Skip to content
March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • दिन विशेष

Holi Festival Trends : बदल गए होली मनाने के तरीके और मायने, Ways of Holi have change Story

Jaivardhan News March 24, 2024 1 minute read

Holi Festival Trends : होली का त्यौहार बड़ा ही प्यारा और रंगीन होता है, वैसे तो होली सबको बहुत पसंद होती है, लेकिन आज होली के मायने बदल गए हैं। कुछ सालों पहले होली का त्यौहार एक उत्सव के जैसा होता था और यह उत्सव एक महीने पहले से ही गांवों शहरों में शुरू हो जाता था, वक्त के साथ-साथ इस त्यौहार ने भी अपने आपको समेट लिया है, आज होली का त्यौहार होता तो है, लेकिन इसमें जो रंगों की बहार और पिचकारी की फुहार अब बहुत कम ही देखने को मिलती हैं।

एक जमाना हुआ करता था‌ जब बच्चे, बूढ़े, युवा, महिलाएं इस त्यौहार को अपने एक अलग ही ढंग और अंदाज से मनाते हुए नजर आते थे। पूरे गांव में होली की एक अलग ही तरह की धूम होती थी, एक महीने तक चलने वाला यह त्यौहार लोगों की खुशियों का इज़हार करने का होता था। लोग एक दूसरे को रंग लगाकर अपने प्रेम को प्रदर्शित करते थे, सालभर में अगर किसी से भी कोई झगड़ा या बैर भी होता तो इस पावन पर्व में एक दूसरे के रंग लगाकर और गले मिलकर भुला दिया जाता था। जगह-जगह पर होली के गीत गाए जाते थे, युवाओं की अलग-अलग टोलिया मस्त मलंग होकर रसिया गान करते हुए नजर आते थे।
महिलाएं भी इस त्यौहार को अपने एक अलग ही अंदाज से मनाती हुई हर जगह नजर आ जाती थी, वह भी इस होली के त्यौहार में गीत गाती और गांव के युवाओं को अपने गीतों के द्वारा प्यार से गालियां देती, इसमें कोई भी किसी बात का बुरा नहीं मानता और सभी को सम्मान देकर वह भी मुस्कुराता हुआ ही नजर आता था।

holi dahan हास्य परिहास का यह त्यौहार समाज और परिवार में अपनापन और प्यार बढ़ता हुआ ही दिखाई देता था, दूरियां मिटा कर सभी लोग आपस में मिलते हैं और एक साथ खुशियां मनाते, लेकिन वक्त के साथ-साथ अब इस त्यौहार में भी अब वह पुरानी बात नजर नहीं आती। यह त्यौहार अपने सीमित दायरे में सिमट कर रह गया है। आज के जमाने में कोई भी व्यक्ति किसी पर भी रंग लगाने से भी कतरने लगा है, वह अपने परिवार में इस त्यौहार को बड़े ही सूक्ष्म तरीके से निभाता है या इसे सिर्फ और सिर्फ एक छुट्टी का दिन मानकर अपने कमरे में बंद होकर या तो टेलीविजन देखता है, या फिर अपने मोबाइल में समय व्यतीत करता है और होली की शुभकामनाएं भी सोशल मीडिया पर देकर इतिश्री कर लेता है। आज के जमाने में वह प्यार, वह मस्करापन बहुत कम देखने को मिलता है। यह त्यौहार नाराजगी और दूरियां मिटाने के लिए मशहूर हुआ करता था, लेकिन आज के जमाने में अगर किसी के रंग भी लगा दिया जाता है, तो नाराजगी का सामना करना पड़ता है, इसलिए यह त्यौहार धीरे-धीरे हर जगह कम होता हुआ दिखाई देता है। हैप्पी होली

Holi 2025 : होली एक त्यौहार ही नहीं, बल्कि अपने जीवन को आत्मसात करने का दिन है, जो व्यक्ति को सीखाता है कि अगर जीवन में रंग नहीं है, तो जीवन में कुछ भी नहीं, यह दौलत, इज्जत, शोहरत सिर्फ और सिर्फ सांसारिक मोह माया का एक जरिया है। जीवन में अगर आप खुशी चाहते हैं, तो प्रकृति के सभी रंगों में रंग कर अपने जीवन को उल्लास से भरा जा सकता है और वही जीवन है, इसलिए अगर आप भी रंगों से परहेज रखते हैं, तो इस बार होली को आप एक अलग अंदाज से मनाने के लिए तैयार हो जाइए और रंग को तन से रंगने के साथ-साथ अपने मन को भी रंग से रंग डालिए, फिर देखिए आपका जीवन कितना बदलता हुआ आपको ही दिखाई देगा, जिसमें प्रकृति के सारे रंग आपसे जुड़ते हुए नजर आने लगेंगे। (Ways of Holi have changed Story)
सबको होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं

राहुल दीक्षित RD

काव्य गोष्ठी मंच
कांकरोली, राजसमंद

मो. 9461016726

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 236

Post navigation

Previous: Holi Festival : होली के पर्व पर ढूंढ रो जलसो, क्या होती है ढूंढ परम्परा, Dhoodha festival की रोचक कहानी
Next: Holi Festival of Vibrancy : होली उत्सव की जीवंतता

Related Stories

international women’s day 2026
  • दिन विशेष

international women’s day 2026 : 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानिए इस दिन का इतिहास

Parmeshwar Singh Chundwat March 8, 2026
kharmas 2026 start date
  • दिन विशेष

kharmas 2026 start date : खरमास में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें कब से शुरू होगा अशुभ समय

Parmeshwar Singh Chundwat March 7, 2026
Unique Holi tradition
  • अजब गजब
  • दिन विशेष

Unique Holi tradition : इन गांवों में 150 साल से नहीं खेली होली, रंग डालना मानते हैं श्राप | Holi Festival 2026

Laxman Singh Rathor March 5, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_YQhQqabDxIE राजसमंद के नए एसपी हेमंत कलाल ने संभाला पदभार #ipshemantkalal #rajsamandpolice #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के नए एसपी हेमंत कलाल ने संभाला पदभार #ipshemantkalal #rajsamandpolice #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के नए एसपी हेमंत कलाल ने संभाला पदभार #ipshemantkalal #rajsamandpolice #rajsamandnews
राजसमंद में पुलिस ने ट्रैफिक-रूल्स तोड़ने वालों के चालान किए #rajsamandpolice #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में पुलिस ने ट्रैफिक-रूल्स तोड़ने वालों के चालान किए #rajsamandpolice #rajsamandnews
उदयपुर में बदमाशों ने 2 युवकों पर किया तलवार से ताबड़तोड़ हमला,मौत #udaipurnews #udaipurpolice  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
उदयपुर में बदमाशों ने 2 युवकों पर किया तलवार से ताबड़तोड़ हमला,मौत #udaipurnews #udaipurpolice
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram