
नाथद्वारा। Nathdwara Gold Silver Theft Case : पुलिस थाना श्रीनाथजी मंदिर क्षेत्र के सुखाड़िया नगर में दिनदहाड़े हुई चोरी की बहुचर्चित वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28 तोला सोना (मूल आभूषण एवं गलाया हुआ सोना ) और 681 ग्राम चांदी बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद किए गए सोने चांदी की अनुमानित कीमत करीब 46 लाख रुपये बताई जा रही है।
Nathdwara House Theft Case : पुलिस के अनुसार सुखाड़िया नगर निवासी कैलाश पालीवाल पुत्र गोविंद पालीवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 अप्रैल 2026 को दिन में अज्ञात बदमाशों ने उनके सूने मकान के ताले तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर ली थी। घटना के समय परिवार बाहर गया हुआ था। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर पुलिस थाना श्रीनाथजी मंदिर में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हेमंत कलाल के निर्देशन, एएसपी महेंद्र पारीक एवं वृत्ताधिकारी नाथद्वारा शिप्रा राजावत के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गहन तफ्तीश करते हुए नाथद्वारा, राजसमंद, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, अजमेर, ब्यावर, जयपुर, दिल्ली, गुरुग्राम और गुजरात-मध्य प्रदेश के कई इलाकों में 1 हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी अनुसंधान और फुटेज के आधार पर पुलिस ने साखलिया (भीलवाड़ा) निवासी शातिर चोर रमेश बागरिया को डिटेन कर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में रमेश ने वारदात कबूलते हुए अपने साथियों महेंद्र उर्फ भागचंद बागरिया और पप्पू बागरिया के नाम उगले। इसके बाद पुलिस ने 5 सितंबर को रमेश बागरिया तथा 7 सितंबर को न्यायिक अभिरक्षा से महेंद्र और पप्पू बागरिया को गिरफ्तार किया। Nathdwara Theft Gang Arrest

पुलिस को किया गुमराह
Rajsamand Crime News 2026 : आरोपियों सहित खरीददार गिरफ्तार अनुसंधान के दौरान मुख्य आरोपी रमेश बागरिया ने पुलिस को गुमराह करने और असली खरीदार को बचाने के उद्देश्य से कई निर्दोष सर्राफा व्यापारियों के झूठे नाम बताए। हालांकि पुलिस टीम ने मौखिक बयानों पर भरोसा न करते हुए निष्पक्ष जांच की और झूठी कड़ियों को खारिज करते हुए वास्तविक खरीदार पनौतिया (भीलवाड़ा) निवासी अरुण कुमार उर्फ बाबू सोनी तक पहुंच बनाई। कड़ी पूछताछ में अरुण सोनी ने चोरी का सोना खरीदना स्वीकार किया, जिसकी निशानदेही पर 20 तोला सोना बरामद कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न जिलों राज्यों में चोरी और नकबजनी के दर्जनों आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मामले में शामिल एक अन्य फरार आरोपी प्रभु बागरिया और विनोद सोनी की तलाश जारी है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों के मुख्य प्रवेश द्वारों पर चालू स्थिति में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं। Rajasthan Theft Case Nathdwara Police



