Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Municiple Election : राजसमंद में टिकट कटे तो भाजपा व कांग्रेस में बगावत, निर्दलीय मैदान में उतरे | Election 2026

Laxman Singh Rathor August 31, 2026 1 minute read

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

Municiple Election : जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सियासी तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है, लेकिन टिकट वितरण के बाद उपजी नाराजगी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नगरपरिषद राजसमंद के साथ नगरपालिका नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़ और भीम में नामांकन के आखिरी दिन तक कई दावेदारों के चेहरे पर टिकट कटने की नाराजगी साफ दिखाई दी। टिकट से वंचित रहे कुछ नेताओं और दावेदारों ने पार्टी के फैसले के खिलाफ बगावत का रास्ता अपनाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे में अब अधिकृत प्रत्याशियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने ही खेमे में हुई बगावत को संभालने की होगी। सबसे ज्यादा चर्चा राजसमंद नगरपरिषद के टिकट वितरण को लेकर रही, जहां भाजपा ने नामांकन दाखिल करने की अंतिम घड़ी तक भी प्रत्याशियों की फाइनल सूची सार्वजनिक नहीं की।

Election 2026 : टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कई दावेदारों में असमंजस की स्थिति बनी रही। वहीं कुछ नए प्रत्याशी मीडिया के सामने चुनाव से जुड़े सवालों का जवाब देने से बचते नजर आए। कुछ प्रत्याशी तो ऐसे भी दिखाई दिए, जो चुनाव लड़ने के मुद्दे तक स्पष्ट रूप से नहीं बता पाए। इसके बावजूद उन्होंने नामांकन दाखिल किया और पार्टी के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि टिकट अभी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन आवेदन करने के लिए इशारा मिल चुका है। इधर, भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत ने राजसमंद में भाजपा का बोर्ड बनाने को अपने लिए भी परीक्षा बताया। उन्होंने दावा किया कि जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में है और पार्टी बोर्ड बनाने में सफल होगी। हालांकि नामांकन के बाद सामने आई बगावत और नाराजगी के बीच अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी अपने असंतुष्ट दावेदारों को कितना मना पाती है और चुनावी मैदान में इसका कितना असर पड़ता है।

जिला कलक्ट्री में नामांकन का मेला

Rajsamand News : नगरपरिषद राजसमंद में वार्ड पार्षद के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को जिला कलक्ट्री में मेले सा माहौल बना रहा। भाजपा व कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की सूची नामांकन भरने के बाद जारी की गई। सुबह दस बजे से ही नामांकन के लिए समर्थकों के साथ प्रत्याशी पहुंचने लग गए। पार्टी के आला नेताओं का इशारा मिलने के बाद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिए। कलक्ट्री परिसर में लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर विशेष पुलिस जाब्ता तैनात रहा।   

पूर्व चेयरमैन फिर मैदान में

पूर्व चेयरमैन दिनेश पालीवाल ने भाजपा से फिर नामांकन भरा है, जबकि निवर्तमान सभापति अशोक टांक भी दोबारा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में उदरे हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक रांका ने भी भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। इस तरह दोनों ही दलों के पालिकाध्यक्ष फिर पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। अब इनमें से कोई दोबारा सभापति बन पाता है या नहीं, यह तो मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।

Jaivardhan News

भाजपा और कांग्रेस में बगावत के सुर मुखर

भाजपा के पूर्व पार्षद हिम्मत मेहता ने बीजेपी से बगावत करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया, जबकि कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर गोविंदनारायण पालीवाल ने अपनी दो बहूओं के निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिए। गोविंदनारायण का कहना है कि लंबे समय से कांग्रेस में कार्य किया, मगर अब कतिपय नेताओं की वजह से उन्हें टिकट नहीं मिला। यही स्थिति नाथद्वारा, देवगढ़, भीम व आमेट नगरपालिका की भी बनी हुई है। पांचों पालिका में कई कार्यकर्ता को टिकट नहीं मिलने से नाराज है। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों द्वारा डेमेज कंट्रोल के प्रयास किए जा रहे हैं।

नाथद्वारा : सियासी घमासान, दिग्गजों ने निर्दलीय ठोकी ताल

Nathdwara News : नाथद्वारा.  नगर पालिका चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि पर नाथद्वारा में सियासी पारा चढ़ा रहा। नामांकन केंद्र पर दिनभर दावेदारों और समर्थकों की भीड़ नजर आई। नगर पालिका के 40 वार्डों के लिए अंतिम दिन 98 दावेदारों ने 112 नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही अब तक 137 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने के लिए 154 पर्चे भर चुके हैं। नामांकन के अंतिम दिन सामने आए राजनीतिक समीकरणों ने दोनों प्रमुख दलों की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी टिकट से वंचित रहे कई दिग्गज नेताओं और प्रभावशाली दावेदारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर चुनावी ताल ठोक दी। ऐसे में कई वार्डों में अब मुकाबला बहुकोणीय होने के साथ ही त्रिकोणीय मुकाबले के आसार भी बनते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद ही पता चलेगा कि इनमें से कितने दिग्गज चुनाव मैदान में डटे रहते हैं और कितने पार्टी के दबाव या समझाइश के बाद अपना नाम वापस लेते हैं। आज दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों की सूची को लेकर भी राजनीतिक हलचल तेज रही, पार्टी सूचियों में संभावित उलटफेर की चर्चाओं के बीच कई दावेदारों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी की स्थिति बनी हुई है। अधिकृत सूचियां सामने आने और नाम वापसी के बाद प्रत्येक वार्ड में चुनावी मुकाबले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। वहीं नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव में इस बार एक और नया अध्याय जुड़ा है। आम आदमी पार्टी ने पहली बार ट्रांसजेंडर प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी ने सुनीता बाई किन्नर को प्रत्याशी बनाया है। ट्रांसजेंडर प्रत्याशी के चुनाव मैदान में उतरने से यह चुनाव सामाजिक समावेशिता के लिहाज से भी चर्चा में आ गया है। नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। एक ओर प्रमुख दलों के अधिकृत प्रत्याशी मैदान में होंगे, वहीं दूसरी ओर टिकट से नाराज दावेदारों के निर्दलीय उतरने से कई वार्डों में मुकाबला कांटे का होने के आसार हैं। अब सभी की निगाहें नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पर टिकी हैं। इसके बाद ही तय होगा कि 40 वार्डों में चुनावी रण में कौन कौन आमने सामने होगा । अंतिम सूची के अनुसार 9 आम आदमी पार्टी के प्रत्याशीयों के अलावा, 28 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

आमेट : 25 वार्डों के लिए त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

Nagar palika Amet : आमेट। नगरपालिका चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई। 25 वार्डों के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित RLP प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। उपखंड कार्यालय आमेट परिसर में कार्यकर्ता अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में पहुंचे। कुल 25 वार्डों के लिए कुल 77 नामांकन प्राप्त हुए हैं। दोनों ही पार्टियों ने बोर्ड बनाने का दावा किया है। भाजपा के 36 कांग्रेस के 27, आरएलपी के 5 प्रत्याशियों ने नामाकंन भरा है। पालिका चुनाव में इस बार कांग्रेस में जेन जी की ताकत देखने को मिली, जहां युवा चेहरे बड़ी संख्या में मैदान में हैं। अब भाजपा व कांग्रेस के चुनाव चिन्ह 3 सितंबर को जारी होने के बाद उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होगी। कांग्रेस से पूर्व चेयरमेन उम्मीदवार कैलाश मेवाड़ा अपने उम्मीदवारो के साथ नामांकन किया और एक बार पुनः कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा किया, वही कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा किया। सभी प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी राजेश मीणा को अपने नामांकन सौंपे। मौके पर कानून व्यवस्था को लेकर सीआई रोहित कुमार के साथ पुलिस जाप्ता तैनात रहा। नगर पालिका आमेट के 25 वार्डों के लिए भाजपा और कांग्रेस व आरएलपी ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

देवगढ़ में दोनों दलों में खींचतान, भीम में बीजेपी का बिखराव

Nagar palika Devgarh : नगरपालिका देवगढ़ में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भाजपा व कांग्रेस से चुनाव लड़ने की कई उम्मीदवारों की उम्मीद धरी रह गई। कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने तो पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भर दिया है। हालांकि भाजपा व कांग्रेस से किसी उम्मीदवार ने खुलकर बगावत अभी तक नहीं की है, लेकिन जो नाराज कार्यकर्ता है, उन्हें मनाने के लिए भी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी जुटे हुए हैं। उधर, भीम नगरपालिका में 20 वार्ड पर चुनाव हो रहे हैं, जहां कांग्रेस में कुछ नाराजगी है, मगर भाजपा से टिकट की आस लगाए बैठे अधिकांश कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय के रूप में नामांकन भर दिया है। नगरपालिका भीम में 20 कांग्रेस, 20 भाजपा व 5 आम आदमी के प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं, जबकि 34 निर्दलीय प्रत्याशियों के आवेदन हैं। इनमें ज्यादातर बीजेपी से नाराज होकर निर्दलीय नामांकन भरना सामने आ रहा है।

नाथद्वारा में पहली बार किन्नर प्रत्याशी, आम आदमी भी मैदान में

– दिल्ली के पूर्व महापौर महेश खींची पहुंचे नाथद्वारा, बोले— हर वर्ग को राजनीति में प्रतिनिधित्व का अधिकार

नाथद्वारा। नगरपालिका नाथद्वारा के चुनावी इतिहास में पहली बार किन्नर समाज का शख्स चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं। आम आदमी पार्टी ने नगरपालिका के वार्ड 11 व 14 से सुनीता बाई किन्नर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, वार्ड 11 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। इस कारण वार्ड 14 से भी पर्चा भरा है। पार्टी की ओर से सुनीता बाई को टिकट प्रदान करने के लिए आम आदमी पार्टी प्रदेश सह प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व महापौर महेश खींची विशेष रूप से नाथद्वारा पहुंचे। सुनीता बाई किन्नर की उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही नाथद्वारा की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। स्थानीय स्तर पर इसे किन्नर समाज की राजनीतिक भागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नामांकन दाखिल करने के बाद सुनीता बाई ने बताया कि आम आदमी पार्टी बहुत बड़ी है, लेकिन मेरे ऊपर विश्वास जताया है उसके लिए में आभारी हूं, हम मिलकर काम करेंगे और सभी वार्ड वासियों की मंशा अनुरूप स्वच्छता व शिक्षा पर विशेष काम किया जाएगा। वहीं प्रभारी महेश खींची ने कहा कि आम आदमी पार्टी सामाजिक समानता, सम्मान और सभी वर्गों की भागीदारी की राजनीति में विश्वास रखती है। राजनीति में समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी बात रखने और प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने किन्नर समाज से प्रत्याशी को टिकट दिया था, जो निगम पार्षद निर्वाचित हुए। इसी सोच के साथ पार्टी राजस्थान में भी समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने का प्रयास कर रही है। नामांकन के दौरान आप जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल चंदेल, जिला उपाध्यक्ष भरतकुमार पालीवाल, जिला संगठन महासचिव पप्पूलाल कीर, नाथद्वारा विधानसभा अध्यक्ष धर्मेश चंदेल, मनीष चंदेल, विधानसभा करोल बाग के उपाध्यक्ष कमलकांत रवि, वार्ड अध्यक्ष लक्की रोछिया, नाथद्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश, कानसिंह राठौड़, जगदीश आदि मौजूद थे।

नगरपरिषद राजसमंद : भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

कांग्रेस प्रत्याशीभाजपा प्रत्याशी
वार्ड 1: श्री उदयलालश्री चेतन कुमार कुमावत
वार्ड 2: श्री किशन लाल गाडरीश्री सुरेश चन्द्र गाडरी
वार्ड 3: श्रीमती मधु देवी मालीश्रीमती जया माली
वार्ड 4: श्री नारायण लाल गाडरीश्री कैलाश निष्कलंक
वार्ड 5: श्री पुष्कर श्रीमालीश्री विजय कुमार जैन
वार्ड 6: श्रीमती आशा देवी पालीवालश्रीमती अनीता पालीवाल
वार्ड 7: सुश्री रविना कुंवरश्रीमती कुशल कंवर
वार्ड 8: श्रीमती मिनाक्षी जोशीश्रीमती सुरभि पालीवाल
वार्ड 9: श्री मांगीलाल टांकश्री चम्पालाल कुमावत
वार्ड 10: श्रीमती मंजू देवीश्रीमती दीपिका कुमावत
वार्ड 11: श्रीमती सरोज महलाश्रीमती सुन्दर कंवर
वार्ड 12: श्री मोहन लाल कुमावतश्री कुलदीप सिंह गौरवा
वार्ड 13: श्रीमती मधु पालीवालश्रीमती अंजना कच्छारा
वार्ड 14: श्री नन्दकिशोर कुमावतश्री खुशकमल कुमावत
वार्ड 15: श्रीमती कल्पना कोरश्रीमती सुलोचना कुमावत
वार्ड 16: हिम्मतलाल कीरशिशुपाल चौधरी
वार्ड 17: डॉ. नीलम त्यागीश्रीमती तारा देवी पुर्बिया
वार्ड 18: श्री प्रकाश गुर्जरश्री हरीश कुमावत
वार्ड 19: श्री इंदर लाल मीणाश्री प्रभुलाल भील
वार्ड 20: श्री हेमन्त गुर्जरश्री ललित प्रकाश जैन
वार्ड 21: सुश्री अर्पिता मीणाश्रीमती रूपा देवी भील
वार्ड 22: श्रीमती हिमानी नन्दवानाश्री अशोक रांका
वार्ड 23: श्रीमती दुर्गा कुमारी कुमावत श्रीमती ललिता कुमावत
वार्ड 24: छगनलालराजेश पालीवाल
वार्ड 25: भूरालाल कुमावतमोहन कुमावत मेवाड़
वार्ड 26: पुष्पा साहूमधु चोरड़िया
वार्ड 27: पुष्पा पोरवाड़चंचल अटवाल, गारू
वार्ड 28: राजकुमारी पालीवालविकास पालीवाल
वार्ड 29: चुन्नीलाल पंचोलीकृष्ण कुमार अग्रवाल
वार्ड 30: जेबा शाहीनइलमुद्दीन पठान
वार्ड 31: संगीतादेवीअंजना खटीक
वार्ड 32: जयदेव कच्छावामोहन कुमावत
वार्ड 33: अशोक टांकमहिपसिंह चारण
वार्ड 34: हेमंत उर्फ लच्छु रजकमांगीलाल जटिया
वार्ड 35: आशीष पालीवालधीरज पुरोहित
वार्ड 36: प्रमोद कुमार रेगरभरत पालीवाल
वार्ड 37: पीरूलाल खींचीउत्तम खींची
वार्ड 38: यशवंत रेगरमेवालाल खटीक
वार्ड 39: पप्पु मालीभैरूलाल माली सुनील
वार्ड 40: जतिन सेनकैलाश पुरोहित
वार्ड 41: रवि गर्गदेवेंद्र यादव
वार्ड 42: सुन्दर देवीसोना कंवर राव
वार्ड 43: दीपक कुमार खत्रीदिनेश पालीवाल
वार्ड 44: यशवंत भोईमुरलीधर भोई
वार्ड 45: शंभूलाल कुमावतदिनेश कुमावत

नगरपालिका नाथद्वारा में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी

वार्ड नंबरकांग्रेस प्रत्याशीभाजपा प्रत्याशी
1कंचन देवीचन्द्र प्रकाश जोशी
2सुरेन्द्र सिंह राजपूतप्रवीण पालीवाल
3भावना कुंवर राजपूतनिशा बागोरा
4जितेन्द्रप्रदीप काबरा
5ताराचन्द मीणाशांतु मीणा
6मोहम्मद अलीमोहम्मद असलम
7भगवती लाल लोहारजसवंत कुमार साहू
8शेषनारायणराजेश उपाध्याय
9दीपिकाज्योति कुमावत
10मोहम्मद शाहिदअब्दुल सलाम
11तारा देवीविनिता कुमावत
12मीता चौहानलाला गहलोत
13कमलेशप्रेम शंकर जोशी
14रमेश चन्द्रकपिल लोढ़ा
15प्रियंकाहीना पुरोहित
16रेखाखुशबू जैन
17राकेश सेनमहेश चन्द्र
18दिनेशसतीश जोशी
19संगीतापीयूषा कोठारी
20शालूपायल सिंघवी
21मनीषजितेन्द्र सोमानी
22सुनील दत्ताप्रह्लाद सनाढ्य
23अजय कुमारदिनेश प्रजापत
24चन्द्रमान सिंहपरेश सोनी
25गिरिजापूनम गौरवा
26मनीषभावेश सनाढ्य
27गणेश लालचेतन्य कुमार त्रिपाठी
28राहुलप्रह्लाद राय त्रिपाठी
29श्याम लालदीपेश पालीवाल
30इन्द्राभावना H पालीवाल
31कान्ताअनीता यादव
32सुरेश छापरवालमुकेश चौहान
33भव्य पारीखनिहाल सिंह राठौड़
34आयर्न गुर्जरराकेश चंद्र जोशी
35किशनशांति मीणा
36रंजनाशान्ता मीणा
37मोहन लालईश्वर लाल मीणा
38सीमा देवीरजनी लोढ़ा
39हेमलतारेखा सुधार
40मदन लालमुकेश कुमार माली

नगरपालिका देवगढ़ : भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी

वार्ड नंबरकांग्रेस प्रत्याशीभाजपा प्रत्याशी
1श्रीमती भगवती देवीश्रीमती ललिता देवी
2श्री पूरण सिंहश्री शंकर सिंह
3श्रीमती रेखा रेगरश्रीमती टीना कुमारी रेगर
4श्री तेजपाल सोनीश्री नरेश कुमार जोशी
5श्री जगदीश सालवीश्री अर्जुनलाल गवारिया
6रमेश चन्द्रश्री तेजपाल खोखर
7नारायण सिंहश्री गुलजार मोहम्मद
8सुनीता सालवीश्रीमती चन्दा सालवी
9दीपु देवीश्रीमती शमा बानू
10मदन लाल रेगरश्री घीसूलाल
11शारदा कंवरश्री भैरू सिंह
12कृष्णा राजपूतश्रीमती गिरिजा देवी
13चन्द्र प्रकाश मेवाड़ाश्री बालू रेगर
14भगवती लालश्रीमती शान्ता गुर्जर
15मीना कंवरश्रीमती सुनीता कंवर
16तारासुश्री आशा सेन
17अंजना जोशीश्री आनंद बांबेल
18अनुराग नाराणियाश्री जयप्रकाश पालीवाल
19कंचन देवीश्रीमती रेखा देवी
20मोहम्मद आरिफश्री सहाराम हुसैन
21शबाना बानूश्रीमती प्रेमलता देवी
22दीनदयाल त्रिवेदीश्री राजेश मेवाड़ा
23अनिताश्रीमती सपना सालवी
24मीना कुमारीश्री तिलोक माली
25देव गुर्जरश्रीमती तारा देवी कंसारा

नगरपालिका आमेट में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी

वार्ड नंबरकांग्रेस प्रत्याशीभाजपा प्रत्याशी
1भैरूलाल खटीकराधेश्याम खटीक
2टीना खटीकसीता देवी खटीक
3पुष्पा देवीज्योति हरिजन
4दुर्गेश पालीवालसुरेन्द्र सिंह पंवार
5विनोद कुमार रेगरभूरा लाल रेगर
6कैलाश बाईभंवरी देवी रैवारी
7स्नेहा जैनशांता देवी टक
8महावीर कुमार हिरणअंकित माहेश्वरी
9मनोहर लाल मेवाड़ादिनेश शरनोत
10इल्लाही बक्षइरफान हुसैन
11पंकज टेलररमण कंसारा
12कैलाश मेवाड़ाविनोद बागवान
13प्रकाश सुथारराजेश पालीवाल
14रूपाल कंवरसोनल जीनगर
15सुरेश सिंह खिंचीमनोहर सिंह राठौड़
16विनोद कुमार पालीवालप्रकाश पालीवाल
17नीतू शर्माललिता सुधार
18शान्तिलाल सोनीदिनेश लखकर
19ताहिर अलीरतन लाल कीर
20प्रकाश चन्द्र खटीकलालूलाल खटीक
21शौर्य मेवाड़ाधर्मेश मेवाड़ा
22मधु भोई / संगीता भोईपुष्पा प्रजापत
23विनोद कुमार सेन / प्रमोद शर्माप्रकाश लोहार
24मंजु रेगरलीला रेगर
25सीमा देवीसया कंवर चुडावत

नगरपालिका भीम में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी

वार्ड नंबरकांग्रेस प्रत्याशीभाजपा प्रत्याशी
1श्री जसवंत सिंहश्री कुशाल सिंह
2श्रीमती यशोदा कंवरश्री चैन सिंह
3श्री प्रकाश सिंहश्री डूंगर सिंह
4श्री लक्की शर्माश्री विधाप्रकाश सिंह
5श्रीमती देवकंवरश्रीमती निकिता कुमारी
6श्रीमती कंकूदेवीश्री सुरेन्द्र सिंह
7श्रीमती लता भट्टश्री मुकेश कुमार
8श्री प्रभुदयालश्री प्रकाश कुमार
9श्रीमती निर्मलाश्री ममता देवी
10श्री प्रवीण कुमारश्री शुभम
11श्रीमती तुलसी कंवरश्री अर्जुन सिंह
12श्रीमती अनीता कुमारीश्रीमती सुशीला देवी
13श्रीमती अंजु देवीश्रीमती जशोदा देवी
14श्रीमती मीना देवीश्रीमती भवरी देवी
15श्री जसवंत सिंहश्री सम्पत लोहार
16श्री लूम्ब सिंहश्री मोहन सिंह
17श्री ओम प्रकाशश्रीमती राधा देवी
18श्री मनोज सिंहश्री पूर्ण सिंह
19श्री सुरेश कुमारश्री सत्यप्रकाश
20श्रीमती वर्षा मालतीयश्रीमती पूजा
Bank Holiday List September : सितंबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक: छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 650

Post navigation

Previous: Rajput Sarvodaya Sahyog Sansthan : 53 विधवा बहनों के खातों में पहुंचाए 1 करोड़ से ज्यादा, अब निर्बल परिवारों के लिए बड़ा प्लान
Next: Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 1 Sep. 2026

Related Stories

Nathdwara Nagar Palika Election
  • समाचार

Nathdwara Nagar Palika Election : भाजपा बहुमत से एक कदम दूर, निर्दलीय बना किंगमेकर: नाथद्वारा में कांग्रेस को 19 सीटें

Parmeshwar Singh Chundwat September 15, 2026
Vijayraj Kumari mewar Passed Away
  • समाचार

Vijayraj Kumari mewar Passed Away : पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी का निधन, शंभू पैलेस से निकली अंतिम यात्रा

Parmeshwar Singh Chundwat September 15, 2026
Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026 राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम : जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ? #Rajsamandnewsराजसमंद जिले में नगरपरिषद राजसमंद में भाजपा को पूर्ण बहुमत है, जबकि नाथद्वारा में निर्दलीय ही तय करेगा कि आखिर किसका सभापति बनेगा। हालांकि निर्दलीय भी भाजपा समर्थित ही बताया जा रहा है। क्या नाथद्वारा में क्रॉस वोटिंग का का कोई चांस है। भीम नगरपालिका में भाजपा मात्र 1 सीट ही क्यों मिली और देवगढ़ का बोर्ड भी गंवाना पड़ गया। आमेट नगरपालिका की कमान जनता ने भाजपा को सौंप दी।
Rajsamand News
Rajsamand MLA
Nagar parishad Rajsamand
Municipal election
Election 2026
Congress leader
राजसमंद के पार्षद
नगर निकाय चुनाव 2026
Congress Rajsamand
Nagarpalika Amet
Nagarpalika Devgarh
Nagarpalika Nathdwara
Nathdwara News
Nagarpalika Bhim
Sudarshan Singh Rawat
MLA Deepti Maheshwari
MLA Surendra Singh Rathore
MLA Hari Singh RawatJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम :जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ?
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Nathdwara Nagar Palika Election : भाजपा बहुमत से एक कदम दूर, निर्दलीय बना किंगमेकर: नाथद्वारा में कांग्रेस को 19 सीटें
  • Vijayraj Kumari mewar Passed Away : पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी का निधन, शंभू पैलेस से निकली अंतिम यात्रा
  • Rajsamand Municipal Election : सभापति पद के लिए पालीवाल-जैन दावेदारों में लॉबिंग तेज, भाजपा में नाम को लेकर मंथन
  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
| MoreNews by AF themes.