Skip to content
March 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • धार्मिक

Jagannath Temple : 1978 में जगन्नाथ मंदिर के खजाने में 280 किलो सोना था; 46 साल बाद आज खुलेगा खजाना

Jaivardhan News July 14, 2024 1 minute read

Jagannath Temple : भुवनेश्वर ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार (खजाना) खोलने के लिए कलेक्टर रविवार सुबह 10 बजे चाभी सौंप देंगे। मंदिर प्रबंधन समिति के प्रमुख अरविंद पाडी ने बताया, ‘इसके बाद मंदिर समिति की बैठक में तय होगा कि रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष में कितने लोग जाएंगे। हालांकि यह तय है कि इसे रविवार को खोला जाएगा।’ इसे आखिरी बार 46 साल पहले 1978 में खोला गया था। राज्य के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा, ‘सरकार रत्न भंडार खोलने के लिए दिशा- निर्देश जारी कर रही है। मंदिर प्रबंधन समिति ने एसओपी बनाकर सौंपी है। राज्य सरकार इसके सभी पहलुओं की जांच कर रही है।’

हाल ही में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में रत्न भंडार खोला जाना बड़ा मुद्दा था। भाजपा ने वादा किया था कि ओडिशा में सरकार बनती है तो मंदिर के खजाने को खोला जाएगा। रत्न भंडार इससे पहले 1905, 1926 और 1978 में खोला गया था और वहां मौजूद बेशकीमती चीजों की लिस्ट बनाई गई थी। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन की ओर से दाखिल हलफनामे के अनुसार, रत्न भंडार में तीन कक्ष आंतरिक कक्ष में रखे आभूषणों का कभी इस्तेमाल नहीं होता। बाहरी कक्ष के आभूषणों त्योहार पर निकाला जाता है।

Jagannath Temple Treasure : बाहरी कक्ष को साल में एक बार 15 दिन के लिए खोला जाता है

Jagannath Temple Treasure : दैनिक अनुष्ठान के लिए वर्तमान कक्ष के आभूषणों का उपयोग होता है। आंतरिक कक्ष में 50 किलो 600 ग्राम सोना और 134 किलो 50 ग्राम चांदी है। बाहरी कक्ष में 95 किलो 320 ग्राम सोना और 19 किलो 480 ग्राम चांदी है। वर्तमान कक्ष में 3 किलो 480 ग्राम सोना और 30 किलोग्राम 350 ग्राम चांदी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद 14 जुलाई 1985 को भी आंतरिक भंडार खोला गया था, लेकिन मरम्मत कर बंद कर कितनी संपत्ति आई, इसका कोई अंदाजा नहीं दिया गया। 1978 के बाद से मंदिर के पास है। 12वीं शताब्दी में बना जगन्नाथ मंदिर चार धामों में से एक है। बाहरी कक्ष को साल में एक बार अधिकतम 15 दिन के लिए खोला जाता है। 25 गुणा 40 वर्ग फुट आकार का आंतरिक रत्न भंडार अब रहस्य बन चुका है।

ये भी पढ़ें : Husband Wife Jumped : Video viral : ट्रेन देख 90 फीट खाई में कूदे पति-पत्नी, पुल पर ले रहे थे सेल्फी, बचने के लिए छलांग

Jagnnath mandir News : सांप कर रहे रक्षा…! विशेषज्ञ रहेंगे तैनात

Jagnnath mandir News : बताया जाता है कि आंतरिक रत्न भंडार से अक्सर फुफकारने की आवाजें आती रहती हैं। यह भी मान्यता है कि सांपों का एक समूह भंडार में रखे रत्नों की रक्षा करता है। इसीलिए रत्न भंडार को खोले जाने से पहले मंदिर समिति ने भुवनेश्वर से सांप पकड़ने में निपुण दो व्यक्तियों को पुरी बुलाया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में जरूरत पड़ने पर वे तैयार रहें। आपातकालीन स्थिति के लिए डॉक्टरों की एक टीम भी मौजूद रहेगी।

Jagnnath temple History : 1978 में 70 दिन तक चली थी खजाने की गणना

Jagnnath temple History : जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे सामान की 1978 में सूची बनाई गई थी। यह काम 70 दिनों में पूरा हुआ था। 13 मई 1978 से 23 जुलाई 1978 तक लगातार सूची बनाने का काम चलता रहा। भंडार से सोना, चांदी, हीरा, मूंगा और अन्य आभूषण मिले। भीतरी भंडार में 367 सोने के गहने मिले। इनका वजन करीब 128 किलोग्राम बताया जाता है। यहीं से 231 चांदी के सामान मिले। इनका वजन 221 किलोग्राम बताया गया। बाहरी भंडार में 87 सोने के गहने और 62 चांदी के सामान मिले। वर्ष 2021 में तत्कालीन कानून मंत्री प्रताप जेना ने विधानसभा को बताया कि जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार 1978 में खोला गया था। तब 12,831 भरी सोने और अन्य कीमती धातु और 22,153 भरी चांदी यहां से मिला था। एक भरी करीब 12 ग्राम का होता है। 14 सोने और चांदी की वस्तुओं का वजन नहीं किया जा सका था। इसके साथ ही किसी भी सामान या गहने का मूल्य निर्धारण नहीं हुआ था। 1978 के बाद से मंदिर के पास कितनी संपत्ति आई, इसका कोई अंदाजा नहीं है।

ये भी पढ़ें : Shishoda Bhairuji Temple में 70 दिन बाद खुले दानपात्र, गिनती में निकले 76 लाख रुपये

Ratna Bhandar of Jagannath temple : रेकॉर्ड रूम में रखे हैं दस्तावेज

Ratna Bhandar of Jagannath temple : रत्न भंडार की संपति को लेकर 1926 में जो सूची बनी थी, वह पुरी कलेक्टोरेट के रेकॉर्ड रूम में रखी हुई है। ओडिशा • के गजट में भी इसका प्रकाशन हुआ था, उसमें 837 सामग्री का जिक्र था। सोने की 150 सामग्री बाहरी भंडार में रखें हैं। जिनमें भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा का स्वर्ण मुकुट भी शामिल हैं। जगन्नाथ जी का मुकुट 610 तोला, बलभद्र जी का 434 और सुभद्रा जी का 275 तोले का है। एक तोला बराबर 11.6638 ग्राम होता है। भीतर भंडार में 180 आभूषण हैं।

Puri Jagannath Temple’s : डेढ हजार साल पहले का खजाना

Puri Jagannath Temple’s : इतिहासकार शरत चंद्र मोहंती ने बताया कि डेढ़ हजार साल पहले ओडिशा कोलकाता से लेकर तमिलनाडु तक फैला था। तब के राजाओं का खजाना रत्न भंडार में रखा है। भगवान का रघुनाथ वेश में विशेष श्रृंगार होता था। वह आखिरी बार 1902 में हुआ था। उसके भी आभूषण रत्न भंडार में रखे हुए हैं। तब भगदड़ में 40 साधु-संत मारे गए थे। इसके बाद से यह श्रृंगार नहीं हुआ उत्कल विश्वविद्यालय से प्रकाशित मदाला पंजी के अनुसार, राजा अनंगभीमा देव ने भगवान जगन्नाथ के गहने बनाने के लिए 2,50,000 सोने के मध दिए थे। एक मध बराबर 5.8319 ग्राम सोना होता है। मंदिर के दिगविजय द्वार में उल्लेखित है कि 1466 में गजपति कपिलेंद्र देव ने भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात दान किए थे।

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 325

Post navigation

Previous: Amazing News : अद्भुत मामला! 36 साल बाद पता चला महिला का दिल दाएं और लिवर बाएं तरफ
Next: Mahatma Bhuri Bai : महात्मा भूरी बाई अलख मेवाड़ की एक और मीरा, ओशो भी थे प्रभावित

Related Stories

STALE FOOD IN HINDU BELIEFS
  • धार्मिक

STALE FOOD IN HINDU BELIEFS : क्या बासी खाना सच में बढ़ाता है दुर्भाग्य? जानें धार्मिक मान्यता का बड़ा रहस्य

Parmeshwar Singh Chundwat March 9, 2026
Festival Calendar March 2026
  • धार्मिक
  • दिन विशेष

Festival Calendar March 2026 : मार्च 2026 में त्योहारों की बहार: होली, नवरात्र और शादी के शुभ मुहूर्त से सजेगा महीना

Parmeshwar Singh Chundwat February 27, 2026
Saint Lalitprabh
  • धार्मिक

Lalitprabh Maharaj pravachan : प्रतिकूलता में भी मुस्कुराओ — राष्ट्रसंत का ऐसा मंत्र, बदल जाएगी जिंदगी!

Parmeshwar Singh Chundwat February 26, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_BcMCfexyIeE #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
15 अप्रैल से पहले पंचायत चुनाव होंगे या नहीं? #electioncommission #rajasthanelections
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
आमेट में शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने किया पूजन #shitlasaptami #sheetlasaptami #sheetla_mata
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
लेपर्ड ने 8 सेकेंड में कुत्ते का शिकार किया; VIDEO #Leopardattack
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version