Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Chandrabhaga River Bridge Delay : एक साल बाद भी नहीं बना चंद्रभागा नदी का पुल, अब फिर कट सकता है संपर्क

Parmeshwar Singh Chundwat May 11, 2026 1 minute read

Chandrabhaga River Bridge Delay : आमेट को भीलवाड़ा जिले से जोड़ने वाले एकमात्र मुख्य मार्ग पर चंद्रभागा नदी पर बन रहा पुल एक साल बीत जाने के बाद भी अधूरा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने पिछले साल अप्रैल में बिना किसी ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के वर्षों पुराने पुल को तोड़ दिया था। ठेकेदार ने 9 महीने में काम पूरा करने का दावा किया था। 12 महीने बाद भी निर्माण कछुआ चाल से चल रहा है। वर्तमान में पुल के केवल पिलर खड़े हैं। महज तीन पिलरों पर छत डाली गई है। बाकी काम अधूरा है।

मानसून करीब आने के साथ ही क्षेत्र के तीन दर्जन गांवों और इंदिरा कॉलोनी के लोगों को फिर से रास्ता बंद होने का डर सता रहा है। पिछले साल भी पुल टूटने और वैकल्पिक रास्ता बहने के कारण भीलवाड़ा से संपर्क तीन दिनों तक पूरी तरह कटा रहा था । पीडब्ल्यूडी ने पिछले साल अप्रैल में बिना तैयारी के पुराने पुल को गिरा दिया था। इसके बाद आवागमन के लिए नदी के पेटे में मिट्टी का कच्चा पुल बनाया गया। निर्माण शुरू होने के एक सप्ताह बाद ही तेज बारिश से नदी में बाढ़ आ गई। वैकल्पिक रास्ता बह गया। इससे आजादी के बाद पहली बार यह मार्ग लगातार तीन दिन तक बंद रहा। वर्तमान में ठेकेदार ने मिट्टी और सीमेंट के पाइप डालकर अस्थायी रास्ता फिर से तैयार किया है। इस ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। विभाग द्वारा पुल के आकार में बदलाव करने के कारण भी देरी की बात सामने आ रही है। आमजन की सुविधा के लिए कोई ठोस प्लानिंग नजर नहीं आ रही।

प्रभावित हो रही शिक्षा और व्यापार

Amet Bridge Construction News : नदी के दूसरी ओर इंदिरा कॉलोनी और कई बस्तियां बसी हैं। वहां स्कूल, कोचिंग सेंटर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। रोजाना सैकड़ों छात्र और व्यापारी इसी रास्ते से होकर आमेट कस्बे में आते हैं। इसके अलावा भीलवाड़ा जिले के दर्जनों गांवों के लिए भी यही मुख्य सड़क है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मई 2025 के अंत में हुई बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी थी। अब 2026 की बारिश सिर पर है। काम की गति देखते हुए नहीं लगता कि पुल समय पर पूरा हो पाएगा। यदि समय रहते काम पूरा नहीं हुआ, तो स्कूलों में छुट्टी घोषित करनी पड़ सकती है। व्यापारिक गतिविधियों पर भी आर्थिक असर पड़ेगा। Amet news today

निर्माण में देरी और पेनल्टी

Rajsamand Latest News Today : नियमानुसार सरकारी प्रोजेक्ट्स में देरी होने पर ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने का प्रावधान है। चंद्रभागा नदी पुल मामले में पीडब्ल्यूडी पहले भी ठेकेदार पर जुर्माना लगा चुका है। इसके बावजूद कार्य की गति नहीं बढ़ी। अक्सर पुल निर्माण में मानसून से पहले सब स्ट्रक्चर (नींव और पिलर) का काम पूरा करना अनिवार्य होता है। इससे पानी के बहाव से निर्माण को नुकसान न पहुंचे।

मई में काम पूरा करने के निर्देश

Chandrabhaga River Bridge Latest News : ठेकेदार को मई 2026 के अंत तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। देरी के कारण पहले भी पेनल्टी लगाई गई थी । हमारी कोशिश है कि बारिश से पहले आवागमन शुरू हो जाए। हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

नवनीत कुमार, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, आमेट
Rajasthan Cabinet Expansion : राजस्थान में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिल्ली दौरे के बाद सियासी हलचल तेज

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 131

Post navigation

Previous: Rajasthan Cabinet Expansion : राजस्थान में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिल्ली दौरे के बाद सियासी हलचल तेज
Next: Petrol diesel news : पेट्रोल-डीजल पर बढ़ रहा दबाव, पीएम मोदी की अपील के बाद कीमतें बढ़ने की अटकलें तेज

Related Stories

railway project farmers protest
  • समाचार

railway project farmers protest : रेलवे काम को लेकर किसानों में बढ़ी बेचैनी, निजी जमीन में जेसीबी चलने का आरोप!

Parmeshwar Singh Chundwat September 9, 2026
Devendra Kumar Karnawat
  • समाचार

Devendra Kumar Karnawat : देवेन्द्र काका की याद में भावुक हुए अफजल, मिला देवेन्द्र पुरस्कार 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 8, 2026
Rajsamand Cyber Crime
  • समाचार

Rajsamand Cyber Crime : प्लेबॉय जॉब के नाम पर साइबर ठगी, 11 शातिर गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 8, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

श्मशान तक जाने का रास्ता बदहाल, अंतिम यात्रा में भी ग्रामीणों की आफत! #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
श्मशान तक जाने का रास्ता बदहाल, अंतिम यात्रा में भी ग्रामीणों की आफत! #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
चुनाव से पहले आमेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 184 पव्वे शराब बरामद! #ametnews #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
विशाल मेगा मार्ट में खाद्य विभाग की रेड, 140 किलो खराब सामान मिला! #rajsamandnews #vishalmegamart
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • railway project farmers protest : रेलवे काम को लेकर किसानों में बढ़ी बेचैनी, निजी जमीन में जेसीबी चलने का आरोप!
  • Devendra Kumar Karnawat : देवेन्द्र काका की याद में भावुक हुए अफजल, मिला देवेन्द्र पुरस्कार 2026
  • Rajsamand Cyber Crime : प्लेबॉय जॉब के नाम पर साइबर ठगी, 11 शातिर गिरफ्तार
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 8 Sep. 2026
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 7 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.