
REET Answer Key : राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET)-2024 में शामिल हुए करीब 14 लाख उम्मीदवारों को आंसर-की का बेसब्री से इंतजार है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अब 20 से 25 मार्च के बीच आंसर-की जारी कर सकता है। पहले यह 20 मार्च तक जारी होनी थी, लेकिन होली की छुट्टियों और बोर्ड परीक्षाओं के चलते इसमें देरी हो गई। 27 और 28 फरवरी को आयोजित इस परीक्षा में कुल 13 लाख 77 हजार 256 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इनमें लेवल-1 के 4 लाख 6 हजार 953 और लेवल-2 के 9 लाख 70 हजार 303 परीक्षार्थी शामिल थे। परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 44 हजार 518 आवेदन प्राप्त हुए थे।
REET 2025 : OMR शीट की स्कैनिंग जारी
REET 2025 : बोर्ड प्रशासन फिलहाल परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की OMR शीट को स्कैन करने में व्यस्त है। यह प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू की गई थी और रोजाना करीब 70,000 शीट्स स्कैन की जा रही हैं। पूरी प्रक्रिया में लगभग 20 दिन का समय लगेगा। बोर्ड पहले उम्मीद कर रहा था कि आंसर-की 20 मार्च से पहले जारी कर दी जाएगी, लेकिन होली की छुट्टियों के कारण इसमें देरी संभव है। OMR शीट की स्कैनिंग पूरी होने के बाद ही आंसर-की अपलोड की जाएगी।
REET 2024 Result : आपत्तियों के बाद जारी होगा रिजल्ट
बोर्ड सचिव और REET समन्वयक कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद ही परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।
आरआरईटी परीक्षा का संक्षिप्त विवरण
REET स्तर | पंजीकृत परीक्षार्थी | उपस्थित परीक्षार्थी | उपस्थिति प्रतिशत |
---|---|---|---|
लेवल-1 | 4,61,321 | 4,06,953 | 88.21% |
लेवल-2 | 10,83,197 | 9,70,303 | 89.58% |
कुल | 15,44,518 | 13,77,256 | 89.17% |
REET-2024 परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी को किया गया था।
- 27 फरवरी (पहली पारी): 4,61,321 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
- 27 फरवरी (दूसरी पारी): 5,41,599 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
- 28 फरवरी: 5,41,598 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
परीक्षा के लिए राजस्थान के 41 जिलों में कुल 1,731 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा के लिए कुल 14,29,822 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें लेवल-1 के लिए 3,46,625, लेवल-2 के लिए 9,68,501 और दोनों स्तरों के लिए 1,14,696 आवेदन प्राप्त हुए थे।
REET News Today : कब आएगा REET 2024 का रिजल्ट?
REET परीक्षा का परिणाम आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों की आपत्तियों को निपटाने के पश्चात घोषित किया जाएगा। इसलिए, संभावना है कि अप्रैल के अंत तक या मई के पहले सप्ताह में REET 2024 का रिजल्ट जारी हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें ताकि आंसर-की और रिजल्ट से संबंधित किसी भी नई सूचना से अवगत रह सकें।
