Skip to content
March 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • समाचार

Anil Agarwal son death : बेटे की मौत से टूटे वेदांता ग्रुप चेयरमैन अनिल अग्रवाल, 75% संपत्ति दान करने का बड़ा ऐलान

Parmeshwar Singh Chundwat January 8, 2026 1 minute read

Anil Agarwal son death : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार और वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के इकलौते पुत्र अग्निवेश अग्रवाल का निधन हो गया है। 49 वर्षीय अग्निवेश अमेरिका में Skiing के दौरान एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए थे। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। बेटे के निधन से न केवल अग्रवाल परिवार, बल्कि कॉर्पोरेट जगत में भी शोक की लहर है।

अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बेटे के निधन की जानकारी दी। उन्होंने इसे अपने जीवन का “सबसे अंधकारमय दिन” बताया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अग्निवेश के जाने से उनके जीवन में ऐसा खालीपन आ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।

अमेरिका में Skiing हादसे के बाद चल रहा था इलाज

Vedanta Group chairman son dies : अनिल अग्रवाल के अनुसार, उनके बेटे अग्निवेश अमेरिका में Skiing के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें तत्काल न्यूयॉर्क स्थित प्रसिद्ध Mount Sinai Hospital में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी, लेकिन बुधवार को उन्हें अचानक Cardiac Arrest आया, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

बुधवार रात करीब 10 बजे अनिल अग्रवाल ने X पर पोस्ट कर बेटे के निधन की आधिकारिक जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने बेटे के साथ बिताए पलों को याद करते हुए गहरे दुख और पीड़ा को साझा किया।

बेटे को दी भावुक श्रद्धांजलि, किया बड़ा ऐलान

Agnivesh Agarwal death news : अपने पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने लिखा कि अग्निवेश न सिर्फ उनके बेटे थे, बल्कि उनके सबसे अच्छे दोस्त, मार्गदर्शक और प्रेरणा भी थे। उन्होंने बताया कि बेटे से किए गए वादे को निभाते हुए वे अपनी कुल कमाई का 75% हिस्सा समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में दान करेंगे। यह निर्णय उन्होंने बेटे की सोच और मूल्यों से प्रेरित होकर लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

Anil Agarwal son Agnivesh passed away : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दुखद समाचार पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अनिल अग्रवाल की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर लिखा,

“अग्निवेश अग्रवाल का असामयिक निधन अत्यंत चौंकाने वाला और दुखद है। इस भावुक श्रद्धांजलि से आपके शोक की गहराई स्पष्ट झलकती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको और आपके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करें। ओम शांति।”

The untimely passing of Shri Agnivesh Agarwal is deeply shocking and saddening. The depth of your grief is evident in this touching tribute. Praying that you and your family find continued strength and courage. Om Shanti.@AnilAgarwal_Ved https://t.co/qn0DBuBj2S

— Narendra Modi (@narendramodi) January 8, 2026

पटना में हुआ था अग्निवेश अग्रवाल का जन्म

Vedanta Group news today : अनिल अग्रवाल ने जानकारी दी कि उनके बेटे अग्निवेश अग्रवाल का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने राजस्थान के प्रतिष्ठित Mayo College, Ajmer से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने Commerce में Graduation किया और एक सफल Professional Career की नींव रखी।

कॉर्पोरेट जगत में बनाई अलग पहचान

अग्निवेश अग्रवाल वेदांता समूह की Power Company Talwandi Sabo Power Limited (TSPL) के Board Member थे। इसके अलावा उन्होंने Fujairah Gold की स्थापना में अहम भूमिका निभाई और Hindustan Zinc Limited के Chairman भी रहे। अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे को एक बेहतरीन Sportsperson, Music Lover और Visionary Leader बताया। उन्होंने कहा कि अग्निवेश अपनी Warmth, Humility और Kindness के लिए जाने जाते थे। उनके नेतृत्व गुणों और आधुनिक सोच ने कई कंपनियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

2019 तक हिंदुस्तान जिंक के चेयरमैन रहे

कॉमर्स ग्रेजुएट अग्निवेश अग्रवाल वर्ष 2019 तक Hindustan Zinc Limited के Chairman रहे। उनके कार्यकाल में Mining Sector में आधुनिक तकनीकों को अपनाया गया, जिन्हें International Benchmark माना गया। उन्होंने कंपनी को विश्व की टॉप Zinc Producer कंपनियों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा वे Fujairah Gold के President और Managing Director रहे। यह कंपनी 2009 में स्थापित हुई थी। वे Aluworks Limited के Board Member भी थे और वेदांता से जुड़ी कई Power और Infrastructure कंपनियों में Director के रूप में सेवाएं दे चुके थे।

कई प्रतिष्ठित कंपनियों में निभाई जिम्मेदारी

अग्निवेश अग्रवाल निम्नलिखित कंपनियों में Director या Board Member के रूप में जुड़े रहे—

  • Tengpani Tea Company Limited
  • Twin Star International Limited
  • Sterlite Infrastructure Private Limited
  • Sterlite Infrastructure Holdings Private Limited
  • Sterlite Iron and Steel Company Limited
  • Primex Healthcare and Research Private Limited

अनिल अग्रवाल: पटना से ‘Metal King’ बनने तक का सफर

वेदांता ग्रुप के फाउंडर अनिल अग्रवाल का जन्म 1954 में पटना में हुआ। उनके परिवार की जड़ें राजस्थान के मारवाड़ी समाज से जुड़ी हैं। उनके पिता द्वारका प्रसाद अग्रवाल पटना में Aluminum Conductor की एक छोटी सी दुकान चलाते थे। आमदनी सीमित थी और परिवार साधारण जीवन जीता था। अनिल अग्रवाल ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की। चार भाई-बहनों में पले-बढ़े अनिल ने कम उम्र में ही पिता के व्यवसाय में हाथ बंटाना शुरू कर दिया।

9 बार बिजनेस फेल, फिर भी नहीं मानी हार

19 वर्ष की उम्र में अनिल अग्रवाल मुंबई पहुंचे। उनके पास न तो ज्यादा पैसे थे और न ही कोई बड़ा सहारा—सिर्फ एक टिफिन बॉक्स और बिस्तर। मुंबई में उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में 9 बिजनेस शुरू किए, लेकिन सभी असफल रहे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके शुरुआती 30 साल संघर्ष और Depression में बीते। बाद में उन्होंने एक छोटा सा घर लिया और पत्नी किरण व बेटे को भी मुंबई बुला लिया। अनिल अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी को देते हैं, जिन्होंने कठिन हालात में भी परिवार को संभाले रखा।

वेदांता की स्थापना और साम्राज्य की नींव

1976 में अनिल अग्रवाल ने एक नई कंपनी की शुरुआत की, जिसे बाद में Vedanta Resources नाम दिया गया। यहीं से उनके जीवन की दिशा बदली। धीरे-धीरे उन्होंने Aluminum, Zinc, Copper और Silver सेक्टर में विस्तार किया। 1993 में औरंगाबाद में Aluminum Sheets और Foils का प्लांट लगाया। इसके बाद वेदांता भारत की पहली Private Copper Refinery कंपनी बनी।

सरकार के फैसले ने बनाया ‘Metal King’

2001 में भारत सरकार द्वारा PSU कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने के फैसले ने अनिल अग्रवाल की किस्मत बदल दी। वेदांता ने भारत एल्युमिनियम कंपनी और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड में Majority Stake खरीदी। यहीं से अनिल अग्रवाल ‘India’s Metal King’ के रूप में स्थापित हो गए।

पहली भारतीय कंपनी जो LSE में लिस्ट हुई

2003 में अनिल अग्रवाल ने Vedanta Resources को London Stock Exchange (LSE) में लिस्ट कराया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे पहली भारतीय कंपनी बनी। इस Listing से उन्हें हजारों करोड़ रुपये का फायदा हुआ और वेदांता को Global पहचान मिली।

Himmat Singh Murder case : महिलाओं के सामने पिटाई का लिया बदला, राजसमंद में तलवार से काटकर युवक की हत्या

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 555

Post navigation

Previous: Himmat Singh Murder case : महिलाओं के सामने पिटाई का लिया बदला, राजसमंद में तलवार से काटकर युवक की हत्या
Next: electricity theft raid : बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम पर हमला, महिला ने लाठी से पीटा, VIDEO सामने आया

Related Stories

International Women’s Day event
  • समाचार

International Women’s Day event : नाबार्ड के मंच से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का मंत्र, बकरी पालन पर खास जोर

Parmeshwar Singh Chundwat March 17, 2026
1
  • समाचार

Bharat Vikas Parishad Rajsamand : भाविप राजसमंद के अध्यक्ष पद पर महेंद्र कोठारी पुनः निर्वाचित

Parmeshwar Singh Chundwat March 16, 2026
LPG cylinder booking new rules
  • समाचार

LPG cylinder booking new rules : अब गांवों में 45 दिन बाद मिलेगा दूसरा गैस सिलेंडर, युद्ध के असर से बदले नियम ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

Parmeshwar Singh Chundwat March 13, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_K01tJuOz8RE राजसमंद में शुरू करें शानदार करियर, RS-CFA & RSCIT कोर्स जॉइन करें #naijindagi #rajsamand  #jaivardhannews
#rajsamandआप भी राजसमंद से हैं और आप भी कंप्यूटर, फाइनेंस और डिजिटल स्किल्स सीखकर अपने करियर को नई उड़ान देना चाहते हैं, तो नयी जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लेकर आया है RS-CFA & RSCIT का शानदार कोर्स। सिर्फ 4 महीने में पाएं 100% प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, जॉब सपोर्ट और ₹18,000 तक के फ्री बेनिफिट्स। साथ ही मिलेंगे Advance Excel, Tally, Spoken English और RKCL अधिकृत RSCIT Certificate। सभी सर्टिफिकेट सरकारी मान्यता प्राप्त हैं। अभी एडमिशन लें, सीटें सीमित हैं। पता: जालचककी चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर, फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद। कॉल करें: 7073056617, 7220038294Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में शुरू करें शानदार करियर, RS-CFA & RSCIT कोर्स जॉइन करें #naijindagi #rajsamand  #jaivardhannews
#rajsamandआप भी राजसमंद से हैं और आप भी कंप्यूटर, फाइनेंस और डिजिटल स्किल्स सीखकर अपने करियर को नई उड़ान देना चाहते हैं, तो नयी जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लेकर आया है RS-CFA & RSCIT का शानदार कोर्स। सिर्फ 4 महीने में पाएं 100% प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, जॉब सपोर्ट और ₹18,000 तक के फ्री बेनिफिट्स। साथ ही मिलेंगे Advance Excel, Tally, Spoken English और RKCL अधिकृत RSCIT Certificate। सभी सर्टिफिकेट सरकारी मान्यता प्राप्त हैं। अभी एडमिशन लें, सीटें सीमित हैं। पता: जालचककी चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर, फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद। कॉल करें: 7073056617, 7220038294Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में शुरू करें शानदार करियर, RS-CFA & RSCIT कोर्स जॉइन करें #naijindagi #rajsamand
सुभाष पब्लिक स्कूल, धोइंदा: शिक्षा और संस्कार का श्रेष्ठ संस्थान #spsdhoinda #rajsamandschool  #jaivardhannews
#rajsamandसुभाष पब्लिक स्कूल, धोइंदा (RK Hospital के पास)यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षा के साथ बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। समृद्ध लाइब्रेरी, आधुनिक कंप्यूटर लैब, फिजिक्स-केमिस्ट्री-बायोलॉजी लैब और मैथ्स वर्कशॉप बच्चों की पढ़ाई को आसान, रोचक और प्रभावी बनाते हैं। 2 एकड़ में फैला विशाल खेल मैदान, आर्ट सेंटर, योग, खेलकूद और ताइक्वांडो जैसी गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारती हैं। वहीं 10 GPS युक्त बसों और महिला कंडक्टर के साथ सुरक्षित परिवहन सुविधा अभिभावकों को भी भरोसा देती है।
सुभाष पब्लिक स्कूल — शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और प्रतिभा विकास का श्रेष्ठ संस्थान।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
सुभाष पब्लिक स्कूल, धोइंदा: शिक्षा और संस्कार का श्रेष्ठ संस्थान #spsdhoinda #rajsamandschool
उदयपुर राजपरिवार विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट ने पद्मजा कुमारी को नहीं दी राहत #lakshyarajsinghmewar #jaivardhannews
#rajsamandउदयपुर राजपरिवार विवाद में नया मोड़
पद्मजा कुमारी को हाईकोर्ट से राहत नहीं
लक्ष्याराज सिंह मेवाड़ मामला
मेवाड़ राजघराना विवाद
हाईकोर्ट का फैसला राजपरिवार केस
राजस्थान हाईकोर्ट समाचार
उदयपुर ताजा खबर
राजघराना संपत्ति विवाद
कोर्ट केस मेवाड़ परिवार
राजपरिवार विवाद न्यूज
Udaipur royal family dispute mein naya mod
Padmaja Kumari ko High Court se rahat nahi
Lakshyaraj Singh Mewar case
Mewar royal family dispute
High Court decision royal case
Rajasthan High Court news
Udaipur latest news
Royal property dispute Mewar
Court case royal family
Royal family controversy newsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
उदयपुर राजपरिवार विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट ने पद्मजा कुमारी को नहीं दी राहत #lakshyarajsinghmewar
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram