Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Hindustan Zinc News : हिन्दुस्तान जिंक का बड़ा कमाल! एक साथ जीते 6 भामाशाह सम्मान, लगातार 11वीं बार बना रिकॉर्ड

Parmeshwar Singh Chundwat July 2, 2026 1 minute read

Hindustan Zinc News विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक एवं अग्रणी चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आयोजित 30वें भामाशाह सम्मान समारोह में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। समारोह में कंपनी की छह प्रमुख इकाइयों को ‘शिक्षा विभूषण’ सम्मान से नवाजा गया। सम्मानित इकाइयों में रामपुरा आगुचा माइंस, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर, जावर माइंस, राजपुरा-दरीबा कॉम्प्लेक्स, जिंक स्मेल्टर देबारी और कायड़ माइंस शामिल हैं।

Hindustan Zinc Bhamashah Award 2026 राजस्थान सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह प्रतिष्ठित सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया जाता है। उल्लेखनीय है कि लगातार 11वें वर्ष हिन्दुस्तान जिंक को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है, जो कंपनी की शिक्षा के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, अतिरिक्त शिक्षा सचिव राजेश यादव, मिड-डे मील आयुक्त विश्व मोहन शर्मा, समसा की राज्य परियोजना निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, शिक्षा निदेशक सीताराम जाट तथा संयुक्त निदेशक महेन्द्र खींची भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यभर से चयनित 145 भामाशाहों एवं 99 शिक्षा प्रेरकों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर उनके योगदान की सराहना की गई।

हिन्दुस्तान जिंक की टीम ने किया सम्मान ग्रहण

Hindustan Zinc Bhamashah Award 2026 हिन्दुस्तान जिंक की ओर से यह सम्मान रामपुरा आगुचा माइंस के आईबीयू सीईओ राममुरारी, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर की पर्यावरण प्रमुख मनीषा भाटी, हेड एचआर ममता शर्मा, देबारी जिंक स्मेल्टर के एसबीयू निदेशक विवेक यादव, हेड सीएसआर रूचिका चावला, दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के हेड सीएसआर अभय गौतम, जावर माइंस के वित्त प्रमुख अमित मालानी, कायड़ माइंस के हेड राजेश चौधरी तथा सीएसआर टीम ने प्राप्त किया।

2017 से शिक्षा क्षेत्र में 551 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश

Hindustan Zinc CSR Education : हिन्दुस्तान जिंक ने वर्ष 2017 से अब तक शिक्षा क्षेत्र में 551 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। कंपनी की शिक्षा संबंधी पहलें हर वर्ष 2 लाख से अधिक ग्रामीण एवं आदिवासी बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। यह निवेश केवल आधारभूत सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता, समावेशिता और दीर्घकालिक विकास पर भी केंद्रित है। पिछले नौ वर्षों में कंपनी ने 83 करोड़ रुपये विद्यालयों के बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च किए हैं। इसके तहत कक्षा-कक्षों का निर्माण, शौचालय, खेल मैदान, पेयजल सुविधाएं और विद्यालयों का विद्युतीकरण कराया गया। वहीं 468 करोड़ रुपये दीर्घकालिक शिक्षा कार्यक्रमों पर निवेश किए गए।

ग्रामीण और आदिवासी बच्चों को मिल रही नई दिशा

Hindustan Zinc Education Initiatives : हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा कार्यक्रमों में नंद घर, शिक्षा संबल, जीवन तरंग, ऊंची उड़ान, ग्रामीण बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन तथा कंपनी संचालित विद्यालयों को सहयोग जैसी अनेक योजनाएं शामिल हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रारंभिक बाल शिक्षा, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समावेशी शिक्षा, ग्रामीण विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

हर वर्ष 2 लाख से अधिक बच्चे हो रहे लाभान्वित

Hindustan Zinc School Development कंपनी की शिक्षा पहलों से प्रतिवर्ष 2 लाख से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों का सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में विद्यालयी नामांकन बढ़ाने, किशोर बालिकाओं की शिक्षा जारी रखने तथा विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के रूप में देखने को मिला है। राजस्थान में वर्ष 2007 में कक्षा 10वीं का परिणाम 47 प्रतिशत था, जो वर्ष 2026 में बढ़कर 92.53 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इस दौरान बालिकाओं का प्रदर्शन लगातार बालकों से बेहतर रहा है। जहां पिछले दस वर्षों में राजस्थान का औसत बोर्ड परिणाम लगभग 67.66 प्रतिशत रहा, वहीं शिक्षा संबल कार्यक्रम से जुड़े 37 विद्यालयों ने 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम दर्ज कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

शिक्षा विकास के लिए सरकार के साथ नया समझौता

ग्रामीण राजस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से हिन्दुस्तान जिंक ने राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू भी किया है। इस समझौते के तहत अगले पांच वर्षों में 36 करोड़ रुपये का निवेश कर राज्य में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

केवल शिक्षा ही नहीं, सामाजिक विकास में भी अग्रणी

हिन्दुस्तान जिंक की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियां केवल शिक्षा तक सीमित नहीं हैं। कंपनी ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, स्वास्थ्य सेवाओं, जल संरक्षण, स्वच्छता, आधारभूत ढांचे के विकास तथा स्थायी आजीविका जैसे अनेक क्षेत्रों में भी प्रभावी कार्य कर रही है।

इन सामाजिक पहलों का लाभ आज 4 हजार से अधिक गांवों में रहने वाले 26 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच चुका है। यही कारण है कि हिन्दुस्तान जिंक आज केवल एक औद्योगिक कंपनी ही नहीं, बल्कि सामाजिक विकास की दिशा में भी एक अग्रणी संस्थान के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।

BOB Personal Loan : Salary Slip नहीं? फिर भी BOB देगा पर्सनल लोन, जानिए PAN कार्ड से आवेदन का आसान तरीका

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 353

Post navigation

Previous: BOB Personal Loan : Salary Slip नहीं? फिर भी BOB देगा पर्सनल लोन, जानिए PAN कार्ड से आवेदन का आसान तरीका
Next: IBJA Gold Silver Rate : सोना-चांदी फिर हुए महंगे! जानिए आज आपके शहर में कितना बढ़ा भाव

Related Stories

Panchayati Raj Election 2026
  • समाचार

Panchayati Raj Election 2026 : राजसमंद जिला परिषद में 15 वार्ड अनारक्षित, 9 प्रधान पदों में 3 सामान्य महिला के लिए आरक्षित; सरपंच-पंच की लॉटरी कल

Parmeshwar Singh Chundwat September 23, 2026
Rajasthan Panchayati Raj Election
  • समाचार

Rajasthan Panchayati Raj Election : निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज की बारी, आज खुलेगा आरक्षण का पिटारा

Parmeshwar Singh Chundwat September 23, 2026
Daily Jaivardhan
  • विविध
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 22 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 22, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद-नाथद्वारा-आमेट में BJP का बोर्ड, भीम-देवगढ़ में कांग्रेस का कब्जा.#Rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद-नाथद्वारा-आमेट में BJP का बोर्ड, भीम-देवगढ़ में कांग्रेस का कब्जा.#Rajsamandnews
सोने से चांदी की पालकी तक... चारभुजानाथ और सांवरिया सेठ की शाही सवारी
.
#Charbhujanath #Sanwariyaseth #JaivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सोने से चांदी की पालकी तक... चारभुजानाथ और सांवरिया सेठ की शाही सवारी #Charbhujanath
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सोने की पालकी में विराजे चारभुजा नाथ, शाही लवाजमे के साथ निकली शोभायात्रा #charbhujanath
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Panchayati Raj Election 2026 : राजसमंद जिला परिषद में 15 वार्ड अनारक्षित, 9 प्रधान पदों में 3 सामान्य महिला के लिए आरक्षित; सरपंच-पंच की लॉटरी कल
  • Rajasthan Panchayati Raj Election : निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज की बारी, आज खुलेगा आरक्षण का पिटारा
  • Rajsamand wife murder news : चरित्र पर संदेह को लेकर पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर से किया वार, मौत के बाद आरोपी फरार
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 22 Sep. 2026
  • Rajsamand Nagar Parishad Election : राजसमंद की 5 निकायों में अध्यक्षों का फैसला, BJP ने 3 तो कांग्रेस ने 2 जगह बनाई सरकार
| MoreNews by AF themes.