Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand tribal welfare scheme : राजसमंद के 73 आदिवासी गांवों में पहुंचेगी हर सरकारी योजना

Parmeshwar Singh Chundwat May 22, 2026 1 minute read

Rajsamand tribal welfare scheme : राजसमंद जिले में जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान – सबसे दूर, सबसे पहले” के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से जिले के 73 जनजातीय गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।

इसी अभियान को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा ने अभियान की रूपरेखा, उद्देश्यों और गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज और पिछड़े जनजातीय क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी आदिवासी परिवार योजनाओं से वंचित न रहे और लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

11 प्रमुख क्षेत्रों पर किया जा रहा काम

Dharati Aaba Janjati Gram Utkarsh Abhiyan : कलक्टर ने बताया कि अभियान के तहत कुल 11 प्रमुख उद्देश्यों को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। इनमें कौशल विकास, रोजगार, शुद्ध पेयजल, शत-प्रतिशत विद्युत सुविधा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। प्रशासन की कोशिश है कि जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे गांव स्तर पर ही उपलब्ध कराया जाए।

गांव-गांव नियुक्त किए गए ‘आदि कर्मयोगी’

Government schemes for tribal villages : अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक चयनित गांव में ‘आदि कर्मयोगियों’ की नियुक्ति की गई है। ये कर्मयोगी गांव स्तर पर लोगों से संपर्क स्थापित कर योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लोगों को लाभ दिलाने का कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा पूरे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सके और किसी स्तर पर लापरवाही न रहे।

केवल औपचारिकता नहीं, सामाजिक बदलाव का अभियान

Janjati Gram Utkarsh campaign : कलक्टर हसीजा ने कहा कि यह अभियान सिर्फ सरकारी औपचारिकता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जनसंपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, सेवा संतृप्ति और आजीविका सशक्तिकरण से जोड़कर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर वास्तविक सामाजिक परिवर्तन लाना है।

18 मई से शुरू हुआ अभियान सप्ताह

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा ने अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 18 मई को अभियान सप्ताह की शुरुआत की गई थी। इस दौरान जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर के अधिकारियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित कर अभियान लॉन्च किया गया।

गांवों में चल रहे पात्रता और स्वास्थ्य शिविर

19 मई से 25 मई तक चयनित गांवों में सैचुरेशन अभियान, पौधरोपण कार्यक्रम, पात्रता शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों का चयन भी किया जा रहा है। 20 मई को अधिकारियों, आदि कर्मयोगियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा गांवों में ट्रांजेक्ट वॉक आयोजित किए गए। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया और लोगों को आगामी जनसुनवाई कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।

21 से 23 मई तक जनसुनवाई कार्यक्रम

अभियान के तहत 21 मई से 23 मई तक विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के साथ पात्रता संबंधी मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।

PM Awas Yojana Beneficiary List : प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लिस्ट जारी, घर बैठे मोबाइल से ऐसे चेक करें अपना नाम

24 मई को तैयार होगी प्रोग्रेस रिपोर्ट

24 मई को अभियान के तहत डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें प्रूफ कार्ड, प्रोग्रेस रिपोर्ट, शिकायतों की स्थिति, निस्तारित मामलों, लंबित प्रकरणों और फॉलोअप संबंधी जानकारी को संकलित किया जाएगा।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना है। प्रशासन इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है ताकि जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 78

Post navigation

Previous: PM Awas Yojana Beneficiary List : प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लिस्ट जारी, घर बैठे मोबाइल से ऐसे चेक करें अपना नाम
Next: Rajendra Rathore Viral Statement: रविंद्र सिंह भाटी के प्रदर्शन पर भड़के राजेंद्र राठौड़, बोले- पेट्रोल छिड़ककर ‘नौटंकी’ करना गलत

Related Stories

Kelwa Bridge Crack
  • समाचार

Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा

Parmeshwar Singh Chundwat September 10, 2026
Dainik Jaivardhan news
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 10, 2026
railway project farmers protest
  • समाचार

railway project farmers protest : रेलवे काम को लेकर किसानों में बढ़ी बेचैनी, निजी जमीन में जेसीबी चलने का आरोप!

Parmeshwar Singh Chundwat September 9, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में वार्ड 18 के विकास को देंगे नई रफ्तार, भाजपा प्रत्याशी हरीश कुमावत का बड़ा विजन! राजसमंद में वार्ड 18 के विकास को देंगे नई रफ्तार, भाजपा प्रत्याशी हरीश कुमावत का बड़ा विजन!Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में वार्ड 18 के विकास को देंगे नई रफ्तार, भाजपा प्रत्याशी हरीश कुमावत का बड़ा विजन!Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में वार्ड 18 के विकास को देंगे नई रफ्तार, भाजपा प्रत्याशी हरीश कुमावत का बड़ा विजन!
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद वार्ड 16 में हिम्मत कीर बोले- पिता तुल्य बीजेपी प्रत्याशी के वादे मैंने बेटा बनकर पूरे
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में देवराज ट्रेडिंग कंपनी के पास आधी रात दिखे चोर, पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग!
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026
  • railway project farmers protest : रेलवे काम को लेकर किसानों में बढ़ी बेचैनी, निजी जमीन में जेसीबी चलने का आरोप!
  • Devendra Kumar Karnawat : देवेन्द्र काका की याद में भावुक हुए अफजल, मिला देवेन्द्र पुरस्कार 2026
  • Rajsamand Cyber Crime : प्लेबॉय जॉब के नाम पर साइबर ठगी, 11 शातिर गिरफ्तार
| MoreNews by AF themes.