Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • Poltical

Rajasthan Cabinet Expansion : राजस्थान में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिल्ली दौरे के बाद सियासी हलचल तेज

Parmeshwar Singh Chundwat May 11, 2026 1 minute read

Rajasthan Cabinet Expansion : राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे और भाजपा शीर्ष नेतृत्व से हुई मुलाकातों के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार, विभागीय फेरबदल और विभिन्न बोर्ड-आयोगों में नियुक्तियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से अलग-अलग मुलाकात की। इन बैठकों में राजस्थान की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठकों में प्रदेश में लंबे समय से लंबित बोर्ड, आयोग, प्राधिकरण और अकादमियों में नियुक्तियों को लेकर मंथन हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ नामों को लेकर शीर्ष नेतृत्व की सहमति बन चुकी है और जल्द ही नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।इसके साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार और वर्तमान मंत्रियों के विभागों में बदलाव को लेकर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि भाजपा संगठन अब नए चेहरों को आगे लाकर राजनीतिक और सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रहा है। हालांकि कुछ अनुभवी नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

राजस्थान में छह मंत्री पद अभी खाली

Bhajanlal Sharma Delhi Visit : राजस्थान में भाजपा सरकार का कार्यकाल लगभग ढाई साल पूरा होने जा रहा है। वर्तमान में राज्य मंत्रिपरिषद में 24 मंत्री शामिल हैं, जबकि नियमों के अनुसार प्रदेश में कुल 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में अभी छह पद खाली हैं। इन रिक्त पदों पर नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कई महीनों से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब मुख्यमंत्री की दिल्ली में हुई बैठकों के बाद इसे लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

पंचायत और निकाय चुनावों पर भी चर्चा

Rajasthan BJP Politics : दिल्ली में हुई बैठकों के दौरान राजस्थान में आगामी पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भी रणनीतिक चर्चा की गई। भाजपा संगठन इन चुनावों को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गया है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और नए चेहरों को आगे बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है, ताकि आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले सीएम भजनलाल

Rajasthan Cabinet Reshuffle : दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील से भी मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान में जल जीवन मिशन, राम जल सेतु लिंक परियोजना (ईआरसीपी) और यमुना जल समझौते सहित कई महत्वपूर्ण सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से भी मुलाकात की। बैठक में प्रदेश के विद्युत वितरण तंत्र, अमृत 2.0 योजना, अर्बन चैलेंज फंड और जयपुर मेट्रो फेज-2 एवं फेज-3 परियोजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

राज्यसभा चुनाव को लेकर भी मंथन

Rajasthan Political News : बैठकों में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। जून महीने में राजस्थान से तीन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। विधानसभा में संख्या बल को देखते हुए भाजपा के दो उम्मीदवारों के जीतने की संभावना मजबूत मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी महिला प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हुए किसी महिला चेहरे को राज्यसभा भेजने पर भी विचार कर सकती है। भाजपा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के तहत यह बड़ा राजनीतिक संदेश देना चाहती है।

Rajsamand Roadways Update : चारभुजा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी मुसीबत! बस स्टैंड छोड़ सीधे बाईपास से दौड़ रहीं बसें

नए चेहरों को मौका देने की तैयारी

भाजपा नेतृत्व अब राजस्थान में संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर नई ऊर्जा लाने की तैयारी में दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में प्रदेश की राजनीति में कई बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं, जिनका असर सीधे आगामी चुनावों और संगठनात्मक समीकरणों पर पड़ेगा।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 152

Post navigation

Previous: Rajsamand Roadways Update : चारभुजा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी मुसीबत! बस स्टैंड छोड़ सीधे बाईपास से दौड़ रहीं बसें
Next: Chandrabhaga River Bridge Delay : एक साल बाद भी नहीं बना चंद्रभागा नदी का पुल, अब फिर कट सकता है संपर्क

Related Stories

Rajsamand Election 2026
  • Poltical

Rajsamand Election 2026 : राजसमंद में भाजपा के टिकट बंटवारे पर बवाल! सेन समाज ने खोला मोर्चा

Parmeshwar Singh Chundwat September 1, 2026
Udaipur Congress candidate list
  • Poltical

Udaipur Congress candidate list : उदयपुर में कांग्रेस ने खोले पत्ते: 80 वार्डों के प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट जारी, देखें

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026 1
Rajsamand Nagar Nikay Election
  • Poltical

Rajsamand Nagar Nikay Election : राजसमंद में चुनावी घमासान तेज, एक दिन में 105 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

Parmeshwar Singh Chundwat August 29, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
काॅमेडी वीडियो... सब निर्दलीय प्रत्याशी की हालत ऐसी नहीं होती... आपका क्या मत है ? #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नाथद्वारा में आप प्रत्याशी की गिरफ्तारी में नया मोड़, दोषमुक्त कानसिंह पर झूठी कार्रवाई के आरोप
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.