Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • सरकारी योजना

Interest-Free Crop Loan : 45 हजार किसानों को मिलेगा ब्याज मुक्त फसली ऋण

Nikita Mali June 15, 2026 1 minute read

Interest-Free Crop Loan : सहकारिता विभाग और दी उदयपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले के किसानों के हित में बड़ी योजना तैयार की है। इसके तहत जिले के 45 हजार से अधिक किसानों को 175 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है। यह लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में 20 करोड़ रुपए अधिक है।

Crop Loan Scheme : सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अल्पकालीन फसली ऋण वितरण के मामले में राजसमंद जिला संभाग में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। वहीं, लंबे समय के लिए दिए जाने वाले दीर्घकालीन कृषि ऋण के प्रति किसानों की रुचि अपेक्षाकृत कम दिखाई दे रही है। जिले को दीर्घकालीन सहकारी कृषि ऋण के तहत 140 करोड़ रुपए का लक्ष्य मिला है, लेकिन अब तक इसके मुकाबले काफी कम राशि का ऋण वितरित हो पाया है। इसके अलावा गैर-कृषि गतिविधियों के लिए निर्धारित 54 करोड़ रुपए के लक्ष्य में भी अभी तक विशेष प्रगति नहीं हुई है।

अल्पकालीन फसली ऋण वितरण में सबसे आगे राजसमंद

Rajsamand Farmer Loan Scheme : उदयपुर संभाग के चार जिलों—उदयपुर, सलूंबर, राजसमंद और प्रतापगढ़—के लिए कुल 459 करोड़ रुपए के अल्पकालीन खरीफ ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इनमें राजसमंद को सबसे बड़ा 175 करोड़ रुपए का लक्ष्य मिला है। बैंक की ओर से योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए अब तक जिले के 16,381 किसानों को 76.43 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 43.67 प्रतिशत है। यह उपलब्धि संभाग के औसत 42.94 प्रतिशत से भी अधिक है, जिससे राजसमंद इस मामले में अग्रणी बना हुआ है। Rajsamand Farmers News

Interest-Free Crop Loan : क्या होता है अल्पकालीन फसली ऋण?

Interest-Free Loan for Farmers : अल्पकालीन फसली ऋण किसानों को कम अवधि के लिए दिया जाने वाला ब्याज मुक्त ऋण है। इसका उपयोग मुख्य रूप से खरीफ या रबी सीजन की आवश्यकताओं, जैसे बीज, खाद और कीटनाशकों की खरीद के लिए किया जाता है। वहीं, दीर्घकालीन कृषि ऋण का उपयोग ट्रैक्टर, कृषि यंत्र, कुएं निर्माण और अन्य बड़े कृषि कार्यों के लिए किया जाता है। इस पर सरकार की ओर से ब्याज अनुदान की सुविधा भी प्रदान की जाती है। उप रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग राजसमंद विनोद कोठारी ने बताया कि जिले में 175 करोड़ रुपए के ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभागीय टीमें लगातार गांवों में मॉनिटरिंग कर रही हैं, ताकि प्रत्येक पात्र किसान को समय पर ऋण उपलब्ध हो सके और खरीफ सीजन की तैयारियां सुचारू रूप से पूरी की जा सकें।

About the Author

Nikita Mali

Editor

Jaivardhan News के साथ निकिता माली ने डिजिटल मीडिया में अपने कॅरियर की शुरुआत की। कंटेंट राइटिंग के साथ वीडियो एडिटिंग, पोस्टर डिज़ाइन में उनकी गहरी रुचि है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या जनहित से जुड़ी कोई खबर हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज व आर्टीकल लिखने में माहिर हैं। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब आदि सोशल मीडिया के अनुभव में भी पारंगत है।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 119

Post navigation

Previous: Online Escort Service Fraud : एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, 17 मोबाइल और 36 सिम कार्ड बरामद
Next: Deogarh Stone Pelting Case : युवक की मौत के बाद पुलिस और अस्पताल पर पथराव, 9 आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Rajasthan Gau Mata shelter scheme
  • सरकारी योजना

Rajasthan Gau Mata shelter scheme : राजस्थान की हर ग्राम पंचायत में बनेगा गौमाता आश्रय स्थल

Parmeshwar Singh Chundwat August 9, 2026
Ayushman Card hospital complaint
  • सरकारी योजना

Ayushman Card hospital complaint : आयुष्मान कार्ड पर अस्पताल ने इलाज से किया इनकार? तुरंत इस नंबर पर करें शिकायत

Parmeshwar Singh Chundwat July 3, 2026
VBG Ramji Scheme 2026
  • सरकारी योजना

VBG Ramji Scheme 2026 : आज से खत्म हुई मनरेगा! अब पूरे देश में लागू होगी ‘वीबी-जी रामजी’ योजना, जानिए क्या-क्या बदला

Parmeshwar Singh Chundwat July 1, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना #rajsamandnews राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना
#rajsamandnews
#rajsamandpolice
Rajsamand Police
Rajasthan Police
राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना
#rajsamandnews
#rajsamandpolice
Rajsamand Police
Rajasthan Police
राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
उदयपुर में युवक का दिनदहाड़े अपहरण, 4 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार #udaipurnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सोते समय बहन के ऊपर बैठा सांप, हाथ से फेंका तो भाई पर गिरा, डसने से किशोर की मौत #palinews
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 12 Sep. 2026
  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
| MoreNews by AF themes.