Skip to content
May 30, 2026
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Chairman was Misbehavior : राजसमंद में सभापति- आयुक्त पर फेंकी स्याही- धक्कामुक्की… शहर में नहीं होगी सफाई

Laxman Singh Rathor December 19, 2025 1 minute read

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

Chairman was Misbehavior : राजसमंद शहर के श्री बालकृष्ण स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान शुक्रवार शाम सभापति अशोक टांक व आयुक्त ब्रजेश राय पर कतिपय लोगों ने स्याही फेंकते हुए धक्कामुक्की करने लग गए। गाली गलोच करते हुए अभद्रता के भी आरोप हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस भाजपा युवा नेता व सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ के प्रवक्ता भरत दवे को थाने ले गई। दूसरी तरफ सफाई कर्मचारी संघ ने सभापति व आयुक्त से अभद्रता व मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक सफाई कार्य के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। उधर, कांकरोली थाने में बड़ी तादाद में लोग एकत्रित हो गए, जहां डीएसपी नेत्रपालसिंह भी पहुंच गए और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया जा रहा है।

Municipal Council Rajsamand : जानकारी के अनुसार नगरपरिषद सभापति अशोक टांक और आयुक्त ब्रजेश राय राजसमंद शहर के श्री बालकृष्ण स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए। तभी बीजेपी आईटी सेल संयोजक व सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ के पीआरओ भरत दवे, मंगलसिंह चौहान सहित कुछ अन्य युवा आए, जिन पर सभापति व आयुक्त द्वारा गाली गलाेच करते हुए स्याही फेंकने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि भरत दवे का कहना है कि स्याही आयुक्त महोदय द्वारा फेंकी गई है। सभापति बोले कि आरोपी युवक शराब के नशे में आए और उनके साथ धक्कामुक्की करते हुए बदसलूकी की। मौके पर धक्कामुक्की और मारपीट के दौरान भरत दवे का शर्ट भी फट गया। सूचना पर कांकरोली थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, मगर तब तक कई लोग एकत्रित हो चुके हैं। मौके पर अपर्याप्त पुलिस जाब्ते के चलते हालात ज्यादा बिगड़ गए। सभापति व आयुक्त पर स्याही फेंकी गई। बाद में इस मामले में नगरपरिषद आयुक्त ब्रजेश राय ने कांकरोली थाने में राजकार्य में बाधा डालने, स्याही फेंकने व मारपीट करने की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी।

सड़क नामकरण विवाद में पहुंचे थे युवक

Rajsamand News : राजसमंद शहर के पचास फीट रोड का आचार्य महाश्रमण अहिंसा मार्ग के रूप में नामकरण करने को लेकर एक पखवाड़े से विवाद चल रहा है। लोगों ने नगरपरिषद कार्यालय में भी विरोध प्रदर्शन किया। बाद में जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने भी बैठक ली और सभी पक्षों की बात को सुना गया। कलक्टर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस बीच शुक्रवार को कुछ युवक श्री बालकृष्ण स्टेडियम में पहुंचे, जहां निर्माण का कार्य का निरीक्षण कर रहे सभापति अशोक टांक और आयुक्त ब्रजेश राय के समक्ष आक्रोश जताते हुए स्याही फेंक दी। तब तक मौके पर बड़ी तादाद में नगरपरिषद के कार्मिक- अधिकारी पहुंच गए और एक युवक भरत दवे को पकड़ लिया, जो भाजपा आईटी सेल संयोजक और सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ का प्रवक्ता बताया जा रहा है। मारपीट में भरत दवे का शर्ट फट गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस भरत दवे को लेकर कांकरोली थाने पर पहुंची। इस पर बड़ी तादाद में भरत दवे के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हो गए।

कार्मिकों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान

Rajsamand Police : सभापति व आयुक्त पर स्याही फेंकने, अभद्रता व मारपीट के आरोप को लेकर नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। अखिल राजस्थान सफाई कर्मचारी संघ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवानप्रकाश वाल्मीकि ने बताया कि आपात बैठक कर तय किया कि जब तक सभापति व आयुक्त के हमलावर गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक सफाई कार्मिक कार्य का बहिष्कार रखेंगे।

कांकरोली थाने में जमा हो गए लोग

Nagar Parishad Rajsamand : भाजपा आईटी सेल संयोजक व सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ के पीआरओ भरत दवे को लेकर पुलिस जब कांकरोली थाने पहुंची, तो कई लोग वहां एकत्रित हो गए। दवे के साथ समर्थक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को लेकर आक्रोश जताया। हालात बेकाबू होने की शंका पर डीएसपी नेत्रपालसिंह भी कांकरोली थाने पर पहुंच गए, जहां उनकी बात को सुना और प्रकरण की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

भाजपा का बयान- भ्रष्टाचार प्रकरण में आयुक्त से मिलने गए, कर दी मारपीट

भाजपा मीडिया के पूर्व संयोजक नर्बदाशंकर पालीवाल ने बताया कि शहर में महाराणा राजसिंह रोड का नामकरण आचार्य महाश्रमण अहिंसा मार्ग करने और श्री बालकृष्ण स्टेडियम के निर्माण में भ्रष्टाचार व अनियमितता के आरोप लगने के बाद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ द्वारा कार्य रूकवाया था। इसी के तहत भाजपा आईटी सेल संयोजक एवं सांसद के पीआरओ भरत दवे स्टेडियम में आयुक्त से मिलने गए और अपनी बात रखी। तभी नगरपरिषद के कर्मचारियों द्वारा उसके साथ बेरहम मारपीट की गई। साथ ही स्याही फेंकने के आरोप उस पर झूठे लगाए गए हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर कांकरोली थाने में रिपोर्ट दी है और डीएसपी नेत्रपालसिंह को भौतिक हालात से अवगत कराया गया है। अगर प्रकरण की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो भरत दवे के समर्थक व भाजपा द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

देर रात तक कांकरोली थाने में दोनों पक्षों का जमावड़ा

बालकृष्ण स्टेडियम में सभापति व आयुक्त पर स्याही फेंकने के बाद उपजे विवाद के बाद आयुक्त ब्रजेश राय की तरफ से कांकरोली थाने में रिपोर्ट दी गई, जबकि दूसरी तरफ भरत दवे की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इससे पहले पुलिस उप अधीक्षक नेत्रपालसिंह ने दोनों पक्षों की बात को तसल्ली से सुना। फिर उन्होंने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान थाना प्रभारी सरोज बैरवा भी मौजूद थी। थाने के गेट के बाहर बड़ी तादाद में लोग एकत्रित थे। कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

पुलिस कर रही जांच, ली जा रही है रिपोर्ट

नगरपरिषद सभापति व आयुक्त से अभद्रता, स्याही फेंकने की रिपोर्ट आई है, जिसे दर्ज किया जा रहा है। साथ ही दूसरा पक्ष भी पहुंचा है, जिन्हें भी सुना जा रहा है। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।

सराेज बैरवा, थाना प्रभारी पुलिस थाना कांकरोली

बीजेपी की ओछी हरकत, निंदनीय

सड़क के नामकरण की बात पर बीजेपी युवा नेता द्वारा सभापति व आयुक्त पर नशे में अभद्रता, मारपीट करना निंदनीय है। बीजेपी की यह ओछी हरकत है। इसके लिए एसपी से मिलकर संगठन के द्वारा भी ज्ञापन दिया जाएगा।

चंचल नन्दवाना, नगर अध्यक्ष कांग्रेस राजसमंद

घटनाक्रम की नहीं है जानकारी

परिवार में किसी का निधन होने से व्यस्त हूं। इसलिए सभापति- आयुक्त व हमारे कार्यकर्ता के बीच कोई घटना हुई, मगर पूरी जानकारी नहीं है। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद ही कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया दे सकता हूं।

जगदीश पालीवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा राजसमंद
Dariba mine news : राजसमंद के दरीबा में साढ़े 21 घंटे बाद काम पर लौटे श्रमिक, उग्र आंदोलन की चेतावनी भी

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 972

Post navigation

Previous: Noble Public School : नोबल पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
Next: Aaj Ka Rashifal : 20 दिसंबर 2025, शनिवार — इन राशियों के लिए खुशखबरी, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Related Stories

Rajsamand Police Action
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Police Action : ‘लाला इलेवन गैंग’ का फाइनल क्रैकडाउन, पुलिस ने हथियारों समेत किया गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat May 29, 2026
Kumbhalgarh Fraud Case
  • क्राइम/हादसे

Kumbhalgarh Fraud Case : कुंभलगढ़ पुलिस ने 9 साल से फरार मुख्य आरोपी को दबोचा, ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई

Parmeshwar Singh Chundwat May 29, 2026
Rajsamand Latest News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Latest News : रातभर होती रही उल्टियां, सुबह कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश! कुंभलगढ़ में सनसनी

Parmeshwar Singh Chundwat May 28, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_sEXIDS8v-RY राजसमंद में रास्ता बंद करने की तैयारी पर भड़के किसान, सड़क पर उतरे ग्रामीण #bilota #kisanprotestOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में रास्ता बंद करने की तैयारी पर भड़के किसान, सड़क पर उतरे ग्रामीण #bilota #kisanprotestOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में रास्ता बंद करने की तैयारी पर भड़के किसान, सड़क पर उतरे ग्रामीण #bilota #kisanprotest
भाई को बचाने कूदा युवक,दोनों की मौत | #BreakingNews #Barmer #FarmPond #DrowningAccident #RajasthanNews #JaivardhanNews #भाईचारा #दर्दनाकहादसा #फार्मपॉन्ड #डूबनेसेमौत #बाड़मेर से गुजरात में मजदूरी करने गए दो भाइयों (ममेरे) की फार्म पौंड में डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने से पौंड में गिरे भाई को बचाने के लिए दूसरा भी कूद गया। दोनों ही बाहर नहीं निकल पाए।घटना थराद (गुजरात) तहसील के करणपुरा गांव गुरुवार रात 10 बजे की है। फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंची। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को डिग्गी से बाहर निकाल कर सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भाई को बचाने कूदा युवक,दोनों की मौत #BreakingNews #Barmer #FarmPond #jaivardhannews
राजसमंद के उभरते सितारों को मिलेगा सम्मान-विधायक दीप्ति माहेश्वरी #sammansamaroh #rajsamandnewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के उभरते सितारों को मिलेगा सम्मान-विधायक दीप्ति माहेश्वरी #sammansamaroh #rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy