Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad : 11 साल पुराना हिसाब भारी पड़ा! राजसमंद नगर परिषद की सरकारी कार सीज करने पहुंचा कोर्ट अमला

Parmeshwar Singh Chundwat August 8, 2026 1 minute read

Rajsamand Nagar Parishad : राजसमंद नगर परिषद में 11 साल पुराने पेयजल टैंकर आपूर्ति भुगतान मामले में शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर चल संपत्ति सीज करने की कार्रवाई की नौबत आ गई। वर्ष 2011 में पेयजल संकट के दौरान टैंकरों से कराई गई जलापूर्ति का 9 लाख 48 हजार 855 रुपए का भुगतान अटक गया था। ब्याज सहित यह राशि अब करीब 12 लाख 36 हजार रुपए हो गई है। भुगतान के लिए ठेकेदार को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

राजसमंद अपर जिला न्यायाधीश सुनील कुमार ओझा (आरजेएस) की अदालत ने ठेकेदार बद्रीलाल भोई के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नगर परिषद राजसमंद को मूल बकाया राशि 9 लाख 48 हजार 855 रुपए अदा करने के आदेश दिए। साथ ही 29 अगस्त 2022 से भुगतान होने तक 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज और 59 हजार 313 रुपए कोर्ट फीस देने के निर्देश दिए। न्यायालय के आदेश की पालना में शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे जिला एवं सेशन न्यायालय के सेल अमीन राधेश्याम गाडरी, प्रोसेस सर्वर हेमशंकर गमेती और अधिवक्ता गोपाल आचार्य सहित अन्य कर्मचारी नगर परिषद पहुंचे। टीम नगर परिषद आयुक्त विजेश मंत्री के पास पहुंची और चल संपत्ति सीज करने की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी की। कोर्ट कर्मचारी आयुक्त की सरकारी कार सीज करना चाहते थे, लेकिन आयुक्त अपनी कार लेकर नगर परिषद से निकल गए। इसके बाद सेल अमीन और कोर्ट कर्मचारी भुगतान का आश्वासन मिलने पर आयुक्त चैंबर में बैठे रहे। आयुक्त शाम करीब 4 बजे नगर परिषद लौटे। इसके बाद उन्होंने सरकारी कार को कहीं छिपा कर रख दिया। आयुक्त ने सेल अमीन को लिखित प्रार्थना पत्र देकर भुगतान के लिए पांच दिन का समय मांगा। अब नगर परिषद को 12 अगस्त तक करीब 12.36 लाख रुपए का भुगतान करना होगा। यदि भुगतान नहीं किया गया तो 13 अगस्त को फिर से चल संपत्ति सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

2011 के टैंकर भुगतान विवाद में ठेकेदार के पक्ष में फैसला

Rajsamand court order मामला वर्ष 2011 का है। पेयजल संकट के दौरान नगर परिषद ने 29 मार्च 2011 को टैंकर जलापूर्ति की निविदा जारी की थी। राजनगर निवासी ठेकेदार बद्रीलाल पुत्र दौलतराम भोई माली को 26 अप्रैल से 25 अगस्त 2011 तक 255 रुपए प्रति टैंकर की दर से जलापूर्ति का कार्य दिया गया। उसने 3,721 टैंकरों से पानी पहुंचाया, लेकिन नगर परिषद ने केवल 1,685 टैंकरों का 4.29 लाख रुपए भुगतान किया और 9.48 लाख रुपए रोक दिए। ठेकेदार ने कई बार भुगतान मांगा। 23 जून 2014 को नगर परिषद की साधारण सभा में भुगतान का प्रस्ताव भी पारित हुआ, लेकिन राशि नहीं मिली। बाद में 13 अगस्त 2022 को नगर परिषद ने मामला समयबाधित बताते हुए भुगतान से इनकार कर दिया। इसके बाद ठेकेदार ने प्रकरण दायर किया, नगर परिषद राजसमंद और राजस्थान सरकार को प्रतिवादी बनाया। ठेकेदार की ओर से अधिवक्ता गोपाल आचार्य और नगर परिषद की ओर से अधिवक्ता कैलाश बोल्या ने पैरवी की। अदालत ने नगर परिषद की समयबाधित होने की दलील खारिज करते हुए कहा कि कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता और अधीक्षण अभियंता ने एमबी में कार्य सत्यापित कर बिल प्रमाणित किया था तथा साधारण सभा भी भुगतान के पक्ष में निर्णय ले चुकी थी। इसलिए वाद समयबाधित नहीं माना गया।

18 मार्च को फैसला, 90 दिन में भुगतान करने के आदेश दिए थे

पीड़ित बद्रीलाल भोई के पक्ष में 18 मार्च 2026 को न्यायालय ने नगर परिषद को 90 दिन के भीतर भुगतान करने के आदेश दिए थे। लेकिन तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी नगर परिषद ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में भुगतान नहीं मिलने की अपील प्रस्तुत की। इस पर न्यायालय ने 29 जुलाई को नगर परिषद से वसूली की कार्रवाई के आदेश जारी किए। वसूली प्रक्रिया के तहत नगर परिषद की चल संपत्ति सीज करने की कार्रवाई की जानी थी। इसी दौरान नगर परिषद ने भी डाक के माध्यम से हाईकोर्ट में अपील दायर की।

काफी पुराना मामला था। मेरे संज्ञान में कुछ समय पहले ही आया था। इस आदेश के विरुद्ध हाईकोर्ट में अपील कर रखी है। कोर्ट ने सीज करने के आदेश दिए ‘भुगतान के लिए पांच दिन का समय मांगा है। कोर्ट के आदेशों की पालना की जाएगी।

– विजेश मंत्री, आयुक्त, नगर परिषद राजसमंद
Rajsamand Water Crisis : राजसमंद में गहराया जल संकट! 25 में से 10 बांध खाली, 15 में अब तक नहीं पहुंचा पानी

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 442

Post navigation

Previous: Rajiv Garg Bribery Case : 3 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया अफसर, अब एसीबी ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट
Next: Rajsamand cyber fraud case : साइबर ठगी गिरोह का शातिर आरोपी आगरा से गिरफ्तार, 5.90 लाख की ठगी का मामला

Related Stories

Nathdwara Nagar Palika Election
  • समाचार

Nathdwara Nagar Palika Election : भाजपा बहुमत से एक कदम दूर, निर्दलीय बना किंगमेकर: नाथद्वारा में कांग्रेस को 19 सीटें

Parmeshwar Singh Chundwat September 15, 2026
Vijayraj Kumari mewar Passed Away
  • समाचार

Vijayraj Kumari mewar Passed Away : पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी का निधन, शंभू पैलेस से निकली अंतिम यात्रा

Parmeshwar Singh Chundwat September 15, 2026
Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026 राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम : जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ? #Rajsamandnewsराजसमंद जिले में नगरपरिषद राजसमंद में भाजपा को पूर्ण बहुमत है, जबकि नाथद्वारा में निर्दलीय ही तय करेगा कि आखिर किसका सभापति बनेगा। हालांकि निर्दलीय भी भाजपा समर्थित ही बताया जा रहा है। क्या नाथद्वारा में क्रॉस वोटिंग का का कोई चांस है। भीम नगरपालिका में भाजपा मात्र 1 सीट ही क्यों मिली और देवगढ़ का बोर्ड भी गंवाना पड़ गया। आमेट नगरपालिका की कमान जनता ने भाजपा को सौंप दी।
Rajsamand News
Rajsamand MLA
Nagar parishad Rajsamand
Municipal election
Election 2026
Congress leader
राजसमंद के पार्षद
नगर निकाय चुनाव 2026
Congress Rajsamand
Nagarpalika Amet
Nagarpalika Devgarh
Nagarpalika Nathdwara
Nathdwara News
Nagarpalika Bhim
Sudarshan Singh Rawat
MLA Deepti Maheshwari
MLA Surendra Singh Rathore
MLA Hari Singh RawatJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम :जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ?
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Nathdwara Nagar Palika Election : भाजपा बहुमत से एक कदम दूर, निर्दलीय बना किंगमेकर: नाथद्वारा में कांग्रेस को 19 सीटें
  • Vijayraj Kumari mewar Passed Away : पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी का निधन, शंभू पैलेस से निकली अंतिम यात्रा
  • Rajsamand Municipal Election : सभापति पद के लिए पालीवाल-जैन दावेदारों में लॉबिंग तेज, भाजपा में नाम को लेकर मंथन
  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
| MoreNews by AF themes.