Skip to content
May 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • मौसम

Rajsamand Heavy Rainfall : राजसमंद में 30 घंटे की मूसलधार बारिश: हाईवे बहा, स्कूल बंद, नदियां उफान पर!

Parmeshwar Singh Chundwat September 6, 2025 1 minute read

Rajsamand Heavy Rainfall : राजसमंद शहर के साथ जिलेभर में शुक्रवार रात से झमाझम बारिश का दौर शनिवार दोपहर तक भी जारी है। तेज बारिश के चलते कुंभलगढ़ में रिछेड़ के पास हाइवे बह गया और सुबह से आवागमन ठप है, जबकि केलवाड़ा का पटवार भवन ढह गया, जबकि गोमती नदी, बनास नदी के साथ चन्द्रभागा नदिया अचानक उफान पर आ गई। इस कारण एक दर्जन रास्ते अवरुद्ध हो गए है। लगातार बारिश से पूरा जनजीवन प्रभावित है। पिछले 30 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश गढ़बोर तहसील में 6 इंच से ज्यादा यानि 160 एमएम बारिश हुई है। तबाही की बारिश के बीच कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी। हालांकि कई छात्र स्कूल पहुंच चुके थे, जो भीगते हुए वापस लौटे। राजसमंद झील का गेज 24 फीट के करीब पहुंच गया, जबकि बाघेरी बांध पर शनिवार सुबह 10 इंच चादर थी, जो दोपहर बाद बढ़कर 2 फीट हो गई। नन्दसमंद के 4 गेट खोलने पड़े और मतृकुंडिया डेम के भी सुबह 11 बजे 3 गेट खोल दिए। लगातार पानी की आवक बढ़ रही और जिला कलक्टर ने आमजन को घर में ही रहने और जलबहाव क्षेत्र में नहीं जाने का अलर्ट जारी दिया और सभी नदी व बांध पर पुलिस तैनात कर दी है।

जल संसाधन विभाग राजसमंद के अधिशासी अभियंता मानसिंह ने बताया कि शुक्रवार रात से ही लगातार राजसमंद शहर के साथ ही जिलेभर में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के चलते कुंभलगढ़, आमेट और देवगढ़ क्षेत्र में सर्वाधिक तेज बारिश हुई है, जिसकी वजह से खमनोर में नाथद्वारा क्षेत्र की बनास नदी तेज बहाव से बहने लगी, जबकि गढ़बोर तहसील क्षेत्र में 30 घंटे में सबसे ज्यादा 6 इंच से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है। भारी बारिश से गोमती नदी, बनास नदी, चंद्रभागा नदी उफनने लगी। चारभुजा से उदयपुर के भटेवर नेशनल हाईवे रिछेड़ गांव के पास बह गया, जिसकी वजह से चारभुजा कुंभलगढ़ मार्ग का आवागमन अवरुद्ध हो गया है। इसके अलावा पड़ासली से चारभुजा मार्ग भी पानी के तेज बहाव के ककरण अवरुद्ध हो गया। देवियो की मेरड़ा गांव का पुलिया गोमती नदी में बह गया। कुंभलगढ़ उपखंड मुख्यालय पर स्थित पटवार भवन ढह गया। इस तरह भारी बारिश का दौर अभी जारी है।
बनास नदी में पानी का वेग बढ़ने की वजह से बाघेरी बांध में सुबह 8 बजे तक जहां 10 इंच का ओवरफ्लो चल रहा था, वहां दोपहर बाद ओवरफ्लो 2 फीट के करीब पहुंच गया और इसी वजह से नंदसमंद बांध पर सुबह एक गेट खोल रखा था, वहां अब चार गेट खोलने पड़ गए और इस कारण गोमती नदी, बनास नदी, चंद्रभागा नदी और खारी नदी में नाथद्वारा, खमनोर, रेलमगरा, नमाना, मोही, तासोल, खटामला, धांयला क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। नदी के पुलों पर पानी एक से दो-दो फीट बह रहा है, जिसकी वजह से लोगों का आवागमन भी रुक गया है और सुरक्षा की दृष्टि से सभी जगह पर प्रशासन द्वारा विशेष पुलिस जाब्ता तैनात किया है।

तहसीलवार बारिश की स्थिति 30 घंटे (दोपहर 1.30 बजे तक)

तहसीलबारिश (MM)
राजसमंद67
भीम99
नाथद्वारा34
गढ़बोर160
सरदारगढ़35
आमेट139
कुंवारिया76
देलवाड़ा76
केलवाड़ा113
रेलमगरा46
देवगढ़119
गिलुंड104
खमनोर30

बारिश के कुछ फैक्ट

  • Rajsamand Weather Alert : आमेट का सबसे बड़ा सालम तालाब 40 साल बाद छलकने की कगार पर है।
  • आमेट शहर की रिहायशी कॉलोनी अमरिया का नाडा में बारिश से जलभराव और घरों में घुसा पानी।
  • नाथद्वारा में चिकलवास बांध में बढा पानी, गुडली का रास्ता अवरुद्ध।
  • 1 जून से अब तक कुल 798 एमएम और 1 जनवरी से अब तक 847 एमएम वर्षा हो चुकी है।
  • लगातार बारिश से चंद्रभागा एनिकट पर तीन फीट की चादर चल रही है।
  • केलवाड़ा कस्बे के आजाद चौक स्थित पुराना पटवार भवन अचानक ढह गया। भवन का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरने से मलबा सड़क पर फैल गया, जिससे मुख्य रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
  • कुंभलगढ़ क्षेत्र के केलवाड़ा, मजेरा, ओलादर, ओड़ा और कुचोली सहित कई गांवों में भारी बारिश से बिजली बंद।
  • गोमती नदी के उफान पर आने से खटामला–बागुन्दड़ा पुलिया पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है।
  • चारभुजा–पड़ासली मार्ग भी पानी भर जाने से बंद हो गया है। मोराना चौराहे की पुलिया पर करीब तीन फीट पानी बह रहा है।
  • भारी बारिश के चलते परशुराम महादेव कुंड धाम पर बरसात के पानी के विकराल रूप के चलते कुंड पर बनी रेलिंग बह कर चली गई और कई दीवार हुई क्षतिग्रस्त हो गई।
SBI Aadhar Card Loan : SBI से आधार कार्ड पर तत्काल 30000 रुपये का लोन कैसे मिलेगा? जानें

बांध और तालाबों की स्थिति

Rajsamand Flood News लगातार हो रही बारिश से जिले के बांध और तालाब तेजी से भर रहे हैं। राजसमंद झील 24 फीट तक भर चुकी है, जबकि इसकी भराव क्षमता 30 फीट है। माताजी का खेड़ा तालाब 21 फीट की क्षमता में से 5.60 फीट तक भरा है। वहीं सांसेरा तालाब, कुंडेली बांध, काला भाटा तालाब, नंदसमंद बांध, चिकलवास बांध, भोपाल सागर तालाब, नीमझर तालाब, कुंठवा वियर, भीम टैंक, भीम रपट और बाघेरी नाका बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं। मनोहर सागर तालाब 11 फीट की क्षमता में से 10.50 फीट तक भर गया है और स्वरूप सागर तालाब 8 फीट की क्षमता में से 5.50 फीट तक भर चुका है।

प्रशासन की अपील

Kumbhalgarh Highway Flooded ज़िला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने आमजन से अपील की है कि किसी भी हाल में नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास न जाएं। पुलिया या बहाव वाले स्थानों को पार करने का प्रयास न करें। बच्चों और बुजुर्गों को घर के भीतर सुरक्षित रखें तथा बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति की सूचना तुरंत जिला कंट्रोल रूम या नजदीकी प्रशासनिक अधिकारियों को दें। साथ आपदा में जिला कंट्रोल रूम के फोन नंबर 02952-222585 और 02952-220569 पर सूचना दे सकते है। तत्काल मदद की जाएगी।

दूध से भरा टेंपो नहर में गिरा, चालक तैरकर निकला

Gomti River Overflow Rajsamand राजसमंद झील को भरने वाली खारी फीडर नहर में डिप्टी खेड़ा दूध से भरा टेंपो गिर गया, जिससे जिससे दूध तो पानी के साथ बह गया। वाहन चालक तैरकर बाहर आ गया और क्रेन से टेंपो को निकाला गया।

BOB Digital Personal Loan : बैंक ऑफ बड़ौदा से 20,000 सैलरी पर लें 3 लाख तक का पर्सनल लोन, जानें

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 258

Post navigation

Previous: Post Office RD scheme : रोजाना 100 रुपये की छोटी बचत से 5 साल में बनाएं 2 लाख से ज्यादा का फंड
Next: Tata Motors price cut : टाटा मोटर्स की गाड़ियां 1.55 लाख तक सस्ती: GST सुधारों का फायदा

Related Stories

Rajasthan Weather Update Today
  • मौसम

Rajasthan Weather Update Today : अगले 4 दिन भारी पड़ सकते हैं! मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

Parmeshwar Singh Chundwat May 17, 2026
Weak Monsoon Forecast
  • मौसम

Weak Monsoon Forecast : भारत पर मंडरा रहा बड़ा मौसम संकट! सूखा और भीषण गर्मी का डर बढ़ा

Parmeshwar Singh Chundwat May 16, 2026
Heavy rain alert rajasthan
  • मौसम

Heavy rain alert rajasthan : राजस्थान में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat May 16, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_bhEPbA7qdBU #jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत की। दिन में भीड़ भरे चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड के साथ ही आधी रात में सुनसान जगहों पर प्रशिक्षु आरपीएस के साथ 18 महिला पुलिसकर्मी रात 9 से तड़के 3 बजे तक शहर के अलग अलग एरिया में सड़कों पर घूमी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
भीलवाड़ा में पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। रोलीदेवी (41) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. चेतन कुमार ने इसे बेहद निर्मम हत्या का केस बताया है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram