Skip to content
May 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में ठंड का कहर जारी : लगातार तीसरे दिन शून्य पर पारा, घना कोहरा बना मुसीबत

Parmeshwar Singh Chundwat January 5, 2026 1 minute read

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में सर्दी ने इस सीजन का सबसे भयावह रूप अख्तियार कर लिया है। प्रदेश में लगातार तीसरे दिन कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान लगातार तीसरे दिन शून्य डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जबकि राज्य के 7 प्रमुख शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। सोमवार सुबह जयपुर, नागौर, उदयपुर, कोटा, सीकर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में घना कोहरा (Dense Fog) छाया रहा। कई इलाकों में Visibility घटकर मात्र 50 मीटर तक सिमट गई, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रदेश के कई हिस्सों में हालात ऐसे रहे कि सुबह 9 बजे तक भी वाहनों को हेडलाइट ऑन करके चलाना पड़ा। जयपुर, सीकर और नागौर के हाईवे पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। कोहरे के कारण वाहन चालकों को बेहद सतर्कता बरतनी पड़ी। सीकर जिले में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां Visibility महज 50 मीटर तक दर्ज की गई। कोहरे के बीच रानोली क्षेत्र में ट्रेन को गुजरते देखना बेहद कठिन था। Rajasthan Fog News

माउंट आबू में जमाव बिंदु पर पारा, पाइपों पर जमी बर्फ

Rajasthan Temperature Today : राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) में सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य डिग्री पर बना रहा। ठंड इतनी अधिक रही कि सिंचाई के पाइपों, वाहनों और घास पर बर्फ की पतली परत जम गई।

रविवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन और रात

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश में सीजन का सबसे ठंडा दिन और सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। जयपुर, सीकर, पिलानी (झुंझुनूं) और झुंझुनूं में रविवार की रात अब तक की सबसे सर्द रही। प्रदेश के 7 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे, जबकि 18 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

जयपुर के बाहरी इलाकों में कोहरे की चादर

Rajasthan Winter News : राजधानी जयपुर के बाहरी इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। आमेर फोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में धुंध की मोटी चादर नजर आई, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई।

कोटा-बारां में दिन में भी रात जैसी ठिठुरन

Rajasthan IMD Weather Forecast कोटा और बारां जिलों में Cold Wave का असर सबसे ज्यादा महसूस किया गया। यहां दिन के समय भी रात जैसी गलनभरी ठंड रही। कोटा-बारां में दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना है, जबकि जयपुर संभाग के जिलों में 4 दिनों तक Cold Wave का प्रभाव बना रह सकता है।

उदयपुर शहर में पहली बार इतनी घनी धुंध

उदयपुर के शहरी इलाकों में भी सोमवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। यह इस सर्दी के मौसम का पहला मौका है, जब शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में इतनी घनी धुंध छाई। Visibility बेहद कम रही, जिससे सुबह की आवाजाही प्रभावित हुई।

कोटा में Visibility 100–150 मीटर, सूरज नहीं निकला

कोटा में सोमवार सुबह Visibility 100 से 150 मीटर के बीच दर्ज की गई। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा रहा। बीते 24 घंटों में कोटा संभाग में सूरज तक नहीं निकला, जिससे दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया।

डीडवाना-कुचामन में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा

डीडवाना-कुचामन जिले में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कोहरे के बने रहने की चेतावनी जारी की है। सुबह 7 बजे के बाद कोहरा और घना होता गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।

Cold Day का असर, इन जिलों में रही अत्यधिक ठंड

रविवार को कोटा, सीकर, जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर, बारां और पाली में Cold Day घोषित किया गया। इन जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री या उससे अधिक नीचे दर्ज हुआ।

कुंभलगढ़ क्षेत्र में फसलों पर पाला, किसानों की बढ़ी चिंता

राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी शीतलहर का असर बना रहा। खेतों में ओस की बूंदें जम गईं और कई स्थानों पर पाला पड़ने की स्थिति बन गई। इससे रबी की फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण फसलों की वृद्धि प्रभावित हो सकती है।

बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी की सलाह

तेज सर्दी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। ग्रामीण इलाकों में लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाते नजर आए और गर्म कपड़ों का सहारा लिया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। Cold Wave और Dense Fog का असर बना रहेगा, जिससे जनजीवन पर ठंड का प्रभाव और अधिक बढ़ने की संभावना है।

Ration Card e-KYC : घर बैठे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से ऐसे करें e-KYC, जानें पूरी प्रक्रिया

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 108

Post navigation

Previous: Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण
Next: IRCTC Ticket Booking New Rule : IRCTC टिकट बुकिंग पर सख्ती: आज से बिना आधार नहीं मिलेगी ओपनिंग डे पर सीट!

Related Stories

Rain storm alert today
  • मौसम

Rain storm alert today : मौसम का तांडव! 94 मौतों से दहला देश, 80KM की आंधी में युवक उड़ा

Parmeshwar Singh Chundwat May 14, 2026
Rain Alert Today
  • मौसम

Rain Alert Today : IMD का बड़ा अलर्ट: राजस्थान के 8 जिलों में आंधी-बारिश, इन शहरों में चलेगी खतरनाक लू

Parmeshwar Singh Chundwat May 12, 2026
Rain Alert Rajasthan
  • मौसम

Rain Alert Rajasthan : राजस्थान में मौसम का यू-टर्न! कहीं बारिश तो कहीं 47°C की आग, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat May 11, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_wp23akiBTq8 राजसमंद में 3 दिन में 2 हार्डकोर, 6 ईनामी समेत 46 आरोपी गिरफ्तार #rajsamandpolice
#jaivardhannewsराजसमंद शहर से लेकर नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़ सहित जिलेभर में 9 से 12 मई तक विशेष अभियान के तहत 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने बताया कि पुलिस ने विशेष धरपकड़ अभियान के तहत 2 हार्डकोर व 6 ईनामी आरोपी भी पकड़े हैं, जिसमें नाथद्वारा व देवगढ़ थाना पुलिस की अहम भूमिका रही।
राजसमंद न्यूज
Rajsamand police
Rajsamand News
nathdwara news
Devgarh news
Rajasthan policeOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 3 दिन में 2 हार्डकोर, 6 ईनामी समेत 46 आरोपी गिरफ्तार #rajsamandpolice
#jaivardhannewsराजसमंद शहर से लेकर नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़ सहित जिलेभर में 9 से 12 मई तक विशेष अभियान के तहत 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने बताया कि पुलिस ने विशेष धरपकड़ अभियान के तहत 2 हार्डकोर व 6 ईनामी आरोपी भी पकड़े हैं, जिसमें नाथद्वारा व देवगढ़ थाना पुलिस की अहम भूमिका रही।
राजसमंद न्यूज
Rajsamand police
Rajsamand News
nathdwara news
Devgarh news
Rajasthan policeOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 3 दिन में 2 हार्डकोर, 6 ईनामी समेत 46 आरोपी गिरफ्तार #rajsamandpolice
राजसमंद की महिलाओं और युवाओं के लिए शानदार अवसर | Nai Jindagi foundation #naijindagifoundation  #jaivardhannews
#rajsamand
राजसमंद की महिलाओं और युवाओं के लिए शानदार अवसर 🎉📍 नई जिंदगी एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा
निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण के साथ अब GDA Nursing, Computer और Finance Skills Training भी शुरू।अगर आप रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और बेहतर करियर की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए है। 💼✨✅ Free सिलाई प्रशिक्षण
✅ GDA Nursing Training
✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
✅ Computer + Finance Skills
✅ 4 महीने का प्रोफेशनल कोर्स
✅ 100% Practical Training
✅ Multiple Government Recognized Certificates
✅ Job Support Available
✅ ₹18,000 तक Free Benefits👩 महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण
💻 Computer Skills
🏥 GDA Nursing Training
📈 सीखें हुनर और बनाएं शानदार करियर📍 पता:
नई जिंदगी एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन
जलचक्की चौराहा, IDBI बैंक के ऊपर, राजसमंद📞 Contact Numbers:
70231-36617
77421-86617
70735-36617#Naijindagifoundation #FreeTailoringTraining #GDANursing #NursingCourse #RSCIT #ComputerCourse #FinanceCourse #Rajsamand #WomenEmpowerment #SkillDevelopment #JobSupport #JaivardhanNews #todaynews
Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद की महिलाओं और युवाओं के लिए शानदार अवसर | Nai Jindagi foundation #naijindagifoundation
नाथद्वारा शहर में आधी रात किसने तोड़ी, 24 दिन हो गए, सिस्टम पर उठे सवाल ? #nathdwaranews  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में आइकॉनिक गेट के पास आधी रात में दुकानों में जेसीबी से तोड़फोड़ की गई। चन्द्रभान सिंह चौधरी पुत्र बाबूलाल चौधरी ने श्रीनाथजी थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और अनुसंधान शुरू किया, मगर अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जेसीबी के साथ जो भी लोग आए, वे सभी घटना स्थल के आस पास में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों में कैद हैं। फिर पुलिस त्वरित जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर कर रही है। बीस से ज्यादा दिन बीतने पर भी कार्रवाई नहीं होने पर राजसमंद में बाबूलाल चौधरी ने जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान द्वारा भी पीड़ित के समर्थन में कलक्टर से कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की मांग पर कलक्टर ने जांच अधिकारी बदलने के निर्देश दिए हैं। देखिए दुकान में तोड़फोड़ को लेकर पीड़ित बाबूलाल चौधरी क्या कहते हैं, सुनिए
Nathdwara News
Rajsamand News
JaivardhanNewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नाथद्वारा शहर में आधी रात किसने तोड़ी, 24 दिन हो गए, सिस्टम पर उठे सवाल ? #nathdwaranews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram