Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • Poltical

Raghav Chadha latest news : AAP में बड़ा घमासान! पद से हटते ही राघव चड्ढा ने दिया सीधा जवाब

Parmeshwar Singh Chundwat April 3, 2026 1 minute read

Raghav Chadha latest news : आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को पहली प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि उन्हें खामोश जरूर कराया गया है, लेकिन वह हारे नहीं हैं। उन्होंने यह संदेश सीधे “आम आदमी” को संबोधित करते हुए दिया।

राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने संसद में हमेशा जनता से जुड़े मुद्दे उठाए। उनका सवाल था कि अगर उन्होंने लोगों की आवाज उठाई, तो इससे आम आदमी पार्टी को आखिर क्या नुकसान हुआ। वीडियो के आखिर में उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके सामने वह समय आने पर सैलाब बनकर खड़े होंगे। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में किसी नेता का नाम नहीं लिया और न ही पार्टी छोड़ने या आगे की राजनीतिक रणनीति पर कोई टिप्पणी की। उधर, AAP की ओर से भी उन पर तीखा पलटवार किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा कि राघव चड्ढा सदन में पार्टी के बड़े राजनीतिक मुद्दे उठाने के बजाय एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने जैसे विषयों पर बात करते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर राघव ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। ढांडा ने कहा कि निडरता AAP की पहचान है और जो मोदी से डर जाए, वह देश के लिए कैसे लड़ेगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा कि पार्टी समय-समय पर ऐसे फैसले लेती रही है। उन्होंने कहा कि कई बार विपक्षी रणनीति के अनुसार फैसले लेने पड़ते हैं, और अगर कोई नेता पार्टी लाइन के खिलाफ जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होना स्वाभाविक है। AAP ने गुरुवार को राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया था। उनकी जगह पंजाब से ही राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को नया उपनेता बनाया गया। पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर यह भी कहा कि अब राघव चड्ढा को सदन में पार्टी की ओर से बोलने का समय न दिया जाए। हालांकि, इस फैसले के पीछे की आधिकारिक वजह सार्वजनिक नहीं की गई।

राघव चड्ढा साल 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल 2028 तक है। हाल के समय में वे पार्टी से कुछ दूरी बनाए हुए नजर आए थे। AAP और उसके शीर्ष नेतृत्व से जुड़े कई बड़े घटनाक्रमों पर भी उनकी चुप्पी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

Silenced, not defeated

My message to the ‘aam aadmi’
—
खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ

'आम आदमी’ को मेरे संदेश pic.twitter.com/poUwxsu0S3

— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 3, 2026

वीडियो में राघव चड्ढा ने रखीं 4 बड़ी बातें

1. जिन मुद्दों को कोई नहीं उठाता, मैंने वही उठाए

Raghav Chadha AAP : वीडियो में राघव चड्ढा संसद परिसर में खड़े दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें संसद में बोलने का अवसर मिला, उन्होंने हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी। उनके मुताबिक, उन्होंने ऐसे विषय उठाए जो आमतौर पर संसद में चर्चा का हिस्सा नहीं बनते। उन्होंने सवाल किया कि क्या जनता की समस्याओं पर बात करना कोई अपराध है, और क्या उन्होंने ऐसा कुछ गलत कर दिया है जिसके कारण उन्हें इस तरह रोका जा रहा है।

2. मेरे बोलने पर रोक क्यों लगाई जा रही है

राघव ने कहा कि वह यह सवाल इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि उन्हें बोलने का मौका न दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब वह बोलते हैं, तो देश के आम लोगों की बात करते हैं। ऐसे में उनकी आवाज दबाने की कोशिश क्यों की जा रही है, यह समझ से परे है।

3. मैंने सिर्फ जनता से जुड़े मुद्दे उठाए

AAP Rajya Sabha deputy leader : राघव चड्ढा ने अपने वीडियो में कहा कि उन्होंने एयरपोर्ट पर महंगे खाने का मुद्दा उठाया, जोमैटो और ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉर्म के डिलीवरी राइडर्स की परेशानियों की बात की, खाद्य मिलावट का मामला उठाया, टोल प्लाजा और बैंक चार्ज जैसी “लूट” पर सवाल खड़े किए। इसके अलावा उन्होंने मिडिल क्लास पर टैक्स बोझ, कंटेंट क्रिएटर्स पर कार्रवाई, मोबाइल कंपनियों द्वारा 28 दिन के रिचार्ज मॉडल, डेटा रोलओवर न देने और इनकमिंग रोकने जैसे मुद्दों को भी सदन में रखा।

4. मेरी खामोशी को हार मत समझना

Raghav Chadha video statement : राघव ने कहा कि जिन मुद्दों को उन्होंने उठाया, उससे आम आदमी को फायदा हुआ। ऐसे में सवाल यह है कि इससे पार्टी को क्या नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनका बोलने का अधिकार छीना है, वे यह भूल न करें कि उनकी चुप्पी उनकी हार नहीं है। उन्होंने खुद को एक ऐसे दरिया की तरह बताया, जो समय आने पर सैलाब बन जाता है।

राघव चढ्ढा जी से मेरे कुछ सवाल . pic.twitter.com/NNMyXYXijs

— Atishi (@AtishiAAP) April 3, 2026

राघव के वीडियो के बाद पार्टी नेताओं के तीखे बयान

सौरभ भारद्वाज बोले- जो डर गया, समझो वह मर गया

दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि AAP के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं और उन्होंने एक ही बात सीखी है—जो डर गया, समझो वह मर गया। उन्होंने कहा कि संसद में सरकार की आंख में आंख डालकर सवाल पूछने चाहिए, न कि डरकर चुप रहना चाहिए। भारद्वाज ने यह भी कहा कि पिछले काफी समय से राघव ने न तो प्रधानमंत्री से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए और न ही पंजाब जैसे राज्य के मुद्दों पर मुखरता दिखाई, जहां से वे चुनकर आते हैं।

अनुराग ढांडा बोले- मोदी से डर गया तो देश के लिए क्या लड़ेगा

Aam Aadmi Party news : AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा कि पार्टी को संसद में बोलने के लिए सीमित समय मिलता है, और उस समय का इस्तेमाल देश और लोकतंत्र के बड़े सवालों के लिए होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राघव ने पार्टी के संघर्ष के अहम समय में अपेक्षित तेवर नहीं दिखाए और भाजपा सरकार के खिलाफ मुखरता से बोलने से परहेज किया।

भगवंत मान बोले- जो कहा है, उन्हीं से पूछिए

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पूरे विवाद पर संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी के भीतर नेता और उपनेता बदलना नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर राघव ने कुछ बयान दिए हैं, तो उनके बारे में उन्हीं से पूछा जाना चाहिए। मान ने दोहराया कि पार्टी लाइन के खिलाफ जाने वालों पर कार्रवाई की जाती है।

नए उपनेता अशोक मित्तल ने क्या कहा

राज्यसभा में AAP के नए उपनेता अशोक मित्तल ने कहा कि उनका मुख्य फोकस सरकार और विपक्ष के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना होगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह राघव चड्ढा की तरह मुखर भूमिका में नजर आएंगे, तो उन्होंने कहा कि हर नेता की अपनी अलग कार्यशैली और व्यक्तित्व होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी की शैली की नकल नहीं करेंगे, बल्कि अपने अनुभव और समझ के आधार पर काम करेंगे।

संसद के पिछले दो सत्रों में राघव चड्ढा ने उठाए ये प्रमुख मुद्दे

शीतकालीन सत्र 2025

  • गिग वर्कर्स का मुद्दा, जिसमें ब्लिंकिट, जोमैटो और स्विगी जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी पार्टनर्स की कम आय, सामाजिक सुरक्षा की कमी और 10 मिनट डिलीवरी मॉडल पर सवाल शामिल थे।
  • डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कॉपीराइट कानून में संशोधन की मांग, ताकि गलत टेकडाउन और एल्गोरिदमिक नुकसान से बचाव हो सके।
  • स्वास्थ्य क्षेत्र में “वन नेशन, वन हेल्थ ट्रीटमेंट” जैसे विचार के साथ सरकारी अस्पतालों की स्थिति पर चिंता।

बजट सत्र 2026

  • खाद्य मिलावट में यूरिया और अन्य मिलावट के मामलों को उठाया।
  • एयरपोर्ट पर यात्रियों को सस्ता खाना मिले, इसके लिए देश के 150 से ज्यादा एयरपोर्ट पर किफायती कैफे की मांग की।
  • मोबाइल रिचार्ज को 28 दिन के बजाय पूरे कैलेंडर महीने का करने और बचा हुआ डेटा अगले महीने जोड़ने की मांग।
  • मिनिमम बैलेंस न रखने पर बैंक पेनल्टी खत्म करने का प्रस्ताव।
  • विवाहित जोड़ों के लिए संयुक्त इनकम टैक्स फाइलिंग का विकल्प और भारत में पितृत्व अवकाश को कानूनी अधिकार बनाने की मांग।
Gold Silver Price Drop : गुड फ्राइडे पर धड़ाम हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानिए आज के नए रेट

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 171

Post navigation

Previous: Fixed deposit tips : FD से ज्यादा कमाई चाहते हैं? निवेश से पहले जान लें ये 9 जरूरी बातें, जो अक्सर बैंक खुलकर नहीं बताते
Next: Woman Death : सुरत में राजसमंद की वेवाहित बेटी की मौत, अंतेष्टी के वक्त चित्ता से उठाया शव, दौड़े अफसर

Related Stories

Rajsamand election 2026
  • Poltical

Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Rajsamand Election 2026
  • Poltical

Rajsamand Election 2026 : राजसमंद में भाजपा के टिकट बंटवारे पर बवाल! सेन समाज ने खोला मोर्चा

Parmeshwar Singh Chundwat September 1, 2026
Udaipur Congress candidate list
  • Poltical

Udaipur Congress candidate list : उदयपुर में कांग्रेस ने खोले पत्ते: 80 वार्डों के प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट जारी, देखें

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026 1
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.