
Railmagra Tractor Trolley Accident : राजसमन्द। रेलमगरा थाना क्षेत्र के बनेडिया ग्राम पंचायत में खटुकडा मार्ग पर ट्रेक्टर पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। दरअसल गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौटते वक्त यह हादसा हुआ। ये लोग सांसेरा के जल देवी माताजी तालाब से गणेश प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में एक मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। घायलों में रेलमगरा अस्पताल और आरके जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है।
हादसे में तुरकिया खेड़ा निवासी शंकरसिंह पिता जोध सिंह (65 वर्ष), तकड़ियों का गुड़ा, नाथद्वारा निवासी पुष्पा कुंवर पत्नी शंभूसिंह (45 वर्ष), तुरकिया खेड़ा निवासी हरीश लोहार पुत्र राजकुमार लोहार (12 वर्ष) और तुरकिया खेड़ा निवासी ललिता पुत्री भंवर सिंह की मौत हो गई । जबकि जानकारी के मुताबिक तुरकिया खेड़ा निवासी अनीता पुत्री सुरेशसिंह(26 वर्ष), लीला पुत्री बंसी सिंह (23 वर्ष) व पीपली डोडिया निवासी अर्जुनसिंह पुत्र रोशनलाल खटीक घायल है। रेलमगरा थानाधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत के अनुसार हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। ट्रैक्टर के बेकाबू होकर पलटने के बाद ट्रॉली में सवार लोग उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बनेडिया सरपंच योगेंद्र सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। ट्रॉली के नीचे कई लोगों के दबे होने के कारण JCB की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा किया गया, जिसके बाद नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए बनेडिया रेल नगर चिकित्सालय पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद राजसमंद जिला आरके अस्पताल रेफर किया गया। इधर हादसे की जानकारी मिलने के बाद राजसमंद जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा और जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल भी जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके उपचार की जानकारी ली। चिकित्सकों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। हादसे गणपति प्रतिमा विसर्जन की खुशी गम में बदल गई। Rajsamand Accident News Today


पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Rajsamand Ganesh Visarjan Accident : हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलमगरा थाना अधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य करवाया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिला कलक्टर अरूण कुमार हसीजा व राजसमंद पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल भी जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर उनके उपचार की जानकारी ली और चिकित्सकों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। Rajsamand Tractor Accident News
गांव में छाया मातम

Turkiya Kheda Road Accident : गणेश विसर्जन के बाद घर लौटते समय हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही तुरकिया खेड़ा गांव और आसपास के क्षेत्र में पहुंची, शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में चार लोगों की मौत के बाद गांव में गमगीन माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल श्रद्धालुओं के जल्द स्वस्थ होने के लिए लोग प्रार्थना कर रहे हैं।
हादसे के फोटो








