Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand Census News : बदल गया जनगणना का नियम! राजसमंद कलक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश, हर नागरिक के लिए जरूरी।

Parmeshwar Singh Chundwat April 22, 2026 1 minute read

Rajsamand Census News : जनगणना-2027 को लेकर जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अरुण कुमार हसीजा ने बुधवार सायं जिला परिषद सभागार में प्रेस वार्ता की। इस दौरान एडीएम एवं जिला जनगणना अधिकारी नरेश बुनकर, उप जिला जनगणना अधिकारी पीयूष भण्डारी सहित आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अन्य अधिकारी, मास्टर ट्रेनर पंकज साल्वी, राजेन्द्र सिंह चारण आदि मौजूद रहे।

जिला कलक्टर हसीजा ने बताया कि जिला प्रशासन, राजसमंद द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है, जिस पर विकास योजनाएं, सामाजिक न्याय की नीतियां तथा संसाधनों का न्यायसंगत वितरण आधारित होता है। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, जिससे पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित होगी, यह जनगणना विकसित भारत@2047 की संकल्पना का आधार बनेगी।

1 से 15 मई तक कर सकेंगे स्व-गणना

Digital Census Registration : जिला कलक्टर ने बताया कि जनगणना में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा दी गई है, जिसके तहत नागरिक स्वयं अपने और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक संचालित होगी। इसके लिए भारत सरकार द्वारा se.census.gov.in पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, जहां नागरिक सरल और सुरक्षित तरीके से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। सभी आवश्यक विवरण भरकर सबमिट करने के बाद नागरिकों को एक स्व-गणना आईडी (S.E. ID) प्राप्त होगी, जिसे वे प्रगणक के आने पर साझा करेंगे, जिससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस अवधि में अनिवार्य रूप से स्व-गणना करें और इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

16 मई से 14 जून तक घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

Self Enumeration 2026 : कलक्टर ने आगे बताया कि स्व-गणना के पश्चात 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक क्षेत्रीय जनगणना का कार्य किया जाएगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। इस दौरान नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे गणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें, उनका सहयोग करें और सम्मान बनाए रखें। किसी भी प्रकार की जानकारी को छिपाने से बचें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारियां विधिक रूप से पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी और इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार द्वारा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का निर्माण किया जाता है।

स्व-गणना में हर नागरिक अवश्य भाग लें :कलक्टर

Digital India Census : जिला कलक्टर ने अपील करते हुए कहा है कि सभी नागरिक 1 मई से 15 मई 2026 के बीच स्व-गणना में भाग लें तथा इसके पश्चात क्षेत्रीय जनगणना में सहयोग देकर इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के लिए नागरिकों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है, वे अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से यह कार्य कर सकते हैं। सभी की सहभागिता से ही जनगणना का यह महाअभियान सफल होगा और जिले के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। Census 2027 India

World Earth Day Celebration : आलोक स्कूल के विद्यार्थियों ने कलाकृतियों के माध्यम से दिया ‘धरा’ बचाने का संदेश; पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 411

Post navigation

Previous: World Earth Day Celebration : आलोक स्कूल के विद्यार्थियों ने कलाकृतियों के माध्यम से दिया ‘धरा’ बचाने का संदेश; पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Next: RTO e-Challan APK Scam : WhatsApp पर आया ये मैसेज बना बर्बादी की वजह! एक क्लिक में लाखों गायब

Related Stories

Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Desuri Ghat route update
  • समाचार

Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.