01 121 https://jaivardhannews.com/expensive-spices-the-price-will-surprise-you/

Expensive spices : हम अपने घर में प्रतिदिन कई तरह के मसालों का प्रयोग करते हैं। जो हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। बिना मसालों के मानों हमारे खाने का स्वाद अधूरा ही लगता है। वहीं दुनिया में विभिन्न प्रकार के मसाले पाए जाते हैं, जिनका अपना एक अलग ही स्वाद होता है। इनकी किस्मों के साथ इनकी कीमतें भी अलग अलग होती हैं।  वैसे तो बाजार में मिलने वाले मसालों की कीमत आमतौर पर थोड़े रुपए करीब 50 रुपए से 100 रुपए और 500 रुपए तक जाती है। लेकिन कई सारे ऐसे मसाले भी हैं, जिनकी कीमत आपके होश उड़ा देगी। आज हम आपको एक ऐसे मसाले के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया भर में  मिलने वाले सभी मसालों में सबसे महंगा है। 

ये भी पढ़ें : Terrifying Restaurants : यहां भूत परोसते है खाना, कमजोर दिल वाले नहीं जा पाते इन रेस्टोरेंट में

Red gold spice : केसर

Red gold spice : दुनिया के सबसे महंगे और हीरे की तरह कीमत रखने वाले मसाले को ‘रेडगोल्ड’ नाम से भी जाना जाता है। इस मसाले को लगभग सभी लोग जानते हैं इस मसाले का नाम “केसर” है। वर्तमान में केसर दुनिया के सबसे महंगे मसाले में शामिल है। जिसके एक किलोग्राम की कीमत ढाई लाख से 3 लाख रूपए तक होती है। आखिर क्या कारण है जिसकी वजह से केसर दुनिया के सबसे महंगे मसालों में शुमार है। इसको लेकर कई कारण सामने आते हैं। बताया जाता है कि इसके पौधों के डेढ़ लाख फूलों से सिर्फ एक किलो केसर निकलता है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसके एक फूल से सिर्फ तीन केसर ही मिलते हैं। वहीं एक कारण यह भी है की केसर का पौधा भी बहुत महंगा मिलता है। केसर का पौधा भी दुनिया का सबसे महंगा पौधा है। जम्मू कश्मीर के इलाके में केसर की खेती की जाती है। बताया जाता है कि लगभग 2300 साल पहले ग्रीस (यूनान) में सिकंदर महान की सेना ने सबसे पहले केसर की खेती की थी। केसर का मसालों के अलावा कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। सेहत के लिए केसर को अच्छा माना जाता है। इसका इस्तेमाल चेहरे पर लगाने वाली क्रीम में भी किया जाता है। केसर का अलग-अलग चीजों में अलग– अलग प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है। 

Most expensive spices in the world : ये मसाले भी बहुत महंगे

मैका: मैका दक्षिण अमेरिका का एक मसाला है जिसे अक्सर “इंसानों का भोजन” कहा जाता है। यह अपने उच्च प्रोटीन और फाइबर सामग्री के लिए जाना जाता है। मैका की कीमत प्रति किलोग्राम $25,000 तक हो सकती है। expensive spices in india

ट्रफल: ट्रफल मशरूम का एक प्रकार है जो जमीन के नीचे पाया जाता है। वे अपने मिट्टी और जंगली स्वाद के लिए जाने जाते हैं। कुछ प्रकार के ट्रफल की कीमत प्रति किलोग्राम $10,000 तक हो सकती है। spices name

यूडेनियम: यूडेनियम एक दुर्लभ मसाला है जो ऑस्ट्रेलियाई वनस्पति से प्राप्त होता है। इसका स्वाद खट्टे और नमकीन होता है। यूडेनियम की कीमत प्रति किलोग्राम $5,000 तक हो सकती है। indian spices

एलायची: एलायची भारत और श्रीलंका का एक मसाला है। इसकी कीमत प्रति किलोग्राम $3,000 तक हो सकती है। spices name in english

लौंग: लौंग इंडोनेशिया का एक मसाला है। इसकी कीमत प्रति किलोग्राम $2,000 तक हो सकती है।

दालचीनी: दालचीनी श्रीलंका का एक मसाला है। इसकी कीमत प्रति किलोग्राम $1,500 तक हो सकती है।

जायफल: जायफल इंडोनेशिया का एक मसाला है। इसकी कीमत प्रति किलोग्राम $1,000 तक हो सकती है।