Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand car accident : राजसमंद सड़क हादसा : पलटी कार में भड़की आग, एक साल की मासूम जिंदा जली

Parmeshwar Singh Chundwat January 1, 2026 1 minute read

Rajsamand car accident : राजसमंद जिले के आमेट थाना सर्कल क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके कुछ ही सेकेंड्स बाद उसमें भीषण आग लग गई। इस भयावह Accident में एक साल की मासूम बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना खतरनाक था कि पलटते ही कार आग के गोले में तब्दील हो गई। अंदर फंसे परिवार को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए Rescue ऑपरेशन शुरू किया।

Amet road accident Rajasthan : आमेट थाना प्रभारी ओम सिंह चुंडावत ने बताया कि दुर्घटना के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें रेलमगरा निवासी विकास जैन (32), उनकी पत्नी राजेश्वरी जैन, उनकी दो बेटियां—चार वर्षीय धनिष्ठा और एक वर्षीय प्रनिधि—साथ ही कार चला रहा Driver कालूराम शामिल था। कार के पलटते ही उसमें अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को भी तुरंत बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी।

एक घंटे तक कार में फंसा रहा परिवार

Car fire accident : स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार कार के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था। आग की लपटों और धुएं के बीच लोगों ने किसी तरह कार के शीशे तोड़े और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। Rescue में करीब एक घंटा लग गया। इस दौरान एक साल की मासूम प्रनिधि को समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

राहगीरों ने दिखाई इंसानियत

Child died in car fire : हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने बिना किसी देरी के Rescue शुरू किया। उन्होंने आग की परवाह किए बिना माता-पिता, बड़ी बेटी और Driver को कार से खींचकर बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर कुछ मिनट और देरी हो जाती तो हादसे में और भी जानें जा सकती थीं। Rescue करने वाले लोगों का कहना है कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

घायलों की हालत गंभीर, Hospital में इलाज जारी

Family trapped in burning car : हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल राजसमंद के आर.के. जिला Hospital में भर्ती कराया गया है। राजेश्वरी जैन के पैर में गंभीर Fracture बताया जा रहा है। वहीं विकास जैन की जीभ बुरी तरह कट गई है और वह बोलने में असमर्थ हैं। चार वर्षीय धनिष्ठा और Driver कालूराम की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम घायलों का लगातार इलाज कर रही है।

खाटूश्यामजी दर्शन से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, विकास जैन राजसमंद जिले के कुरज गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल में Clerk के पद पर कार्यरत हैं। वे अपने परिवार और दोस्त के साथ अर्टिगा कार से खाटूश्यामजी के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद लौटते समय उन्होंने देवगढ़ स्थित देवालय मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। वहां कुछ समय रुकने के बाद परिवार आमेट होते हुए रेलमगरा लौट रहा था। इसी दौरान आमेट थाना सर्कल क्षेत्र में यह भयावह Accident हो गया।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। हालांकि, पूरे मामले की जांच की जा रही है। कार में आग कैसे लगी, यह भी जांच का विषय है।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 799

Post navigation

Previous: PM Suraksha Bima Yojana : इस सरकारी योजना में सिर्फ ₹20 में मिलता है ₹2 लाख का Accident Insurance, जानिए पूरी Eligibility
Next: January 2026 rule changes : नए साल की शुरुआत के साथ महंगाई की दस्तक, कमर्शियल सिलेंडर ₹111 महंगा, कारें भी हुईं Costly

Related Stories

Rajsamand Crime News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Crime News : 46 दिन बाद खुली कब्र, बाहर निकाला गया शव… पत्नी के आरोप से मचा हड़कंप

Parmeshwar Singh Chundwat August 20, 2026
Rajsamand ACB News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand ACB News : पट्टा बनवाने के लिए मांगी ₹43,500 की रिश्वत! राजसमंद में VDO और प्रशासक पर ACB का बड़ा एक्शन

Parmeshwar Singh Chundwat August 5, 2026
Rajsamand Road Accident
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Road Accident : देवरानी को RK अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रही जेठानी और आशा सहयोगिनी की दर्दनाक मौत

Parmeshwar Singh Chundwat July 28, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

सेमल में मजदूर की मौत के बाद 6 लाख मुआवजे की मांग #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सेमल में मजदूर की मौत के बाद 6 लाख मुआवजे की मांग #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
प्लास्टर करते समय मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन #semalnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नगर निकाय चुनाव में AAP का बड़ा दांव, राजसमंद में 6 प्रत्याशियों के नाम घोषित #aap #rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • Jeetawas School News : जीतावास स्कूल में छात्रा से बैड टच के मामले में यू टर्न, घटना को बताया षड़यंत्र
  • Sugar Price Today : चीनी की कीमतों पर बड़ी खबर! देश में नहीं है कमी, जल्द घट सकते हैं दाम
  • Rajasthan Crop Insurance : मौसम ने फसल बिगाड़ी तो मिलेगा बीमा क्लेम, अनार-किन्नू समेत ये फसलें कवर
  • husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत
  • Rajsamand municipal elections: राजसमंद की 5 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
| MoreNews by AF themes.