Skip to content
May 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • इतिहास / साहित्य

Gangaur Mahotsav : शाही लवाजमे के साथ निकली हरी गणगौर की सवारी, दिखा सावन सी हरियाली का नजारा

Jaivardhan News April 13, 2024 1 minute read

Gangaur Mahotsav : Rajsamand नगर परिषद की ओर से आयोजित गणगौर महोत्सव के तहत शुक्रवार को दूसरे दिन शहर में हरी गणगौर की परंपरागत सवारी निकली तो कांकरोली क्षेत्र  में जहां -जहां से भी सवारी गुजरी वहां सावन सी हरियाली का नजारा दिखाई पड़ रहा था। सवारी में शामिल श्रद्धालुओं हरे रंग पहनावे के साथ ही सवारी का नजारा देखने के लिए पहुंचे लोगों में शामिल ज्यादातर श्रद्धालु भी हरी पोशाक, हरी इकलाई एवं साफे आदि में ही थे।

Gangaur Mahotsav में परंपरागत रूप से दूसरे दिन की सवारी देखने के लिए लोगों की संख्या पहले दिन की अपेक्षा काफी बढ़ जाती है। ऐेसे में सवारी को देखने को आतुर शहरवासी और आसपास के गांवों के श्रद्धालु अपरान्ह चार बजे के पहले ही पहुंचकर अपने स्थानों पर जम गए ताकि आराम से सवारी का नजारा ले सकें। शाम को जब सवारी शहर के परंपरागत मार्ग पर निकली तो प्रभु श्री द्वारकाधीश के मंदिर से लेकर पूरे सवारी मार्ग में बालकृष्ण स्टेडियम तक सडक़ों पर सिर्फ महिला-पुरुष श्रद्धालु ही दिखाई दे रहे थे। पूरे मार्ग में प्रत्येक मकान की छत पर जिसे जहां जगह मिली वो वहीं से एक से दो घण्टे तक जमकर सवारी देखने में मस्त हो गया। ऐसे में पूरे मार्ग के भवनों की छतों, गोखड़ों, बालकनी आदि पर सिर्फ महिला-पुरुष श्रद्धालु ही दिखाई दे रहे थे। इनमें से ज्यादातर लोग हरि गणगौर के चलते हरी वेशभूषा में ही थे। सवारी के पहुंचने पर उसमें शामिल सभी लोगों के भी हरी वेशभूषा में होने से उस दौरान तो एक बार पूरे शहर ने भी खेतों की तरह से ही हरियाली की चादर सी ओढ़ ली थी। हरि गणगौर की सवारी प्रभु श्री द्वारकाधीश मंदिर से रवाना हुई और जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई लोग जयकारे लगाते और फूलों की वर्षा से उसका जोरदार स्वागत कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : Gangaur Festival : दीपदान व आतिशबाजी से आगाज, आज चूंदड़ी गणगौर सवारी, रात में सांस्कृतिक संध्या

गगनभेदी जयकारे लगाकर, भक्तिमय बना वातावरण

शाम ढलने के साथ ही हरी गणगौर की सवारी प्रभु श्री द्वारकाधीश मंदिर से रवाना हुई तो हरे रंग की वेशभूषा में शृंगारित गणगौर की प्रतिमाओं और सुखपाल में बिराजित प्रभु श्री द्वारकाधीश की छवि के साथ शाही अंदाज में आगे बढ़ रही थी। इसमें प्रभु की छवि भी हरी घटा में ही सुशोभित की गई थी। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रभु द्वारकाधीश, चारभुजानाथ के गगनभेदी जयकारे लगाकर समूचे वातारण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही वाद्य वादन तुरही, बांकिया व नगाड़े सहित बैंड-बाजों की करीब आधा दर्जन टोलियों के द्वारा लोकगीतों व भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियों ने वातावरण को पूरी तरह से उत्सवमय बना दिया। सवारी के पहुंचने के बाद तो हालात यह थे कि शहर में जहां देखो वहां सिर्फ हरा रंग ही दिखाई दे रहा था।

शाही लवाजमें के साथ निकली सवारी

सवारी में सबसे आगे हाथी उसके पीछे नगाड़े का घोड़ा, बैण्ड चल रहे थे। इसके साथ ही ऊंटगाड़ी में आकर्षक झांकियां सजी हुई थी। वहीं, सवारी में दो बैण्ड, मंदिर बैण्ड भक्ति की धुनें बिखरते चल रहे थे। वहीं, गोविंदलाल औदिच्य के निर्देशन में कन्याएं सिर पर कलश धारण किए और गणगौर नृत्य करते हुए चल रही थीं। इसके बाद घोड़े, ऊंट और रथ पर आकर्षक झांकियां शामिल थीं। इसके बाद बैण्ड पार्टी भक्ति गीतों की धुन बिखेरते हुए चल रही थी। हनुमानजी की आकर्षक झांकी के समक्ष लोग श्रद्धा से झुककर प्रणाम कर रहे थे। मंदिर की पलटन के सिपाही अपनी विशेष वेशभूषा के साथ ही सिर पर हरे रंग की पगड़ी धारण किए सधे कदमों से चल रहे थे। वहीं, मारवाड़ी ढोल वादक अपने वादन से श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर रहे थे। कच्छी घोड़ी कलाकार भी ढोल पर नृत्य सहित अपनी कला को प्रदर्शित करते चल रहे थे। सबसे अंत में प्रभु श्री द्वारकाधीश मंदिर का बैण्ड भजनों की मधुर धुनों से वातारण को भक्तिमय बनाते चल रहा था। इसके पीछे मशाल और उसके बाद सुखपाल में बिराजित प्रभु द्वारकाधीश की छवि शामिल थी। छवि पर श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होने के साथ ही पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा की। सवारी के तय मार्ग से मेला प्रांगण बालकृष्ण स्टेडियम पहुंचने पर श्रद्धालु महिलाओं ने गणगौर को की प्रतिमाओं को वहां विराजित कर उनकी पूजा कर झाले दिए तथा पारंपरिक लोक गीत भंवर म्हाने पूजण दो गणगौर एवं म्हारी घूरम छै नखराली… गीतों पर काफी देर तक करके ईशर व गणगौर को रिझाया। सवारी का मुख्य आकर्षण दिल्ली की पार्टी की ओर से ही गजानन जी की माता रिद्धि-सिद्धि के साथ विशेष झांकी, बालाजी, वानर सेना, शिव-पार्वती, भगवान विष्णु-लक्ष्मी और राधा-कृष्ण की झांकियां विशेष थी, जबकि विशालकाय नंदी की झांकी हर किसी को आश्चर्यचकीत कर रही थी।

सवारी में ये थे मौजूद

सवारी में नगर परिषद सभापति अशोक टांक, उप सभापति चुन्नीलाल पंचोली, पार्षद हेमन्त रजक, हेमन्त गुर्जर, दीपक कुमार जैन, तरूणा कुमावत, राजकुमारी पालीवाल, दीपिका कुमावत, हिमानी नंदवाना, सुमित्रा देवी नंदवाना, पुष्पा पोरवाड़, शालिनी कच्छावा, मोनिका खटीक, अर्जुन मेवाड़ा, भुरालाल कुमावत, दीपक शर्मा, रोहित मीणा, मांगीलाल टांक, प्रमोद रैगर, कमलेश पहाडिय़ा, बंशीलाल कुमावत, नारायण गाडरी, हिम्मत कीर आदि के साथ कई पार्षद एवं बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं नगरवासी भी साथ चल रहे थे।

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 191

Post navigation

Previous: Mahipal Singh Makrana Biography : कौन है महिपालसिंह मकराना, जीवन की रोचक कहानी
Next: Woman Gives Birth to four in One Delivery : महिला ने एक साथ 4 बच्चाें को दिया जन्म, हर कोई चकित

Related Stories

Mehrangarh Fort History In Hindi
  • इतिहास / साहित्य

Mehrangarh Fort History In Hindi : 500 साल पुराने इस किले की रक्षा करती हैं चीलें! जानिए मेहरानगढ़ का रहस्य

Parmeshwar Singh Chundwat May 20, 2026
History of Shrinathji Temple Nathdwara
  • धार्मिक
  • इतिहास / साहित्य

History of Shrinathji Temple Nathdwara : आखिर क्यों औरंगजेब भी नहीं तोड़ पाया श्रीनाथजी की मूर्ति? जानिए रहस्य

Parmeshwar Singh Chundwat May 16, 2026
prithviraj chauhan history
  • इतिहास / साहित्य
  • दिन विशेष

prithviraj chauhan history : आखिरी हिंदू सम्राट की वीर गाथा, जिसने विदेशी आक्रमणकारियों को हिला दिया

Parmeshwar Singh Chundwat May 16, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_bhEPbA7qdBU #jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत की। दिन में भीड़ भरे चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड के साथ ही आधी रात में सुनसान जगहों पर प्रशिक्षु आरपीएस के साथ 18 महिला पुलिसकर्मी रात 9 से तड़के 3 बजे तक शहर के अलग अलग एरिया में सड़कों पर घूमी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
भीलवाड़ा में पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। रोलीदेवी (41) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. चेतन कुमार ने इसे बेहद निर्मम हत्या का केस बताया है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version