Skip to content
April 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • इतिहास / साहित्य

Rajsamand Lake overflow : राजसमंद झील छलकने की खुशी में काव्य गोष्ठी, देर रात तक जमी काव्य निशा

Bhawana Sharma October 7, 2025 1 minute read

Rajsamand Lake overflow : राजसमंद झील छलकने की खुशी में राजसमंद के भगवानदास मार्केट में स्थित गोपाल कृष्ण वाटिका में काव्य गोष्ठी मंच और राणा राज सिंह पैनोरमा के संयुक्त तत्वावधान में एक शाम छलकते झील के नाम काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। संयोजन वरिष्ठ साहित्यकार प्रमोद सनाढ्य ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि हाजी अब्दुल जब्बार थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में तेराकी संघ अध्यक्ष विनोद सनाढ्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बाहरठ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अफ़ज़ल खान अफ़ज़ल ने की।

Rajsamand News : काव्य गोष्ठी का शुभारंभ नीतू बाफना द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना “मां शारदे, मेरे कंठ को मधुर धार दे” से हुआ। इसके बाद उदयपुर के गीतकार कैलाश सोनी ने अपनी रचना “खूबसूरत अयोध्या सजने लगी, राम सबके दिलों में समाते रहे” प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अजमेर के शायर अरुण त्रिपाठी ने अपनी रचनाओं “चुटकलों के शोर ने कविताएं दबा रखी है” और “इस घर से उस घर मिट्टियां रह जाएगी, आदमी के हाथ बस दो रोटियां रह जाएगी” से मंच को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं।

Kavya Goshthi Manch : चितौड़ के हास्य कवि अमृत वाणी ने मेवाड़ी और वागड़ी भाषा में हास्य कविताएं सुनाकर श्रोताओं को हंसी से लोटपोट कर दिया। उदयपुर के हास्य-व्यंग्य कवि डॉ. मनोहर श्रीमाली ने अपनी रचना “उलट पुलट हेर फेर हो गया, ये मनोहर अनुपम खैर हो गया” से दर्शकों को खूब हंसाया। विश्व विख्यात कवि डाड़म चंद डाड़म ने अपनी प्रसिद्ध रचना “मारा ब्याजी व्याव किदो” और “हम वे तो कम खानों पर दो लुंगाया वाला का अठे चोरी करवां नी जानों” प्रस्तुत कर माहौल को और रंगीन बना दिया।

सामाजिक और राजनैतिक चेतना की रचनाएं

Kavita Path : रतलाम के मशहूर शायर प्रमोद रामावत ने अपनी रचना “एक भाषा है जो सारे मुल्क को मंजूर है, आप रिश्वत की जुबान में बात करके देखिए” और “अमन कमेटी की बैठक में जाने पर ये पता लगा, जिनसे अमन को खतरा था वो सारे लोग यहां बैठे मिले” से राजनैतिक व्यवस्था पर करारी चोट की। चितौड़ के राष्ट्रीय कवि हाजी अब्दुल जब्बार ने अपनी रचनाएं “निर्मल नीर गंगा का” और “एक शहर की बात सुनाऊं, राजसमन्द निराला है” प्रस्तुत कर महाराणा प्रताप, मीरा, और पन्ना धाय के चरित्रों को जीवंत किया। राजकुमार शर्मा ने “ये चंदन वाली माटी है, ये हल्दी घाटी है” और उमा जोशी ने “जीना यहां आसान कहां है, हर पल एक कसौटी है” से मंच को और समृद्ध किया। गोपाल शर्मा ने महाराणा अमर सिंह की वीरता पर आधारित गीत “तलवारों के खेतों से क्या खाक बाजरा काटेगा, तू दिल्ली का नौकर है, दिल्ली के तलवे चाटेगा” प्रस्तुत किया।

सम्मान समारोह और समापन

Rajsamand lake update : इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि हाजी अब्दुल जब्बार को काव्य गोष्ठी मंच की ओर से राजसमन्द गौरव सम्मान से नवाजा गया। चतुर कोठारी और दिनेश श्रीमाली को साहित्य और समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। तेराकीं संघ की ओर से विनोद सनाढ्य ने हाजी अब्दुल जब्बार और सूर्य प्रकाश दीक्षित को सम्मानित किया। सूर्य प्रकाश दीक्षित ने संचालन करते हुए अपनी रचना “बुजुर्गों की निशानी है तस्वीरों में” प्रस्तुत की। कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह रावल, अन्नू राठौड़ “रुद्रांजली”, प्रकाश जांगिड़, मनोज लोढ़ा, राम गोपाल आचार्य, ज्योत्सना पोखरना, दिनेश पंचोरी, गोविंद दीक्षित, मुकेश शर्मा, राहुल दीक्षित, विजय शर्मा, कमलेश जोशी, पार्थ आजाद भारती, डॉ. दीपक सोनी, अश्वनी पुरोहित, सत्यनारायण पंवार, मुकेश चावला, बंशी लाल राकां, धर्मेंद्र बंधु, रमेश चंद्र चावला, अनमोल आचार्य, रमेश आचार्य आदि उपस्थित थे। अंत में काव्य गोष्ठी मंच के सतीश आचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

SMS Hospital fire : जयपुर के SMS हॉस्पिटल में भीषण अग्निकांड : 8 मरीजों की दुखद मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका

About the Author

Bhawana Sharma

Editor

भावना शर्मा एक ऐसी युवा प्रोफेशनल हैं, जिनका समाज, परिवार और देश की संस्कृति से गहरा लगाव है। बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद सीखना नहीं छोड़ा और तकनीकी कौशल में निखार लाने के लिए लगातार प्रयासरत रहीं। हॉस्पिटल रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्य करते हुए एमआरआई जांच व चिकित्सा की समझ विकसित की और कम्प्यूटर युग में खुद को अपडेट रखने के लिए RSCIT कोर्स किया। अब वे Jaivardhan News में बतौर कंटेंट राइटर और वीडियो एडिटर काम कर रही हैं। मात्र 6 माह के भीतर उन्होंने न सिर्फ खबरों की दुनिया को गहराई से समझा, बल्कि एक प्रोफेशनल एडिटर के रूप में अपनी पहचान बनाई। अपनी मेहनत और लगन से वे जनता की आवाज़ बनकर सकारात्मक बदलाव की दिशा में काम कर रही हैं।

View All Posts
Visitor Views : 164

Post navigation

Previous: SMS Hospital fire : जयपुर के SMS हॉस्पिटल में भीषण अग्निकांड : 8 मरीजों की दुखद मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Next: Warning from worker union : कर्मचारी महासंघ की चेतावनी- मांगे नहीं मानी तो करेंगे उग्र प्रदर्शन

Related Stories

Rajasthan tallest Hanuman statue
  • इतिहास / साहित्य

Rajasthan tallest Hanuman statue : राजस्थान में बन गई सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा, 30 KM दूर से दिखेगा दिव्य नजारा

Parmeshwar Singh Chundwat March 26, 2026
Statue of Belief Nathdwara
  • इतिहास / साहित्य

Statue of Belief Nathdwara : राजस्थान में विराजमान विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा — 20 किमी दूर से होते हैं दर्शन

Parmeshwar Singh Chundwat February 15, 2026
Great Wall of India
  • इतिहास / साहित्य

Great Wall of India : राजस्थान में है दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Parmeshwar Singh Chundwat January 31, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_B4koFs6w8N8 राजसमंद में 50 लाख बीमा राशि हड़पने के लिए भाई की हत्या #rajsamandnews #rajsamandpolice #murdernews  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद के देवगढ़ थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपए की बीमा राशि हड़पने के लालच में सगे भाइयों समेत 4 आरोपियों ने देवीसिंह रावत की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, गुजरात से होली के बहाने बुलाकर शराब पिलाई गई, फिर पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या की गई। शव और बाइक को सड़क किनारे फेंककर हादसा दिखाया गया। एफएसएल और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने साजिश का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 50 लाख बीमा राशि हड़पने के लिए भाई की हत्या #rajsamandnews #rajsamandpolice #murdernews  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद के देवगढ़ थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपए की बीमा राशि हड़पने के लालच में सगे भाइयों समेत 4 आरोपियों ने देवीसिंह रावत की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, गुजरात से होली के बहाने बुलाकर शराब पिलाई गई, फिर पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या की गई। शव और बाइक को सड़क किनारे फेंककर हादसा दिखाया गया। एफएसएल और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने साजिश का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 50 लाख बीमा राशि हड़पने के लिए भाई की हत्या #rajsamandnews #rajsamandpolice #murdernews
राजसमंद जिले में बूंदाबांदी व तेज बारिश और ओले भी गिरे #rainalert #rajsamandnews #jaivardhannews
राजसमंद शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में बूंदाबांदी व तेज बारिश के साथ कई जगह ओले गिरे।
Rajsamand news
राजसमंद न्यूज
Rain in rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद जिले में बूंदाबांदी व तेज बारिश और ओले भी गिरे #rainalert #rajsamandnews
गायत्री पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में चौंकाया #12thresult  #rbse12thresult #jaivardhannews #rajsamandnews
राजसमंद शहर के धोइंदा स्थित गायत्री पब्लिक सीनियर सैकंड्री स्कूल के छात्र छात्राओं ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
राजसमंद न्यूज
Rajsamand newsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
गायत्री पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में चौंकाया #12thresult #rbse12thresult
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram