Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Bagheri Naka Water Level : बाघेरी नाका में सिर्फ 40 दिन का पानी, 264 गांवों पर मंडरा रहा पेयजल संकट

Parmeshwar Singh Chundwat September 28, 2026 1 minute read

Bagheri Naka Water Level : राजसमंद। कमजोर मानसून ने जिले की प्रमुख क्षेत्रीय पेयजल योजनाओं में शामिल बाघेरी नाका परियोजना के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। इस मानसून में परियोजना के मुख्य जलस्रोत बाघेरी नाका बांध में पर्याप्त पानी की आवक नहीं हो सकी। इससे आने वाले दिनों में पेयजल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

बाघेरी नाका बांध की कुल 32.80 फीट भराव क्षमता है, जबकि वर्तमान में इसमें महज 16.20 फीट पानी उपलब्ध है। लगातार जारी पेयजल आपूर्ति को देखते हुए मौजूदा जल भंडार से करीब 40 से 45 दिन तक ही सप्लाई चलने का अनुमान है। ऐसे में समय रहते वैकल्पिक जलस्रोत तैयार नहीं किए गए तो अक्टूबर के बाद 264 गांवों और ढाणियों में पेयजल संकट गहरा सकता है। आपदा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार 27 सितंबर तक जिले में सिर्फ 404 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले में 10 साल की औसत बारिश 786 मिमी है। इस लिहाज से इस वर्ष अब तक औसत से 382 मिमी कम बारिश हुई है। पिछले साल जिले में 948 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस तुलना में इस बार बारिश करीब 57.38 प्रतिशत कम रही है। पिछले 24 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2002 में 301 मिमी और 2009 में 421 मिमी बारिश हुई थी। इस साल 404 मिमी बारिश के साथ यह 24 वर्षों में तीसरा सबसे कमजोर मानसून माना जा रहा है।

25 प्रमुख बांधों में से 20 खाली

Rajsamand Water Crisis : कम बारिश का असर जिले के जलाशयों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जिले के 25 प्रमुख बांधों में से 20 पूरी तरह खाली हैं। वहीं प्रमुख जलस्रोतों में भी सीमित पानी बचा है। राजसमंद झील की कुल क्षमता 30 फीट है, जबकि इसमें फिलहाल 19.20 फीट पानी है। इसी तरह नंदसमंद बांध की 32 फीट क्षमता के मुकाबले 14.20 फीट और चिकलवास में 64 फीट की क्षमता के मुकाबले 52.30 फीट पानी उपलब्ध है।

264 गांवों की पेयजल व्यवस्था बाघेरी पर निर्भर

Rajsamand Water Shortage : बाघेरी नाका बांध खमनोर क्षेत्र का प्रमुख जलाशय होने के साथ ही क्षेत्रीय पेयजल योजना का मुख्य आधार है। सामान्य मानसून के दौरान इस परियोजना से करीब 264 गांवों और ढाणियों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। हालांकि, चिकलवास में फिलहाल पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के कारण करीब 81 गांवों में पेयजल आपूर्ति जारी रहने की संभावना है। दूसरी ओर, जिन क्षेत्रों में जलस्रोतों की स्थिति कमजोर होगी, वहां जरूरत के अनुसार टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

Jaivardhan News

सरकार ने मांगा इमरजेंसी एक्शन प्लान

Bagheri Naka Dam Water Crisis : बाघेरी नाका बांध में तेजी से घट रहे जलस्तर को देखते हुए जलदाय विभाग और राज्य सरकार ने स्थिति को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर और जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता से सोमवार तक इमरजेंसी एक्शन प्लान तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिला प्रशासन की ओर से 30 सितंबर तक तात्कालिक कार्ययोजना को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

पानी खत्म होने से पहले वैकल्पिक स्रोत तलाशने पर जोर

Rajsamand Drinking Water Crisis : विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती बाघेरी नाका बांध का पानी पूरी तरह खत्म होने से पहले वैकल्पिक जलस्रोत तैयार करने की है। इसके लिए स्थानीय जलस्रोतों और मौजूदा पेयजल व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बाघेरी नाका परियोजना के एक्सईएन किशन खोईवाल के अनुसार, पेयजल के लिए बांध में पानी सीमित मात्रा में बचा है। विभाग सोमवार तक आवश्यक प्लान तैयार करेगा और स्थानीय स्रोतों को ध्यान में रखते हुए आगे की व्यवस्था तय की जाएगी। ऐसे में आने वाले कुछ सप्ताह बाघेरी नाका परियोजना और इससे जुड़े 264 गांवों के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं। समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था तैयार नहीं हुई तो अक्टूबर के बाद कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

Rajasthan Panchayat Election : राजस्थान में फिर टलेंगे पंचायत चुनाव? राजेश्वर सिंह ने अफवाहों पर दिया बड़ा अपडेट

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 86

Post navigation

Previous: Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 28 Sep. 2026
Next: Bank Strike 2026 : 3 दिन की बैंक हड़ताल टली: कर्मचारियों की मांगों पर बनेगी हाई लेवल कमेटी

Related Stories

Daily Jaivardhan
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 28 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 28, 2026
Rajsamand Electricity Bill Dues
  • समाचार

Rajsamand Electricity Bill Dues : 206 ग्राम पंचायतों पर 1.81 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया

Parmeshwar Singh Chundwat September 27, 2026
Rajasthan Panchayat Election
  • समाचार

Rajasthan Panchayat Election : राजस्थान में फिर टलेंगे पंचायत चुनाव? राजेश्वर सिंह ने अफवाहों पर दिया बड़ा अपडेट

Parmeshwar Singh Chundwat September 26, 2026 1
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद के कुंवारिया में अंडरपास के लिए बेमियादी धरने पर किसान #rajsamandnews राजसमंद के कुंवारिया में अंडरपास के लिए बेमियादी धरने पर किसान #rajsamandnewsराजसमंद से भीलवाड़ा फोरलेन पर स्थित कुंवारिया कस्बे के माल का रास्ता बंद होने से आक्रोशित किसान 7 दिन से फोरलेन किनारे धरने पर बैठे हैं। किसानों ने तहसीलदार से लेकर जिला कलक्टर तक को ज्ञापन दिए, लेकिन सुनवाई नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने उनकी मांग पूरी नहीं होने पर धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
Rajsamand News
Kisan Aandolan
Kunwariya village
Rajsamand to bhilwara road
road issue in rajsamand
Rajsamand MP
MP Mahima Kumari mewar
राजसमंद न्यूज
राजसमंद सांसद
ग्राम पंचायत कुंवारिया
कुंवारिया गांवJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद के कुंवारिया में अंडरपास के लिए बेमियादी धरने पर किसान #rajsamandnewsराजसमंद से भीलवाड़ा फोरलेन पर स्थित कुंवारिया कस्बे के माल का रास्ता बंद होने से आक्रोशित किसान 7 दिन से फोरलेन किनारे धरने पर बैठे हैं। किसानों ने तहसीलदार से लेकर जिला कलक्टर तक को ज्ञापन दिए, लेकिन सुनवाई नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने उनकी मांग पूरी नहीं होने पर धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
Rajsamand News
Kisan Aandolan
Kunwariya village
Rajsamand to bhilwara road
road issue in rajsamand
Rajsamand MP
MP Mahima Kumari mewar
राजसमंद न्यूज
राजसमंद सांसद
ग्राम पंचायत कुंवारिया
कुंवारिया गांवJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद के कुंवारिया में अंडरपास के लिए बेमियादी धरने पर किसान #rajsamandnews
गांव की चौपाल : राजसमंद के पीपली डोडियान नेताजी से नाराज ग्रामीण, प्रदेश में कांग्रेस, देश में BJP की बात #rajsamandnewsराजसमंद जिले में रेलमगरा तहसील के पीपली डोडियान गांव में सरपंच के कार्यकाल को लेकर ग्रामीण नाराज है। गांव में विकास की बात पर सरपंच के प्रति नाराजगी व्यक्त की। फिर बोले कि अब सरपंच उनके गांव के ही व्यक्ति को बनाएंगे।
Panchayat chunav
Rajsamand News
Election 2026
पंचायत चुनाव
ग्राम पंचायत पीपली डोडियान
राजसमंद न्यूज
Jaivardhan News
Gav Ki Chopal
.
Sarpanch chunav
PAnchyat chunavJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
गांव की चौपाल : राजसमंद के पीपली डोडियान में नाराज ग्रामीण, प्रदेश में कांग्रेस, देश में BJP की बात
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
तुर्किया खेड़ा हादसे का दर्द: ग्रामीण बोले—अभी तक सदमे से नहीं उबर पाए #rajsamandnews #accidentnews
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bank Strike 2026 : 3 दिन की बैंक हड़ताल टली: कर्मचारियों की मांगों पर बनेगी हाई लेवल कमेटी
  • Bagheri Naka Water Level : बाघेरी नाका में सिर्फ 40 दिन का पानी, 264 गांवों पर मंडरा रहा पेयजल संकट
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 28 Sep. 2026
  • Bank Strike 2026 : आज रविवार को खुले बैंक, सोमवार से 3 दिन बंद रहेंगे सरकारी बैंक; 12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी हड़ताल पर
  • Rajsamand Electricity Bill Dues : 206 ग्राम पंचायतों पर 1.81 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया
| MoreNews by AF themes.