Skip to content
April 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Fight between two parties : राजसमंद में बच्चों के मामूली झगड़े से दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल भर्ती व क्रॉस केस

Jaivardhan News February 28, 2025 1 minute read

Fight between two parties : बच्चों के मामूली झगड़े से उपजे विवाद के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में लाठी भाटा जंग हो गई, जिससे मारपीट में कुछ लोग चोटिल व घायल भी हुए हैं। वणाई प्रशासक पुत्र व एक महिला सहित कुछ लोग अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद पीड़ितों द्वारा थाने में रिपोर्ट दी गई, तो पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज करते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी। इधर, एक पक्ष ने गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। खेड़ाई गांव के लोगों का कहना था कि घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की व लज्जाभंग की। फिर भी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। हालांकि एसपी ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Kunwariya Police Station : पुलिस के अनुसार राजसमंद जिले में वणाई पंचायत प्रशासक के पुत्र बंशीलाल गुर्जर व उनके समर्थकों और खेड़ाई गांव के युवकों के बीच मारपीट हो गई। कथित तौर पर बच्चों के विवाद के बाद मामला बढ़ गया। बताया कि खेड़ाई के युवकों ने वणाई पूर्व सरपंच व प्रशासक के पुत्र बंशीलाल गुर्जर व अन्य युवाओं के साथ मारपीट की। इससे बंशीलाल घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बंशीलाल को तत्काल आरके जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद वणाई ग्राम पंचायत के बाहर ग्रामवासी एकत्रित हुए, जिन्होंने घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। इस पर कुंवारिया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।

Kankroli Police Station : इधर, खेड़ाई निवासी बसंतीदेवी पत्नी फतेहसिंह राजपूत ने कांकरोली थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि 25 फरवरी को वह उसकी पुत्रवधू के साथ घर में थी, तभी मादड़ा निवासी बद्रीलाल गुर्जर पुत्र नाथूलाल सहित पन्द्रह बीस लोग मुंह पर कपड़ा बांध कर आए और लठ व धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दी। उन्हें घसीटकर सड़क तक ले गए और उनके कपड़े भी फाड़ने व लल्जाभंग करने के भी आरोप है। रिपोर्ट में बताया कि उसके देवर के घर में घुसकर नारायणीबाई, गोफीबाई, भूरीबाई, पुष्पा, रोशनी बाई, संतोषीबाई आदि के साथ भी इसी तरह मारपीट कर चोटिल व घायल कर दिया। घटना के बाद उसे भी आरके जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया कि घर के बाहर खड़े वाहनों से भी तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकतें करने के बाद आरोपी फरार हो गए। अब प्रकरण की जांच कांकरोली थाने के एएसआई बहादुरमल द्वारा की जा रही है।

खेड़ाई के ग्रामीणों को एसपी को सौंपा ज्ञापन

Rajsamand Police : खेड़ाई गांव के ग्रामीणों ने राजसमंद में जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाटी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि घायल की परिजन संतोषी बाई एवं खेड़ाई स्थानीय निवासी देवी सिंह खरवड़ ने बताया कि खेड़ाई गांव के कुछ युवकों और पूर्व सरपंच पुत्र बंशीलाल गुर्जर के बीच कहासुनी और मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें पुलिस ने खेड़ाई गांव के युवाओं को घटना के कुछ ही समय बाद हिरासत में ले लिया, लेकिन इस घटना के बाद आक्रोशित बंशीलाल गुर्जर के रिश्तेदार और समर्थक खेड़ाई गांव पहुंचे। यहां उन्होंने घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों से मारपीट की। साथ ही घरों और वाहनों में तोडफ़ोड़ भी की। इस मारपीट में बसंती देवी को गंभीर चोटे आई, जिनका आरके अस्पताल में इलाज जारी है। लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिला पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Home Loan : होम लोन लेते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना झेलना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

दौलपुरा पूर्व सरपंच को प्रशासन पद से हटाया

Dolpura Sarpanch : राजसमंद जिले की दौलपुरा ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच पतासीदेवी को अनियमितताओं के चलते प्रशासक पद से हटा दिया गया है। जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा की जांच में पतासीदेवी पर बिलानाम भूमि पर पट्टे जारी करने, पंद्रहवें वित्त आयोग की गाइडलाइंस के खिलाफ काम कराने, खातेदारी भूमि में निर्माण कार्य कराने और स्टॉक रजिस्टर में एंट्री किए बिना भुगतान करने जैसे गंभीर आरोप साबित हुए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने पतासीदेवी को सरपंच पद से हटाने का फैसला किया। जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने 23 जनवरी 2025 को उन्हें दौलपुरा ग्राम पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया। हालांकि, राज्य सरकार ने 11 फरवरी 2025 को जारी आदेश में पतासीदेवी को प्रशासक पद से भी हटाने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव (जांच) इंद्रजीत सिंह ने जारी आदेश में कहा कि पतासीदेवी को सरपंच और प्रशासक दोनों पदों से हटाया जाता है। यह आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित है।

AVVNL Rajsamand : राजस्व अधिकारी के स्थानांतरण का विरोध

AVVNL Rajsamand : राजसमंद जिले के आमेट उपखंड में कार्यरत एवीवीएनएल के राजस्व अधिकारी जितेंद्र कुमार उषाहारा के स्थानांतरण का कर्मचारियों ने विरोध किया है। कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण रोकने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि मार्च से ठीक पहले स्थानांतरण होने और नए अधिकारी के पदस्थापन होने से राजस्व अर्जित करने में परेशानी होगी। इससे विभाग अपने लक्ष्य भी पूरे नहीं कर पाएगा। आमेट उपखंड के सभी कर्मचारी गुरुवार को राजसमंद अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और अधिकारी से मिलकर स्थानांतरण रोकने की गुहार लगाई। कर्मचारियों ने जितेंद्र कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि राजस्व को लेकर वे काफी व्यस्त हैं और उनके दिशा निर्देश में अच्छें राजस्व अर्जित होने की उम्मीद है। लेकिन अंतिम समय में राजस्व अधिकारी का स्थानांतरण इसमें बाधा उत्पन्न कर सकता है। अधीक्षण अभियंता ने कर्मचारियों को राजस्व के कार्य को प्रमुखता से लेने और अधिक से अधिक राजस्व जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर संभव मदद करने और स्थानांतरण को रुकवाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया है। कर्मचारी महेंद्र कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस स्थानांतरण को दो महीने के लिए रोका जाए ताकि विभागीय कर्मचारी पूरे उत्साह से राजस्व अर्जित करने में जुटे रहें। नए अधिकारी की कार्यशैली को समझने में समय लग सकता है और विभाग के पास समय कम है।

Personal Loan Secrets : लोन न मिल रहा हो, तो लोन अप्रूवल के 10 सीक्रेट तरीके | loan for low CIBIL score

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 547

Post navigation

Previous: Protest Villagers : राजसमंद में 6 गांव नगरपरिषद में शामिल करने पर ग्रामीणों ने किया कलक्ट्री का घेराव
Next: Reet Exam Cheating : REET परीक्षा में नकल की साजिश नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार | Jalore Police

Related Stories

rajsamand police
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand murder case : बीमा की रकम के लिए भाई बना कातिल: देवीसिंह की हत्या कर सड़क हादसा दिखाया, 4 गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat March 31, 2026
AEN bribery case
  • क्राइम/हादसे

AEN bribery case : 15 हजार की रिश्वत लेते पंचायत समिति के AEN गिरफ्तार : घर से मिला 5.23 लाख कैश

Parmeshwar Singh Chundwat March 17, 2026
Man Died Eating Rasgulla
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम/हादसे

Man Died Eating Rasgulla : एक रसगुल्ले ने उजाड़ दिया परिवार, परिजन से डॉक्टर तक हैरान |Food Choking Death

Laxman Singh Rathor March 16, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_JO8rPu-qxm4 RBSE 12th Result : सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री में टॉपर छात्रों के गजब सपने, पढ़ाई के रोचक किस्से #rajsamandnews #jaivardhannews #subhashpublicschooldhoindaराजसमंद शहर के धोइंदा स्थित सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री स्कूल में 12वीं विज्ञान, कला, वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। कोई इंजीनियर बनना चाहता है, तो कोई डॉक्टर, IAS व IPS बनने का सपना बुन रहा है। स्कूल में रूटीन की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में एक्स्ट्रा जानकारी मिलना भी खास बताया। साथ ही स्कूल में प्रत्येक क्लास की एक्ट्रा क्लास होने से किसी भी छात्र को ट्यूशन की जरूरत ही नहीं पड़ी।
Rajsamand News
राजसमंद न्यूज
Jaivardhan News
Subhash Public Senior Secondary School
Kankroli city
सुभाष पब्लिक स्कूल
Subhash Public School
12th result
RBES 12th restult
12वीं परीक्षा परिणामOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
RBSE 12th Result : सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री में टॉपर छात्रों के गजब सपने, पढ़ाई के रोचक किस्से #rajsamandnews #jaivardhannews #subhashpublicschooldhoindaराजसमंद शहर के धोइंदा स्थित सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री स्कूल में 12वीं विज्ञान, कला, वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। कोई इंजीनियर बनना चाहता है, तो कोई डॉक्टर, IAS व IPS बनने का सपना बुन रहा है। स्कूल में रूटीन की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में एक्स्ट्रा जानकारी मिलना भी खास बताया। साथ ही स्कूल में प्रत्येक क्लास की एक्ट्रा क्लास होने से किसी भी छात्र को ट्यूशन की जरूरत ही नहीं पड़ी।
Rajsamand News
राजसमंद न्यूज
Jaivardhan News
Subhash Public Senior Secondary School
Kankroli city
सुभाष पब्लिक स्कूल
Subhash Public School
12th result
RBES 12th restult
12वीं परीक्षा परिणामOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
RBSE 12th Result : सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री में टॉपर छात्रों के गजब सपने, पढ़ाई के रोचक किस्से
राजसमंद के धोइंदा में नलों से आ रहा गंदा पानी,  लोगों ने कहा- ऐसा पानी कैसे पीएं ? #Rajsamandnews #jaivardhannews #rajsamandnewsराजसमंद शहर के धोइंदा में कुछ दिनों से दूषित जलापूर्ति हो रही है, जिसके चलते लोगों के घर पीने का पानी तक नहीं है। करीब एक पखवाड़े से पानी में गदंगी आ रही है, मगर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अफसर कार्मिक जानकर भी अनजान बने हुए हैं। लोग बोले कि नल आने का भी कोई समय तय नहीं है, जिसकी वजह से भी लोग परेशान हैं।
PHED Rajsamand
Rajsamand news
Today news
Jaivardhan news
water problem
राजसमंद न्यूज
Rajsamand city water supplyOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के धोइंदा में नलों से आ रहा गंदा पानी, लोगों ने कहा- ऐसा पानी कैसे पीएं ? #Rajsamandnews
14 दिन में राजसमंद पुलिस का बड़ा कमाल, 114 गुमशुदा अपनों से मिले #jaivardhannews #rajsamandnewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
14 दिन में राजसमंद पुलिस का बड़ा कमाल, 114 गुमशुदा अपनों से मिले #jaivardhannews #rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version