Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand Collector meeting : “ज्ञान नहीं, समाधान दें!” जिला कलेक्टर का अधिकारियों को बड़ा संदेश

Parmeshwar Singh Chundwat May 16, 2026 1 minute read

Rajsamand Collector meeting : राजसमंद जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मैराथन जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं, जवाबदेही व्यवस्था और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

IAS Arun Kumar Hasija latest news बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा राजसमंद, कुंभलगढ़, भीम, आमेट, रेलमगरा और देवगढ़ के उपखंड अधिकारी तथा सभी पंचायत समितियों के विकास अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने अधिकारियों को संवेदनशील और प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल नियमों और विभागीय प्रक्रियाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार लोग अपनी परेशानी लेकर सरकारी कार्यालयों में आते हैं, लेकिन उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि मामला किसी अन्य विभाग का है। जबकि आमजन को विभागों की सीमाओं से कोई मतलब नहीं होता, उन्हें अपनी समस्या का समाधान चाहिए। कलक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी अधिकारी “ज्ञान नहीं, समाधान” की कार्यशैली अपनाएं और हर परिस्थिति में राहत, संवेदनशीलता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उनके इस संदेश ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को प्रशासन और जनसेवा के मूल उद्देश्य की याद दिलाई।

समाचारों पर त्वरित कार्रवाई के लिए शुरू हुआ आरएनएमएस पोर्टल

RNMS portal Rajsamand : बैठक में जिला प्रशासन और एनआईसी द्वारा विकसित “रिफॉर्मेटिव न्यूज मॉनिटरिंग सिस्टम” (आरएनएमएस) पोर्टल की भी विस्तृत समीक्षा की गई। यह पोर्टल समाचारों की निगरानी, विभागीय जवाबदेही तय करने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। एनआईसी के डीआईओ मिलिंद शर्मा ने अधिकारियों को पोर्टल का प्रशिक्षण देते हुए बताया कि समाचारों पर कार्रवाई के बाद रिपोर्ट किस प्रकार अपलोड की जाएगी। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि मीडिया में प्रकाशित हर समाचार को गंभीरता से लिया जाए और उस पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सकारात्मक और सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की भी अपील की।

वंदे गंगा अभियान को जनआंदोलन बनाने पर जोर

Rajsamand administration meeting : बैठक में राज्य सरकार द्वारा 25 मई से 5 जून तक चलाए जाने वाले “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” की भी गहन समीक्षा की गई। जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा ने अभियान से जुड़े विभागों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने कहा कि यह केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जल संरक्षण को लेकर सामाजिक चेतना जगाने का महाअभियान है। उन्होंने निर्देश दिए कि गंगा दशहरा के अवसर पर प्रत्येक गांव में जल स्रोतों का पूजन करवाया जाए। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से घर-घर जाकर पीले चावल देकर लोगों को आमंत्रित किया जाए।

जल संरक्षण और स्वच्छता गतिविधियों पर विशेष फोकस

Water conservation campaign Rajasthan : कलक्टर ने निर्देश दिए कि जल संग्रहण संरचनाओं पर जल पूजन, कलश यात्रा, स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा निर्मित और प्रस्तावित जल संरचनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाए। उन्होंने भामाशाहों और उद्यमियों के सहयोग से पक्षियों के लिए परिण्डे बांधने और तुलसी के पौधों का वितरण करने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर, तालाब, बावड़ियों और पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई कर वहां से एकल उपयोग प्लास्टिक और जलकुंभी हटाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

मिशन मोड में होंगे सफाई और मरम्मत कार्य

जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर के राजकीय परिसरों में साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने महापुरुषों की प्रतिमाओं के संरक्षण, पेयजल टंकियों की सफाई, खराब हैंडपंपों और पेयजल लाइनों की मरम्मत तथा बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई जैसे कार्य मिशन मोड में करने को कहा। इसके साथ ही “मिशन हरियालो राजस्थान” के तहत पौधारोपण के लिए गड्ढे तैयार करवाने और जल संरक्षण कार्यों को स्वीकृत करवाने के निर्देश भी दिए गए। कलक्टर ने किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई तकनीक अपनाने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया।

धरती आबा और आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा

बैठक में धरती आबा अभियान और आदि कर्मयोगी अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं और अभियानों का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता तभी संभव है, जब उसमें जनभागीदारी, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का समावेश हो।

Bharat Vikas Parishad Rajsamand camp : राजसमंद में बच्चों और महिलाओं के लिए बड़ा मौका! 7 दिन में सीखेंगे कई खास हुनर

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 123

Post navigation

Previous: Bhim railway line demand : 225 करोड़ खर्च फिर भी भीम को नहीं मिली ट्रेन! आखिर कब बजेगी रेल की सीटी?
Next: Sip investment plan calculator : सिर्फ ₹5000 महीने जमा कर बन सकते हैं करोड़पति! जानिए SIP का पूरा गणित

Related Stories

Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Desuri Ghat route update
  • समाचार

Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.