Skip to content
March 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • समाचार

Dinesh Shrimali Felicitation : लोकसेवी दिनेश श्रीमाली का नागरिक अभिनंदन, सादगी-सेवा-समर्पण को बताया संकल्प साधक की पहचान

Parmeshwar Singh Chundwat January 2, 2026 1 minute read

Dinesh Shrimali Felicitation : राजसमंद। राजसमंद झील संरक्षण अभियान के सूत्रधार, समन्वयक एवं वरिष्ठ लोकसेवी शिक्षाविद् दिनेश श्रीमाली का बुधवार को प्रबुद्ध नागरिक विचार मंच के तत्वावधान में नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह में उनके पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकारों एवं शैक्षणिक योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया।

Citizen Honour Rajsamand अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा, प्रमुख अतिथि पूर्व उप शासन सचिव (विधि) बसंती लाल बाबेल तथा अध्यक्षता अणुव्रत महासमिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कर्णावट ने की। विशिष्ट अतिथियों में नगर परिषद सभापति अशोक टाक, रेलमगरा प्रधान आदित्य प्रताप सिंह, श्रीमाली ब्राह्मण समाज मेवाड़ अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली एवं पूर्व प्रधान शांतिलाल कोठारी उपस्थित रहे। उद्बोधन में डॉ. महेंद्र कर्णावट ने कहा कि दिनेश श्रीमाली सर्वोदय, समाजवाद और पर्यावरण मूल्यों को पुष्ट करने वाले विनम्र सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने अपने जीवन के 35 वर्ष राजसमंद झील और गोमती नदी के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित किए। प्रमुख अतिथि बसंती लाल बाबेल ने कहा कि श्रीमाली की पहचान पर्यावरण जगत में एक अनथक जल योद्धा के रूप में स्थापित हुई है। सादगी, सेवा और समर्पण के संस्कारों के कारण वे संकल्प साधक के रूप में उभरकर जल-जंगल-जमीन बचाओ अभियान के प्रेरक बने हैं।

मुख्य अतिथि बृजमोहन बैरवा ने कहा कि दिनेश श्रीमाली एक संवेदनशील चिंतक और विचारक हैं, जिनकी सामाजिक विषयों पर गहरी पकड़ रही है। राजसमंद जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यक्रमों में वे एक मजबूत स्तंभ के रूप में सहयोगी रहे हैं। नगर परिषद सभापति अशोक टाक ने कहा कि जिले और नगर के विकास में उनकी सकारात्मक सोच सदैव मार्गदर्शक रही है। श्रीमाली ब्राह्मण समाज मेवाड़ अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने उन्हें प्रगतिशील विचारों का संवाहक बताया।

वक्ताओं ने व्यक्त किए विचार, सांस्कृतिक शुरुआत

Environmental Activist Rajasthan प्रबुद्ध नागरिक विचार मंच के समन्वयक राजकुमार दक ने स्वागत उद्बोधन देते हुए दिनेश श्रीमाली के अकादमिक, सामाजिक एवं राजसमंद झील संरक्षण से जुड़े अवदानों को रेखांकित किया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री परिवार के मोहनलाल गुर्जर द्वारा प्रज्ञा गीत के संगान से हुई। समारोह में शिक्षाविद एवं वरिष्ठ साहित्यकार चतुर कोठारी, कुसुम अग्रवाल, सूर्यप्रकाश दीक्षित, डॉ. मनोहर श्रीमाली, लोक अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संपत लाल लड्ढा, नारायण सिंह राव सहित अनेक वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। दिनेश श्रीमाली ने इस अवसर पर प्रबुद्ध नागरिक विचार मंच एवं उपस्थित सभी सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। Prabuddh Nagarik Manch

अभिनंदन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम गोड़, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वर श्रीमाली, ओमशंकर श्रीमाली, विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन राजकुमार दक ने किया।

Palanhar Yojana 2026 : हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता, 18 साल तक के बच्चों को मिलेगा सीधा लाभ

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 231

Post navigation

Previous: Palanhar Yojana 2026 : हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता, 18 साल तक के बच्चों को मिलेगा सीधा लाभ
Next: Hindustan Zinc CSR : हिन्दुस्तान जिंक की CSR पहलों से 2025 में 23 लाख से ज्यादा लोगों को सीधा लाभ

Related Stories

LPG charge in restaurant bill
  • समाचार

LPG charge in restaurant bill : अब होटल बिल में नहीं जोड़ पाएंगे LPG चार्ज, सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी

Parmeshwar Singh Chundwat March 26, 2026
RGHS scheme Rajasthan
  • समाचार

RGHS scheme Rajasthan : राजस्थान में फिर संकट में RGHS योजना : कैशलेस दवा वितरण रुका, 50 लाख लाभार्थियों और पेंशनर्स पर असर

Parmeshwar Singh Chundwat March 25, 2026
LPG cylinder ban
  • समाचार

LPG cylinder ban : अब सिलेंडर नहीं चलेगा! 90 दिन में पाइप गैस नहीं ली तो बंद होगी LPG सप्लाई

Parmeshwar Singh Chundwat March 25, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_wF8Qmnmbj68 भीलवाड़ा हॉस्पिटल में महिला मरीज के सामने पति की पिटाई #bhilwaranews #bhilwarapolice #hospitalnews  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा हॉस्पिटल में महिला मरीज के सामने पति की पिटाई #bhilwaranews #bhilwarapolice #hospitalnews  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा हॉस्पिटल में महिला मरीज के सामने पति की पिटाई #bhilwaranews #bhilwarapolice #hospitalnews
ज्वेलर के परिवार से मिलकर रोने लगे पूर्व विधायक #jwelleryshopchori #bharatpurnews #bharatpurpolice #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
ज्वेलर के परिवार से मिलकर रोने लगे पूर्व विधायक #jwelleryshopchori #bharatpurnews #bharatpurpolice
#jaivardhannews
#rajsamandअवैध शराब ठेके से 
दहशत, ग्रामीणों ने
 उठाई बंद करने की मांग
.
#Rajsamandnews #Illigalliquor #Jaivardhannews #KelwanewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
अवैध शराब ठेके से दहशत, ग्रामीणों ने उठाई बंद करने की मांग #Rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram