Skip to content
April 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • विविध

Protest Villagers : राजसमंद में 6 गांव नगरपरिषद में शामिल करने पर ग्रामीणों ने किया कलक्ट्री का घेराव

Jaivardhan News February 28, 2025 1 minute read

Protest Villagers : नगर परिषद राजसमंद के परिसीमन में 6 गांवों को शामिल करने का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। गुरूवार सुबह 6 गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने रैली निकाल कर जिला कलक्ट्री का घेराव करते हुए विरोध पर प्रदर्शन किया। फिर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर जल्द ही प्रशासन द्वारा छह गांवों को शहर में शामिल करने की अधिसूचना निरस्त नहीं की जाएगी, तो ग्रामवासी आने वाले चुनावों में मतदान नहीं करेंगे। फिलहाल जिला कलक्टर ने उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Rajsamand News : प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने परिसीमन रद्द नहीं होने पर मतदान के बहिष्कार की भी चेतावनी दी है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधि ने बताया कि अधिकारियों ने बिना ग्रामीणों से फीडबैक लिए एसी कमरे में बैठकर ही प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस पूरी कवायत में गांव को पिक एंड चूज किया जा रहा है। जिससे राजनीतिक दुर्भावना की भावना प्रतीत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि नगर परिषद फिलहाल आर्थिक तंगी से जूझ रहा हैए ऐसे में स्वतंत्र गांवों को नगर परिषद क्षेत्र में शामिल करने के बाद इनका विकास रूक जाएगा और ग्रामीणों को अपने छोटे.मोटे कार्यों के लिए कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा। लगभग 14 हजार 294 की संख्या वाले इन 8 राजस्व गांवों को नाराज करने से संगठन को भी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Nagar Parishad Rajsamand : राजसमन्द विधानसभा के 6 राजस्व गांवो को नगर परिषद में शामिल कर नगर परिषद राजसमंद के सीमा विस्तार पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। पसुन्द सरपंच अयन जोशी ने बताया कि अधिकारियों गुपचुप तरिके से राजसमन्द नगर परिषद की सीमा विस्तार, वार्ड की संख्या और परिसीमांकन की कार्यवाही द्वारा जा रहीं है। जिसमें मोरचणा, भगवान्दा खुर्द, एमड़ी, केरोट, शंकरपुरा, पीपरडा समेत 6 गावों को नगर परिषद में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। जबकि इस कार्यवाही से ग्रामीणों और स्थानिय जनप्रतिनिधियों को जानकारी से दूर रखा गया। एैसे में नगर परिषद राजसमन्द आयुक्त द्वारा 14 फरवरी 2025 को परिसिमन के नाम पर राजसमन्द विधानसभा के 6 राजस्व गांवो को नगर परिषद में शामिल करने का प्रस्ताव जिला कलक्टर को भिजवाया गया था। पसुन्द सरपंच जोशी ने बताया कि यह प्रस्ताव गुपचुप में अधिकारी द्वारा गांव वालो से बिना पूछे या बिना बताए बनाया गया। इसकी किसी भी तरह से किसी भी ग्रामवासी को कोई जानकारी नही थी। जब इस प्रस्ताव के बारे में ग्रामवासियों को पता चला तो मोरचणा, भगवान्दा खुर्द, पीपरडा, शंकरपुरा, एमड़ी एवं केरोट के ग्रामीण गुरूवार को जिला कलेक्टी पहुंचे और एकजुट होकर प्रशासन के समक्ष विरोध करते हुए आपत्ती दर्ज कराई। उन्होंने नगर परिषद द्वारा गुपचुप में भेदभाव करते हुए बनाए गए परीसीमन के इस प्रस्ताव पत्र को खारीज करने की मांग की। पूर्व उप्रधान सुरेश जोशी, भाजपा पूर्व जिलामंत्री श्रीकृष्ण पालीवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगीलाल कुमावत, उपप्रधान सुरेश कुमावत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश पालीवाल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोगो ने प्रस्ताव खारिज नहीं करने पर आगामी होने वाले चुनाव मे मतदान बहिस्कार की चेतावनी दी। इससे पहले ग्रामीणों ने रैली निकालकर विरोध जताया। कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर राजसमंद पुलिस (Rajsamand Police) का जाब्ता तैनात रहा।

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

IAS Balmukund Asawa : उसके बाद जिला कलक्टर बाल मुकुंद असावा को हर राजस्व गांव के पांच-पांच प्रतिनिधी मण्डल के सदस्यों ने गांव के वरिष्ठजनों की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद द्वारा जारी आदेश को खारिज करने की मांग की। सरपंच जोशी ने बताया कि इसी संदर्भ में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ को ज्ञापन सौंपकर इन गांवों को परिषद में शामिल करने के प्रस्ताव को रद्द करवाने की मांग की। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मांगीलाल कुमावत ने बताया कि परिषद की ओर से शामिल किए गए 6 राजस्व गांव भाजपा के गढ़ माने जाते है। लेकिन इन गांवों को शामिल करने के लिए किसी से राय सलाह और मशवरा नहीं किया गया। केवल कार्यालयों में ही बैठक इनके प्रस्ताव बनाए गए है। जो न्यायोचित नहीं है। इसके बावजूद अगर ऐसी परिस्थिति बनती है ओर परिसीमन का यह प्रस्ताव रद्द नहीं किया जाता है तो, उग्र आंदोलन किया जाएगा।

तीतरी को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने के लिए ज्ञापन


राजसमंद जिले में भीम उपखंड के राजस्व ग्राम तीसरी के ग्रामीण गुरूवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में ग्रामीणों ने तीतरी को पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तीतरी गांव सरकार द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों को पूरा करता है और इसलिए इसे पंचायत मुख्यालय बनाया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में तीतरी सहित अन्य गांव ग्राम पंचायत समेलिया में शामिल हैं, लेकिन पंचायत मुख्यालय से दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को पंचायत के कार्यों के लिए काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा को ज्ञापन सौंपकर तीतरी को नवीन ग्राम पंचायत बनाने की मांग की है। इस मांग के समर्थन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर अपनी बात रखी। ग्रामीणों ने बताया कि तीतरी गांव में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं और यहां पर एक पंचायत मुख्यालय स्थापित करने से ग्रामीणों को काफी लाभ होगा।

Best Money Management Apps : 10 बेस्ट मनी मैनेजमेंट ऐप्प, बचत होगी दोगुना | money saving apps

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 433

Post navigation

Previous: Rajasthan Weather Alert : फरवरी में ही गर्मी का कहर, अब 6 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट | Mosam
Next: Fight between two parties : राजसमंद में बच्चों के मामूली झगड़े से दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल भर्ती व क्रॉस केस

Related Stories

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें
  • विविध

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें

Parmeshwar Singh Chundwat March 26, 2026
Aaj Ka Rashifal
  • विविध

Aaj Ka Rashifal : 22 मार्च 2026 का राशिफल : ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, जानिए आज किस राशि को मिलेगा लाभ

Parmeshwar Singh Chundwat March 22, 2026
Rajasthan biogas village
  • विविध

Rajasthan biogas village : राजस्थान के इस गांव ने कर दिया कमाल, 4 साल से नहीं मंगवाया एक भी LPG सिलेंडर

Parmeshwar Singh Chundwat March 21, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_-defyKccKkY एक बोलेरो में, एक स्कूटी पर दोनों शिक्षक, टक्कर में महिला शिक्षक की दर्दनाक मौत #pilaninews  #jaivardhannews
#rajsamandराजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी में नए सत्र के पहले दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी स्कूल की महिला टीचर दमयंती चांवरिया की मौत हो गई। वह सुबह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी बाइपास तिराहे पर सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह करीब 10 फीट दूर जा गिरीं। यह पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। सबसे भावुक बात यह है कि एक दिन पहले ही उनकी बेटी का 12वीं का रिजल्ट आया था।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
एक बोलेरो में, एक स्कूटी पर दोनों शिक्षक, टक्कर में महिला शिक्षक की दर्दनाक मौत #pilaninews  #jaivardhannews
#rajsamandराजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी में नए सत्र के पहले दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी स्कूल की महिला टीचर दमयंती चांवरिया की मौत हो गई। वह सुबह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी बाइपास तिराहे पर सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह करीब 10 फीट दूर जा गिरीं। यह पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। सबसे भावुक बात यह है कि एक दिन पहले ही उनकी बेटी का 12वीं का रिजल्ट आया था।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
एक बोलेरो में, एक स्कूटी पर दोनों शिक्षक, टक्कर में महिला शिक्षक की दर्दनाक मौत #pilaninews
नाथद्वारा में पेड़- पौधों पर QR कोड, स्कैन कर जान सकेंगे विशेषताएं  #nathdwaranews #agriculturenews #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में पर्यावरण जागरुकता व पौधो की विशेषता व महत्व आमजन को समझाने के उद्देश्य से पेड़ पौधों के QR कोड लगाए जा रहे हैं। नगरपालिका नाथद्वारा के आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने बताया कि शहर के थीम पार्क, डम्पिंग ग्राउंड, गणेश टेकरी, एसटीपी प्लांट, चित्रकूट स्टेडियम आदि जगह पर 10 से 15 फीट ऊंचाई के करीब 7 हजार छायादार व फलदार पेड़ व पौधों पर QR कोड लगाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में शिक्षा और तकनीक का समन्वय है, जिससे आमजन विशेषकर युवाओं को प्रकृति का महत्व समझाना ही मुख्य ध्येय है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नाथद्वारा में पेड़- पौधों पर QR कोड, स्कैन कर जान सकेंगे विशेषताएं #nathdwaranews #agriculturenews
पड़ोसी से झगड़े में रिटायर्ड बैंककर्मी की मौत, धक्का मुक्की में रोड पर गिरे  #jaivardhannews #jaipurतंग गली में ट्रैवल टेम्पो लाने पर पड़ोसी से कुछ लोग झगड़ने लगे। बीच बचाव में गए रिटायर्ड बैंककर्मी मौत हो गई। घर के सामने संकरी गली से टेंपो ट्रैवलर निकालने पर विवाद हुआ। यह घटना जयपुर के पत्रकार कॉलोनी के पटेल मार्ग की है, जहां 68 वर्षीय विजेंद्रसिंह की मौत हो गई। उनके पड़ोस में ट्रैवल एजेंसी संचालक छोटे लाल सैनी का घर है, जिसने एक टेंपो ट्रैवलर मंगवाया, जिसे उज्जैन रवाना करना था। जब वाहन को गली में लाने की कोशिश की, तब विजेंद्रसिंह के परिवार ने संकरी गली में गाड़ी की एंट्री पर आपत्ति जताई। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के बीच धक्का-मुक्की हुई और विजेंद्र सिंह सड़क पर गिर पड़े। बताया कि गिरने के बाद वे बेहोश हो गए। उन्हें इस हालत में देख पड़ोसी छोटे लाल और उसकी पत्नी रेखा मौके से भाग निकले। टेंपो ट्रैवलर चालक दिनेश जाट भी वाहन लेकर फरार हो गया। फिर परिजन तुरंत विजेंद्र सिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस पर पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
पड़ोसी से झगड़े में रिटायर्ड बैंककर्मी की मौत, धक्का मुक्की में रोड पर गिरे #jaivardhannews #jaipur
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version