Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Chain Snatching Case : राजसमंद में सोने की चेन चोरी में सांसी गिरोह की तीन महिलाएं गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 29, 2026 1 minute read

राजसमंद. Rajsamand Chain Snatching Case : शहर के कांकरोली बस स्टॉपेज पर भीड़ का फायदा उठाकर महिला के गले से करीब डेढ़ तोला सोने की चेन चोरी के मामले में कांकरोली थाना पुलिस ने मंगलवार को सांसी गिरोह की तीन शातिर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में इस वारदात को कबूल कर लिया और प्रदेश में कई अन्य चोरी, नकबजनी की वारदातों को लेकर इनपुट दिया है। इससे पुलिस को उम्मीद है कि प्रदेश में कई चोरियों का खुलासा भी हो सकता है।

राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने बताया कि सनसिटी, कांकरोली, राजसमंद निवासी विद्या पत्नी कपिल कुमार ने नाथद्वारा जाने के लिए कांकरोली बस स्टॉपेज से बस में चढ़ी। तभी भीड़ का फायदा उठाते हुए शातिर महिलाओं ने विद्या के गले से सोने की चेन पार कर ली। यह घटना 27 अगस्त 2026 की है। इसके बाद कांकरोली थाना पुलिस अभय कमांड सहित कांकरोली, नाथद्वारा, चारभुजा व उदयपुर जिले तक करीब 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी संदिग्ध तीन महिलाओं की पहचान करते हुए उन्हें डिटेन किया गया। फिर तीनों महिलाओं को कांकरोली थाने लाया, जहां उनकी पहचान हनुमानगढ़ जंक्शन, जिला हनुमानगढ़ निवासी 25 वर्षीय प्रीतिसिंह पत्नी वीरसिंह, सौ फीट रोड, सुरेशिया कॉलोनी,जिला हनुमानगढ़ निवासी 21 वर्षीय मंजू कुमारी पुत्री सुंदरसिंह उर्फ राजकुमार सांसी और पिन्हेड़ा, मुंहाना, जिला फरीदाबाद हाल आजाद नगर, इकरान, चिकसाना, जिला भरतपुर निवासी 22 वर्षीय मुस्कान सांसी पुत्री पप्पूलाल सांसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सख्ती से गहन पूछताछ की, तो तीनों आरोपी प्रीतिसिंह, मंजू कुमारी व मुस्कान सांसी ने कांकरोली बस स्टॉपेज पर महिला की चेन चुराना कबूल किया। इस पर पुलिस ने चोरी की चेन को बरामद करते हुए तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने प्रदेश के कई शहरों में इसी तरह चोरी, नकबजनी की वारदातें करना बताया है, जिससे पुलिस को उम्मीद है कि अन्य चोरी की वारदाताें का खुलासा भी हो सकता है। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने किन-किन शहरों में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया। पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं का खुलासा होने की संभावना जताई गई है।

Jaivardhan News

भीड़ बनाकर ध्यान भटकाने का तरीका

Rajsamand Police News : पुलिस जांच में गिरोह के वारदात करने का तरीका भी सामने आया। कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा ने बताया कि गिरोह की महिला सदस्य पूर्व निर्धारित योजना के तहत भीड़भाड़ वाले स्थानों और सार्वजनिक बसों में सक्रिय रहती थीं। बस में यात्रियों के चढ़ने और उतरने के दौरान महिलाएं जानबूझकर भीड़ जैसी स्थिति पैदा करती थीं। इसी दौरान यात्रियों का ध्यान भटकाकर उनके गले में पहनी सोने की चेन चोरी कर ली जाती। कांकरोली में हुई वारदात में भी इसी तरीके का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है।

Rajsamand ACB Trap : राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत लेते एक व्यक्ति पकड़ा, सीजीएसटी अधीक्षक व दलाल भी डिटेन

प्रीति का पुराना व लंबा है आपराधिक रिकॉर्ड

Kankroli Police Action : कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा ने बताया कि चोर गिरोह की मुख्य आरोपी प्रीति सिंह है, जिसका अपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा व पुराना है। बताया कि अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज है, जिसमें चालान भी पेश हो चुका है। इसके अलावा पाली जिले के कोतवाली थाने में भी उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज हैं। 3 Women Arrested Rajsamand

पुलिस ने तीन लेयर में की जांच, तब खुलासा

राजसमंद के कांकरोली में 27 अगस्त को विद्या पत्नी कपिल कुमार के गले से चेन चोरी की घटना के बाद पुलिस द्वारा तीन लेयर में अलग अलग जांच की गई। कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा, हैड कांस्टेबल विक्रमसिंह, महेंद्र, मूलचंद, सम्पत, रमेश, प्रीति, अनिता, कविता, सरोज, साइबर सेल एएसपी शम्भूप्रताप, इंद्र चोयल, ओमप्रकाश की टीम का गठन हुआ। इसमें सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और भौतिक रूप से संदिग्ध गतिविधि की महिलाओं के बारे में पूछताछ की गई। इस तरह साइबर सेल के इनपुट के आधार पर कांकरोली थाना पुलिस ने आरोपी महिलाओं को पकड़ा। Gold Chain Theft Rajsamand

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 161

Post navigation

Previous: Rajsamand ACB Trap : राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत लेते 2 आरोपी गिरफ्तार CGST अधीक्षक भी डिटेन

Related Stories

Rajsamand ACB Trap
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand ACB Trap : राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत लेते 2 आरोपी गिरफ्तार CGST अधीक्षक भी डिटेन

Parmeshwar Singh Chundwat September 29, 2026 1
Nathdwara Gold Silver Theft Case
  • क्राइम/हादसे

Nathdwara Gold Silver Theft Case : नाथद्वारा में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, 46 लाख का सोना-चांदी बरामद

Parmeshwar Singh Chundwat September 25, 2026 1
Railmagra Tractor Trolley Accident
  • क्राइम/हादसे

Railmagra Tractor Trolley Accident : राजसमंद में गणपति प्रतिमा विसर्जन से लौटते वक्त ट्रैक्टर पलटा, चार की मौत, 11 घायल

Parmeshwar Singh Chundwat September 24, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

गवरी पर टिप्पणी से भड़का आदिवासी समाज, कलेक्ट्री पर प्रदर्शन #udaipurnews #protest Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
गवरी पर टिप्पणी से भड़का आदिवासी समाज, कलेक्ट्री पर प्रदर्शन #udaipurnews #protest
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
कुंवारिया में ओवरब्रिज की मांग पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना #rajsamandnews #kisanprotest
कुंवारिया में ओवरब्रिज की मांग पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, मौके पर पहुंचे कलेक्टर #rajsamandnewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
कुंवारिया में ओवरब्रिज की मांग पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, मौके पर पहुंचे कलेक्टर
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Rajsamand Chain Snatching Case : राजसमंद में सोने की चेन चोरी में सांसी गिरोह की तीन महिलाएं गिरफ्तार
  • Rajsamand ACB Trap : राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत लेते 2 आरोपी गिरफ्तार CGST अधीक्षक भी डिटेन
  • India Rice Production Decline : क्या चावल होने वाला है महंगा? 10 साल बाद पहली बार उत्पादन घटने का अनुमान
  • Sarpanch Election 2026 : पंचायत चुनाव की आहट से भीम में सियासी हलचल तेज, आरक्षण ने बदले दावेदारों के समीकरण
  • Rajsamand Nagar Parishad : नई शहरी सरकार में अब बदलेगा कामकाज का तरीका, विषयवार समितियों में बंटेगी जिम्मेदारी
| MoreNews by AF themes.