
राजसमंद। Rajsamand doda chura seizure : जिले में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत राजसमंद पुलिस ने डोडा चूरा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजनगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 44.460 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही वेन्यू कार और एस्कॉर्ट कर रही स्विफ्ट कार को भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को डीएसटी टीम और राजनगर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने सेवाली कट पर नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट कार और उसके पीछे चल रही वेन्यू कार को रुकवाकर जांच की। दोनों वाहनों में सवार लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन उनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। संदेह बढ़ने पर पुलिस ने दोनों वाहनों की गहन तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस को वेन्यू कार की डिक्की में काले रंग के कट्टे मिले। जांच करने पर इनमें अवैध डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 44.460 किलो बताया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वेन्यू कार चालक लाधूराम विश्नोई, स्विफ्ट कार चालक भगवानलाल जाट और स्विफ्ट कार की खलासी सीट पर बैठे किशनलाल गायरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही डोडा चूरा के परिवहन में इस्तेमाल दोनों कारों को भी जब्त कर लिया गया। Rajsamand crime news today

पूछताछ में चित्तौड़गढ़ से जुड़े सप्लायर का नाम सामने आया
Rajnagar police doda chura case : प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने डोडा चूरा दिनेश बुनकर निवासी रडियारडी, कपासन, जिला चित्तौड़गढ़ से खरीदा था। इसके बाद पुलिस अब मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले व्यक्ति और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में राजनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर डोडा चूरा तस्करी के पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य संभावित आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। Rajsamand drug smuggling case



