Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • Poltical

Rajsamand chairman election : राजसमंद से नाथद्वारा तक अध्यक्ष चुनाव में बड़ा ट्विस्ट, जानिए किसके कितने दावेदार

Parmeshwar Singh Chundwat September 18, 2026 1 minute read

राजसमंद। Rajsamand chairman election : जिले के पांचों निकायों में अध्यक्ष और सभापति पद के चुनाव को लेकर तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। राजसमंद नगर परिषद में कांग्रेस के दो प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद सभापति पद पर भाजपा की अनिता पालीवाल और कांग्रेस के मोहन कुमावत के बीच सीधा मुकाबला रह गया है। वहीं नाथद्वारा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

राजसमंद नगर परिषद में गुरुवार को कांग्रेस के दो पार्षद चुन्नीलाल पंचोली और भूरालाल कुमावत ने सभापति पद से अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद अब भाजपा की अनिता पालीवाल और कांग्रेस के मोहन कुमावत के बीच सीधा मुकाबला होगा। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया जारी रहेगी। सभापति पद के लिए 21 सितंबर को जिला परिषद सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। राजसमंद नगर परिषद में कुल 45 वार्ड हैं। इनमें भाजपा ने 27, कांग्रेस ने 14 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की है। भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। कांग्रेस ने कुमावत समाज से मोहन कुमावत को प्रत्याशी बनाकर सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है। भाजपा के 9 पार्षद कुमावत समाज से हैं। वहीं चुनाव में क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं चल रही हैं। तीन जैन पार्षदों के निर्वाचित होने के बावजूद जैन समाज से सभापति प्रत्याशी नहीं बनाए जाने को लेकर पार्टी के भीतर नाराजगी की चर्चा भी सामने आ रही है।

भीम नगर पालिका : यशोदा कुंवर का निर्विरोध निर्वाचन तय

Rajasthan Municipal Election 2026 : भीम नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए यशोदा कुंवर का ही एकमात्र नामांकन दाखिल हुआ है। ऐसे में उनका निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। 20 वार्ड वाली भीम नगर पालिका में कांग्रेस के 14, भाजपा के 2 और निर्दलीय के 4 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। खास बात यह है कि भीम ग्राम पंचायत से नगर पालिका में क्रमोन्नत होने के समय यशोदा कुंवर सरपंच थीं। इसके बाद वे नगर पालिका की अध्यक्ष भी बनीं। अब पार्षद का चुनाव जीतने के बाद वे एक बार फिर अध्यक्ष पद संभालने जा रही हैं।

देवगढ़ नगर पालिका: एक ही नाम के दो प्रत्याशी

Rajsamand Sabhapati Election 2026 : देवगढ़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां कुल 25 वार्ड हैं। इनमें कांग्रेस के 16, भाजपा के 7 और निर्दलीय प्रत्याशियों के 2 पार्षद विजयी हुए हैं।

अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने वार्ड 16 की पार्षद तारा कुमारी कंसारा को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने वार्ड 25 की पार्षद तारा देवी कंसारा को मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशियों का नाम एक जैसा होने के कारण यह मुकाबला खासा चर्चा में है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता भी चुनाव मैदान में हैं।

आमेट नगर पालिका: सरणोत और शौर्य मेवाड़ा आमने-सामने

Nathdwara Chairman Election 2026 : आमेट नगर पालिका में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। 25 वार्डों में भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने दिनेश सरणोत को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने शौर्य मेवाड़ा पर दांव लगाया है। वार्डों के परिणाम के लिहाज से बहुमत का आंकड़ा भाजपा के पक्ष में है। वहीं पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा ने अपने भतीजे शौर्य मेवाड़ा को चुनाव मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

नाथद्वारा नगर पालिका: अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में

Rajasthan Local Body Election 2026 : नाथद्वारा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए इस बार पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से परेश सोनी, कांग्रेस से अजय गुर्जर और कमलेश कुमावत, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर प्रहलाद सनाढ्य और अविनाश सनाढ्य मैदान में हैं। नाथद्वारा में कुल 40 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा को 20, कांग्रेस को 19 और एक निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में एक निर्दलीय पार्षद की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 18 Sep. 2026

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 0

Post navigation

Previous: Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 18 Sep. 2026

Related Stories

  • Poltical

Rajsamand Municipal Election : सभापति पद के लिए पालीवाल-जैन दावेदारों में लॉबिंग तेज, भाजपा में नाम को लेकर मंथन

Parmeshwar Singh Chundwat September 15, 2026 1
Rajsamand election 2026
  • Poltical

Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Rajsamand Election 2026
  • Poltical

Rajsamand Election 2026 : राजसमंद में भाजपा के टिकट बंटवारे पर बवाल! सेन समाज ने खोला मोर्चा

Parmeshwar Singh Chundwat September 1, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मानवता की मिसाल, बेसहारा कैलाशी का अनन्ता हॉस्पिटल ने थामा हाथ #Rajsamandnews राजसमंद में मानवता की मिसाल, बेसहारा कैलाशी का अनन्ता हॉस्पिटल ने थामा हाथ #Rajsamandnewsजयपुर में 7 जुलाई को सड़क हादसे ने आमेट के पास जेतपुरा निवासी कैलाशीबाई के पति चन्द्रप्रकाश बागरिया और तीन बेटों की मौत हो गई, जबकि कैलाशीबाई खुद गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। कैलाशी का पैर कुचला गया और गरीबी के चलते बड़ी समस्या खड़ी हो गई। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में इंसानियत ने उनका हाथ थामा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल पर अनन्ता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल प्रबंधन ने कैलाशीबाई के इलाज का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया। अस्पताल में उनका इलाज निशुल्क किया जा रहा है। इतना ही नहीं, परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बैंक खाता, आधार अपडेट, जन आधार और पैन कार्ड जैसी जरूरी व्यवस्थाएं भी अस्पताल प्रबंधन की टीम कर रही है। साथ ही प्रतिमाह 10 हजार रुपए पेंशन भी दी जाएगी। कार्यकारी निदेशक नीतिन शर्मा ने बताया कि पीड़ित, आहत व बेसहारा की मदद करना ही अनन्ता हॉस्पिटल प्रबंधन की प्राथमिकता रही है।
Ananta Hospital
Ananta Medical Collage & Hospital
Rajsamand News
Udaipur News
Jaipur accidentJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मानवता की मिसाल, बेसहारा कैलाशी का अनन्ता हॉस्पिटल ने थामा हाथ #Rajsamandnewsजयपुर में 7 जुलाई को सड़क हादसे ने आमेट के पास जेतपुरा निवासी कैलाशीबाई के पति चन्द्रप्रकाश बागरिया और तीन बेटों की मौत हो गई, जबकि कैलाशीबाई खुद गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। कैलाशी का पैर कुचला गया और गरीबी के चलते बड़ी समस्या खड़ी हो गई। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में इंसानियत ने उनका हाथ थामा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल पर अनन्ता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल प्रबंधन ने कैलाशीबाई के इलाज का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया। अस्पताल में उनका इलाज निशुल्क किया जा रहा है। इतना ही नहीं, परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बैंक खाता, आधार अपडेट, जन आधार और पैन कार्ड जैसी जरूरी व्यवस्थाएं भी अस्पताल प्रबंधन की टीम कर रही है। साथ ही प्रतिमाह 10 हजार रुपए पेंशन भी दी जाएगी। कार्यकारी निदेशक नीतिन शर्मा ने बताया कि पीड़ित, आहत व बेसहारा की मदद करना ही अनन्ता हॉस्पिटल प्रबंधन की प्राथमिकता रही है।
Ananta Hospital
Ananta Medical Collage & Hospital
Rajsamand News
Udaipur News
Jaipur accidentJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मानवता की मिसाल, बेसहारा कैलाशी का अनन्ता हॉस्पिटल ने थामा हाथ #Rajsamandnews
राजसमंद निकायों में अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ, कहीं निर्विरोध तो कहीं रोचक मुकाबला
.
Rajsamand news
Chairman electionराजसमंद में निकाय चुनाव के नतीजों के बाद बुधवार को अध्यक्ष-सभापति पद के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होते ही जिले के पांचों निकायों में तस्वीर साफ हो गई। कहीं निर्विरोध अध्यक्ष तय है तो कहीं बहुमत के बावजूद सामाजिक समीकरण और निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो गई है।Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद निकायों में अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ, कहीं निर्विरोध तो कहीं रोचक मुकाबला #Chairmanelection
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सरपंच-प्रधान की सीटों का खुलेगा पिटारा, 23-24 सितंबर को लॉटरी #rajsamandnews #electionnews
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Rajsamand chairman election : राजसमंद से नाथद्वारा तक अध्यक्ष चुनाव में बड़ा ट्विस्ट, जानिए किसके कितने दावेदार
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 18 Sep. 2026
  • Bhim Nagar Palika Chairman : भीम में यशोदा कंवर का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन
  • Pradeep Kabra news : नाथद्वारा में लापता भाजपा नेता प्रदीप काबरा सुबह घर लौटे: रातभर चला धरना-हंगामा, सांसद-विधायक पहुंचे
  • Rajsamand Chairman Election 2026 : 5 निकायों में अध्यक्ष पद के नामांकन पूरे, अब 21 सितंबर को होगा बड़ा फैसला
| MoreNews by AF themes.