Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • फाइनेंस

Rajasthan rooftop solar price hike : राजस्थान में बड़ा झटका! 1 जून से महंगे हो जाएंगे सोलर पैनल, बढ़ेगा बिजली खर्च

Parmeshwar Singh Chundwat May 13, 2026 1 minute read

Rajasthan rooftop solar price hike : राजस्थान में बिजली बिल कम करने के लिए रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने की योजना बना रहे उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगने वाला है। प्रदेश में 1 जून 2026 से सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए स्वदेशी सोलर मॉड्यूल सेल यानी डीसीआर मॉड्यूल का उपयोग अनिवार्य किया जा रहा है। केंद्र सरकार के इस नए नियम के लागू होते ही रूफटॉप सोलर सिस्टम की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार अब नए सोलर प्रोजेक्ट्स में केवल घरेलू स्तर पर निर्मित डीसीआर मॉड्यूल ही लगाए जा सकेंगे। इसका सीधा असर आम बिजली उपभोक्ताओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों पर पड़ेगा, जो बिजली खर्च कम करने के लिए रूफटॉप सोलर का सहारा ले रहे हैं। सोलर इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों और डेवलपर्स का कहना है कि देश में डीसीआर मॉड्यूल की उपलब्धता अभी मांग के मुकाबले काफी कम है। ऐसे में नए नियम लागू होने के बाद सोलर सिस्टम की लागत में 25 से 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। उद्योग संगठनों का दावा है कि फिलहाल देश में डीसीआर मॉड्यूल की वास्तविक उत्पादन क्षमता करीब 15 से 20 गीगावाट है, जबकि सालाना मांग लगभग 50 गीगावाट तक पहुंच चुकी है। मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर होने के कारण बाजार में डीसीआर मॉड्यूल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Rajasthan solar panel new rules 2026 : अब तक पांच किलोवाट से अधिक क्षमता वाले कई रूफटॉप सोलर सिस्टम कम कीमत वाले नॉन-डीसीआर मॉड्यूल से लगाए जा रहे थे। लेकिन नए नियम के बाद यह विकल्प पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इसके चलते रूफटॉप सोलर सिस्टम आम लोगों के लिए पहले के मुकाबले काफी महंगा हो जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में बढ़ोतरी होने से मध्यम वर्ग और छोटे उपभोक्ताओं के लिए सोलर सिस्टम लगवाना मुश्किल हो सकता है। इससे बिजली बिल कम करने का सपना भी प्रभावित होगा।

5 किलोवाट सिस्टम पर 65 हजार रुपए तक बढ़ेगा खर्च

Rooftop solar system cost increase : सोलर डेवलपर्स के अनुसार वर्तमान में नॉन-डीसीआर मॉड्यूल की कीमत करीब 13 से 15 रुपए प्रति वाट तक है, जबकि डीसीआर मॉड्यूल 22 रुपए प्रति वाट या उससे अधिक कीमत पर उपलब्ध हैं। इसका असर सीधे रूफटॉप सोलर सिस्टम की कुल लागत पर दिखाई देगा। पहले बिना सब्सिडी के 5 किलोवाट क्षमता वाला रूफटॉप सोलर सिस्टम करीब 2.40 लाख रुपए में लग जाता था, लेकिन नए नियम लागू होने के बाद इसकी लागत बढ़कर लगभग 3.05 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। यानी उपभोक्ताओं को करीब 65 हजार रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़ सकते हैं।

सोलर प्रोजेक्ट्स की रफ्तार थमने की आशंका

Solar panel prices increase in India : सोलर डेवलपर्स और उद्योग संगठनों ने केंद्र सरकार और ऊर्जा मंत्रालय से नए नियम को फिलहाल टालने या चरणबद्ध तरीके से लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि मौजूदा समय में बाजार पूरी तरह तैयार नहीं है और अचानक नियम लागू होने से कई सोलर प्रोजेक्ट्स प्रभावित हो सकते हैं। राजस्थान सोलर एसोसिएशन के सीईओ नीतिन अग्रवाल ने कहा कि देश में स्वदेशी सोलर उपकरणों का निर्माण बढ़ाने की पहल अच्छी है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उद्योग को थोड़ा अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्दबाजी में नियम लागू किया गया तो घरों, दुकानों और उद्योगों में लगने वाले रूफटॉप सोलर सिस्टम की मांग पर बड़ा असर पड़ सकता है। Domestic solar modules new policy

Rajsamand Police special campaign : राजसमंद में गैंगस्टरों पर टूटा पुलिस का कहर, हथियारों समेत 8 बदमाश दबोचे

बिजली बचाने की योजना पड़ सकती है महंगी

राजस्थान में बढ़ते बिजली बिलों के बीच बड़ी संख्या में लोग रूफटॉप सोलर की ओर रुख कर रहे हैं। लेकिन नए नियम और बढ़ती लागत के कारण अब सोलर सिस्टम लगवाना पहले जितना आसान नहीं रहेगा। ऐसे में आने वाले समय में आम उपभोक्ताओं पर बिजली खर्च का अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 168

Post navigation

Previous: Prateek Yadav Death : अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की अचानक मौत, किचन में मिले बेहोश
Next: VBG Ramji Yojana : मनरेगा की जगह आएगी नई योजना! गांवों में होंगे करोड़ों के विकास कार्य

Related Stories

UPI Payment Charges 2026
  • फाइनेंस

UPI Payment Charges 2026 : ₹2,000 तक UPI पेमेंट फ्री रहेगा, इससे ज्यादा पर लगेगी फीस? सरकार ने साफ किया नियम

Parmeshwar Singh Chundwat September 15, 2026 1
PM Modi appeal
  • फाइनेंस
  • देश-दुनिया

PM Modi appeal : PM मोदी की फिर अपील- जरूरत न हो तो सोना मत खरीदो, जानिए क्या है वजह?

Parmeshwar Singh Chundwat September 1, 2026
rule changes September
  • फाइनेंस

rule changes September : 1 सितंबर से जेब पर बड़ा असर: गैस सिलेंडर से दूध और कार तक महंगा, जानें 7 बड़े बदलाव

Parmeshwar Singh Chundwat September 1, 2026 1
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

रेगर समाज मेवाड़ अध्यक्ष नाथूलाल बोले- खमनोर गांव को बहिष्कृत नहीं किया, अफवाहें गलत.#Rajsamandnews रेगर समाज मेवाड़ अध्यक्ष नाथूलाल बोले- खमनोर गांव को बहिष्कृत नहीं किया, अफवाहें गलत
.
Rajsamand news
Regar samaj
Khamnor newsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
रेगर समाज मेवाड़ अध्यक्ष नाथूलाल बोले- खमनोर गांव को बहिष्कृत नहीं किया, अफवाहें गलत
.
Rajsamand news
Regar samaj
Khamnor newsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
रेगर समाज मेवाड़ अध्यक्ष नाथूलाल बोले- खमनोर गांव को बहिष्कृत नहीं किया, अफवाहें गलत.#Rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
थोरिया में घर में घुसकर मारपीट, 5 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत #rajsamandnews #jaivardhannews
राजसमंद में सभापति पद को लेकर घमासान, कुमावत समाज ने उठाई पार्षदों की रिहाई की मांग
.
#Rajsamandnews #Kumawatsamaj #ChunavJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में सभापति पद को लेकर घमासान, कुमावत समाज ने उठाई पार्षदों की रिहाई की मांग #Rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Rajsamand Municipal Election 2026 : राजसमंद नगर परिषद चुनाव में 22 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, BJP-कांग्रेस के उम्मीदवार भी शामिल
  • Rajasthan Panchayati Raj Election 2026 : राजसमंद में पहली बार 9 प्रधान! 23 सितंबर को 161 पंचायत समिति वार्डों की निकलेगी लॉटरी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 20 Sep. 2026
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 19 Sep. 2026
  • Rajsamand Police Action : राजसमंद में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 241 ठिकानों पर दबिश; 31 आरोपी गिरफ्तार
| MoreNews by AF themes.