Skip to content
March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • इतिहास / साहित्य

Panna dhai story : बलिदान की पर्याय मेवाड़ की माँ पन्नाधाय की कहानी, जो भर देगी देशभक्ति का जुनून

Jaivardhan News May 9, 2021 1 minute read

Panna dhai story राजस्थान की धरती शुरू से ही वीरों की धरती के रूप में जानी जाती है। पुरूष ही नहीं यहां कि महिलाएं भी विश्वभर के लिए आदर्श हैं। मेवाड़ की धरती का जब-जब जिक्र होता है तब-तब पन्नाधाय को भी याद किया जाता है। पन्ना धाय का जन्म  कमेरी गाँव में एक साधारण खींची चौहान राजपूत परिवार में हुआ था। पन्नाधाय का कमेरी गांव के चैहान गोत्रीय लालाजी गुर्जर के पुत्र श्री सूरजमल के साथ विवाह हुआ था। जिसने राष्ट्रधर्म के लिए ऐसी मिसाल कायम की है जिसका विश्व में कोई उदाहरण ही नहीं है। तो आइए जानते हैं वीरांगना पन्नाधाय की सच्ची गाथा जो हर किसी में देशभक्ति को भर देने का जुनून रखती है।

अपना सर्वस्व लुटाने वाली वीरांगना पन्नाधाय किसी राजपरिवार से नहीं बल्कि एक गुर्जर परिवार से थी। राणा सांगा ने उन्हें अपने पुत्र उदयसिंह की धाय माँ के रूप में चुना था। उदयसिंह को दूध पिलाने के कारण इन्हें धाय मां कहा गया। जिसके बाद यह पन्नाधाय कहलाईं। बात उस समय की है जब चित्तौड़गढ़ का किला चारों ओर से आन्तरिक विरोध से घिरा हुआ था। मेवाड़ के भावी राणा उदयसिंह का बचपन गुजर रहा था। जिसे दूध पिलाने से लेकर पालने-पोसने का काम पन्नाधाय करती थीं। उसी समय उदयसिंह के घराने के ही दासी पुत्र बनवीर ने एक साजिश के तहत उदयसिंह के पिता महाराजा विक्रमादित्य की एक रात हत्या करवा दी और उदयसिंह को मारने के लिए उसके महल की ओर चल पड़ा। इसी बीच उदयसिंह की माता ने अपनी खास दासी पन्नाधाय के हाथों में उदयसिंह को सौंप दिया और मेवाड़ के भावी राणा की रक्षा करते हुए कुम्भलगढ़ भिजवाने की बात कही।

पन्नाधाय ने चतुराई से उदयसिंह को एक बांस की टोकरी में सुला दिया और उसे झूठी पत्तलों से ढक दिया ताकि किसी को इस टोकरी में बच्चा होने का अहसास तक न हो। इसके बाद एक खास सेवक के हाथों इस टोकरी को महल से बाहर भिजवा दिया। इसके बीच बनवीर के आने की सूचना पाकर उदयसिंह के स्थान पर पन्नाधाय ने अपने पुत्र चंदन को उदयसिंह के पलंग पर सुला दिया। जब बनवीर ने आकर उदयसिंह के बारे में पूछा तो पन्ना ने उदयसिंह के पलंग की ओर इशारा किया। जिस पलंग पर कोई ओर नहीं बल्कि पन्नाधाय का पुत्र सोया था। बनवीर ने पन्ना का इशारा मिलते ही उसी समय पन्ना के पुत्र को उदयसिंह समझकर मार डाला।

पन्नाधाय के जीवन से प्रेरणा: Panna dhai story

  • पन्नाधाय का जीवन हमें त्याग और बलिदान का महत्व सिखाता है।
  • वे हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस रखने के लिए प्रेरित करती हैं।
  • पन्नाधाय हमें सिखाती हैं कि हमें हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

Panna dhai : पन्नाधाय की कहानी का महत्व:

  • पन्नाधाय की कहानी हमें राजपूतों की वीरता और त्याग की याद दिलाती है।
  • यह हमें सिखाती है कि हमें हमेशा अपने देश और संस्कृति के लिए लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Panna dhai story : वीरता और त्याग:

  • 1540 में, शेरशाह सूरी ने चित्तौड़ पर आक्रमण किया।
  • रानी कर्णावती ने बहादुरशाह द्वारा चित्तौड़ पर हमले में हुए जौहर में अपना बलिदान दे दिया था।
  • पन्ना धाय ने उदयसिंह को बचाने के लिए शेरशाह सूरी की सेना से उनका स्थान बदल लिया।
  • शेरशाह सूरी ने पन्ना धाय के पुत्र जयमल को उदयसिंह समझकर मार डाला।
  • पन्ना धाय ने इस दुःख को सहन करते हुए भी उदयसिंह की सुरक्षा का ध्यान रखा।

Story of panna dhai : उदयसिंह का लालन-पालन:

  • पन्ना धाय ने उदयसिंह को कठिन परिस्थितियों में शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान किया।
  • उन्होंने उदयसिंह में वीरता, धैर्य और रणनीति का विकास किया।
  • पन्ना धाय के मार्गदर्शन में उदयसिंह एक वीर और कुशल राजा बन गए।

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 462

Post navigation

Previous: Best Hindi News Website : भारत की टॉप 10 हिंदी न्यूज वेबसाइट, आपकी फेवरेट कौन सी है ?
Next: फिजियोथेरेपी फेफड़ों को मजबूत रखने एवं बलगम को बाहर निकालने में मददगार : Dr. Rajesh Bagora

Related Stories

Statue of Belief Nathdwara
  • इतिहास / साहित्य

Statue of Belief Nathdwara : राजस्थान में विराजमान विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा — 20 किमी दूर से होते हैं दर्शन

Parmeshwar Singh Chundwat February 15, 2026
Great Wall of India
  • इतिहास / साहित्य

Great Wall of India : राजस्थान में है दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Parmeshwar Singh Chundwat January 31, 2026
Jaisalmer Tourist Places
  • इतिहास / साहित्य

Jaisalmer Tourist Places : सर्दियों में घूमने की सोच रहे हैं? जैसलमेर के ये टॉप 6 स्पॉट जरूर देखें!

Parmeshwar Singh Chundwat December 8, 2025
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

This error message is only visible to WordPress admins

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version