, एर्नाकुलम, इडुक्की और मलप्पुरम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हीं तमिलनाडु के चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, कांचीपुरम और कन्याकुमारी सहित कई जिलों में भी तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।
लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को फसल और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। वहीं यात्रा करने वाले लोगों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। आज कई राज्यों में मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।



