
Rajasthan New Panchayat Samiti List : राजस्थान में स्थानीय प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य के 41 जिलों में से 33 जिलों में कुल 85 नई पंचायत समितियां बनाई गई हैं और 40 जिलों में पुनर्गठन किया गया है। नई पंचायत समितियों के गठन की अधिसूचना जारी हो चुकी है। वहीं, आठ जिलों में कोई नई पंचायत समिति नहीं बनाई गई। राज्य में पहले कुल 365 पंचायत समितियां थीं, अब 85 नई समितियों के जुड़ने के बाद यह संख्या 450 हो गई है। इससे राज्य में ग्रामीण प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है।
झालावाड़ को छोड़कर सभी जिलों में पंचायत समितियों का पुनर्गठन किया गया है। इसमें कई पंचायत समितियों में शामिल गांवों की संख्या घटाई-बढ़ाई गई, जिससे उनके इलाके छोटे और प्रबंधनीय हो गए हैं। पुनर्गठन का उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज को आसान बनाना और ग्रामीण स्तर पर बेहतर सेवा देना बताया गया है। ज्यादातर पंचायत समितियों में अब गांवों की संख्या कम होने के कारण उनका क्षेत्र छोटा हो गया है, जिससे स्थानीय प्रशासन और विकास कार्यों में तेजी आएगी।
इन जिलों में नई पंचायत समिति नहीं बनी
- झालावाड़
- भरतपुर
- डीग
- चित्तौड़गढ़
- धौलपुर
- राजसमंद
- प्रतापगढ़
- पाली
Rajasthan 85 New Panchayat Samiti : इन जिलों में नई समितियां न बनाने का कारण प्रशासनिक और राजनीतिक प्राथमिकताएं बताई जा रही हैं। उदाहरण के लिए, झालावाड़ के झालरापाटन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चुनाव लड़ती हैं। वहीं, धौलपुर उनका गृह जिला है। भरतपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह जिला रहा है। पाली जिला बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का गृह जिला है। झालावाड़ में किसी पंचायत समिति के इलाके में कोई बदलाव नहीं किया गया।

जिलेवार महत्वपूर्ण बदलाव
- डीग: जिले की एक पंचायत समिति को खत्म कर दिया गया और एक समिति का नाम बदलकर ब्रज नगर कर दिया गया। सीकरी पंचायत समिति को समाप्त किया गया।
- अलवर: भनोखर पंचायत समिति को पुनर्गठन के बाद खत्म कर दिया गया।
- जैसलमेर: सम पंचायत समिति का नाम बदलकर खुहड़ी रखा गया, लेकिन इसका क्षेत्र वही रहेगा।
इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
इन जिलों में नई पंचायत समितियां
| जिला | पहले | नई पंचायत समितियां | अब कुल पंचायत समितियां |
|---|---|---|---|
| जयपुर | 20 | 02 | 22 |
| जोधपुर | 14 | 07 | 21 |
| उदयपुर | 16 | 04 | 20 |
| बाड़मेर | 13 | 06 | 19 |
| सीकर | 12 | 04 | 16 |
| बांसवाड़ा | 13 | 02 | 15 |
| भीलवाड़ा | 14 | 02 | 16 |
| दौसा | 12 | 02 | 14 |
| डूंगरपुर | 12 | 02 | 14 |
| बीकानेर | 10 | 04 | 14 |
| जालोर | 10 | 04 | 14 |
| झुंझुनूं | 11 | 03 | 14 |
| चूरू | 08 | 05 | 13 |
| अलवर | 10 | 02 | 12 (1 पंचायत समिति खत्म) |
| नागौर | 08 | 04 | 12 |
| श्रीगंगानगर | 02 | 09 | 11 |
| करौली | 08 | 03 | 11 |
| बालोतरा | 10 | 01 | 11 |
| अजमेर | 09 | 01 | 10 |
| बाड़ा | 08 | 02 | 10 |
| हनुमानगढ़ | 07 | 03 | 10 |
| डीडवाना–कुचामन | 07 | 02 | 09 |
| फलोदी | 05 | 04 | 09 |
| बूंदी | 05 | 03 | 08 |
| जैसलमेर | 07 | 01 | 08 |
| सवाई माधोपुर | 07 | 01 | 08 |
| टोंक | 07 | 01 | 08 |
| कोटपूतली–बहरोड़ | 07 | 01 | 08 |
| ब्यावर | 05 | 02 | 07 |
| सवाईसलूजर | 06 | 01 | 07 |
| सिरोही | 05 | 02 | 07 |
| खैरथल–तिजारा | 04 | 02 | 06 |
| कोटा | 05 | 01 | 06 |
| डीग | 06 | 01 | 06 |
| झालावाड़ | 06 | 00 | 06 |
| भरतपुर | 07 | 00 | 07 |
| चित्तौड़गढ़ | 11 | 00 | 11 |
| धौलपुर | 06 | 00 | 06 |
| राजसमंद | 08 | 00 | 08 |
| प्रतापगढ़ | 08 | 00 | 08 |
| पाली | 08 | 00 | 08 |
नई पंचायत समितियां व उनके नाम
| जिला | नई पंचायत समितियाँ | नई पंचायत समिति का नाम |
|---|---|---|
| अजमेर | 01 | बदनला |
| अलवर | 02 | मुबारीकपुर, खेड़ली–सौंखर |
| बाँसवाड़ा | 03 | नाहौरपुरा, सरेड़ी बाडी, डुंगरा छोटा |
| बाड़मेर | 02 | नाहरपुरा, केलमाल |
| बूंदी | 02 | भैंसड़, बडास |
| भीलवाड़ा | 02 | खजूरी, फुलियाकलां |
| बीकानेर | 04 | रुणपुंधी, रीड़ी, जससरास, छत्तरगढ़ |
| बुंदी | 03 | दबलाना, लाखेरी खटकड़ |
| चूरू | 05 | चूरू उत्तर, भामरी, सरदारशहर पूर्व, माननीय, चांदगोठी |
| दौसा | 02 | शिवसिंहपुरा, मनोहरपुर खेड़ा |
| डूंगरपुर | 02 | झंझरी, पांडा |
| श्रीगंगानगर | 02 | रत्तियासर, श्रीगंगानगर दक्षिण |
| हनुमानगढ़ | 03 | प्लाप, रोजड़ा 8 बीघाचंडी, हनुमानगढ़ जंक्शन |
| जयपुर | 02 | रामपुरा डाबड़ी, मौजमाबाद |
| जैसलमेर | 01 | रामदेवरा—मुख्यालय पोखरण |
| जालोर | 04 | भाद्राजून, उमेदाबाद, सरवाणा, झाब |
| झुंझुनूं | 03 | टोड़ापुर, बबाई, गाँधेला |
| जोधपुर | 07 | हेतुपुत्री, सारंगरा, उम्मेदनगर, इंंदर, आसोप, कापरड़ा, सालवां |
| करौली | 03 | बालघाट, शेरपुर सुराठ, कुड़गांव |
| कोटा | 01 | चेचट |
| नागौर | 04 | मेडता रोड, डेग, पांचौड़ी, श्रीबालाजी |
| सवाई माधोपुर | 01 | वजीरपुर |
| सीकर | 04 | रामगढ़ शेखावटी, खाटूश्याम, ढहाड़ ग्रामीण, बलारी |
| सिरोही | 02 | भांवरी, मण्डार |
| टोंक | 01 | पेचवर |
| उदयपुर | 04 | सुलााव, कल्याणपुर, नाई, ओगणा |
| बांसवाड़ा | 01 | पाड़ल |
| सवाई माधोपुर (सूलूंबर) | 01 | गीगला |
| खैरथल टिजारा | 02 | टप्पूड़ा, तातारपुर |
| डीडवाना–कुचामन | 02 | पीलवा, इटावा बामणिया |
| फलोदी | 02 | सेतरावा, पीपल |
| ब्यावर | 02 | रास, नरबदखोड़ा |
| कोटपूतली–बहरोड़ | 01 | मैद कुंडला |
| डूंग | 01 | सीकरी पंचायत समिति खत्म, नगर का नाम ब्रजनगर |
| झालावाड़ | 00 | कोई नई पंचायत समिति नहीं बनी |
