Skip to content
March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • बायोग्राफी

Rinku Priya Wedding : क्रिकेटर रिंकू सिंह की दुल्हन बनेगी सपा सांसद प्रिया सरोज, शादी चर्चे की पूरी कहानी

Jaivardhan News January 18, 2025 1 minute read

Rinku Priya Wedding : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी (SP) की युवा सांसद प्रिया सरोज की सगाई की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि Priya Saroj और Rinku Singh के परिवार शादी की बातचीत में जुटे हैं। हालांकि प्रिया सरोज के पिता और तीन बार सांसद रह चुके तूफानी सरोज ने इन खबरों को लेकर स्पष्ट किया कि अभी तक कोई आधिकारिक सगाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रिया फिलहाल तिरुवनंतपुरम में किसी काम से व्यस्त हैं। बातचीत चल रही है, लेकिन सगाई की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं।

rinku singh engagement की चर्चा सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। चाहे अखबार हो या टीवी चैनल से लेकर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म। सब जगह rinku singh rinku singh engagement और Priya Saroj Wedding की खबरें ही चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के बीच क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की हर एक्टीविटी भी ट्रेंड में आ गइ्र है।

Rinku Singh : राजनीति और क्रिकेट का संगम हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। रिंकू और प्रिया की जोड़ी एक बार फिर यह साबित करती है कि अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोग किस तरह से एक दूसरे के जीवन को समृद्ध बना सकते हैं। आने वाले दिनों में इस जोड़ी को लेकर क्या खबरें आती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई और संभावित शादी की खबरें भले ही अभी अफवाहों तक सीमित हों, लेकिन दोनों के व्यक्तित्व और उपलब्धियां उन्हें एक परफेक्ट जोड़ी बनाती हैं। उनके जीवन और करियर की प्रेरक कहानियां यह दिखाती हैं कि कड़ी मेहनत और लगन से इंसान किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है।

Priya Saroj Engaged : 2024 के लोकसभा चुनावों में, मात्र 26 साल की उम्र में प्रिया ने उत्तर प्रदेश के मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की और सबसे कम उम्र की सांसदों में से एक बन गईं। उन्होंने भाजपा के मौजूदा सांसद बीपी सरोज को 35,850 वोटों के अंतर से हराया। वर्तमान में वे लोकसभा की सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट समिति की सदस्य हैं और समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

Priya Saroj : प्रिया सरोज का बायोडेटा

नामप्रिया सरोज
जन्म23 नवंबर 1998
जन्म स्थानवाराणसी, उत्तरप्रदेश
पदयूपी में मछलीशहर सांसद, समाजवादी पार्टी
स्कूली शिक्षानई दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से
विशेष शिक्षाएलएलबी, नोएडा की एमिटी युनिवर्सिटी से
पिता का नामतूफानी सरोज
राजनीतिक कॅरियर25 वर्ष की उम्र में सबसे युवा सांसद 2024 में
राजनीतिक पृष्ठभूमिपिता 3 बार सांसद, अभी विधायक है
अन्यलोकसभा में सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट समिति सदस्य

rinku singh engagement : राजनीतिक पृष्ठभूमि और पारिवारिक संपत्ति

rinku singh engagement : प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हैं। वे तीन बार सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के केराकट सीट से विधायक हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रिया की कुल संपत्ति 11,25,719 रुपये है। उनके पास 75,000 रुपये नकद हैं, जबकि 10,10,000 रुपये यूनियन बैंक में और 8,719 रुपये केनरा बैंक में जमा हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रिया के पास 5 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 32,000 रुपये है। हालांकि, उनके नाम पर फिलहाल कोई घर या गाड़ी नहीं है।

रिंकू सिंह: क्रिकेट का नया सितारा

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आने वाले 27 वर्षीय रिंकू एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हैं। उन्होंने भारत के लिए 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 165.14 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए। 2023 में रिंकू ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए एक मैच में यश दयाल को लगातार पांच छक्के लगाकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। रिंकू को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

नामरिंकू सिंह
जन्म तारीख12 अक्टूबर 1997
जन्म स्थलअलीगढ़, उत्तर प्रदेश
उम्र26 वर्ष
पिता का नामखानचंद्र सिंह
मां का नामवीना देवी
भाई व बहनजीतू सिंह व नेहा
लंबाई5 फीट 10 इंच
वजन75 किलो
शिक्षा9वीं तक
पसंदीदा बल्लेबालसचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना
पसंदीदा अभिनेत्रीश्रद्धा कपूर
फेवरेट अभिनेताशाहरूख खान

रिंकू व प्रिया की सगाई पर तूफानी का बयान

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन अब तक कोई औपचारिक सगाई नहीं हुई है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “यह सही है कि परिवारों के बीच बातचीत हो रही है, लेकिन सगाई की अफवाहें निराधार हैं। प्रिया फिलहाल तिरुवनंतपुरम में अपने काम में व्यस्त हैं।” भले ही सगाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दोनों के प्रशंसक और मीडिया इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं। अगर यह रिश्ता आगे बढ़ता है, तो यह न केवल परिवारों के लिए बल्कि दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए भी खुशी की बात होगी। फिलहाल, रिंकू सिंह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज की तैयारियों में व्यस्त हैं, जबकि प्रिया सरोज अपनी संसदीय जिम्मेदारियों और तिरुवनंतपुरम की यात्रा में व्यस्त हैं।

शादी की अटकलों के पीछे की कहानी

यह पहली बार नहीं है जब किसी सांसद और क्रिकेटर की जोड़ी चर्चा का विषय बनी हो। रिंकू और प्रिया की संभावित शादी को लेकर राजनीतिक और खेल जगत के लोग उत्सुक हैं। दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में युवा और प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं। अगर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की खबरें सच होती हैं, तो यह राजनीति और खेल के क्षेत्र में एक शानदार मेल होगा। एक तरफ रिंकू भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे हैं, तो दूसरी तरफ प्रिया राजनीति में युवा शक्ति का प्रतीक हैं। तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की जान-पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों का कहना था कि परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे। अब परिजनों के बीच भी सार्थक बातचीत हो गई है।

https://jaivardhannews.com/saif-ali-khan-attack-why-did-latest-news

प्रिया सरोज : 18 साल की उम्र से राजनीति में सक्रिय

प्रिया सरोज का राजनीतिक सफर कई लोगों के लिए प्रेरणा है। समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़कर उन्होंने साबित कर दिया कि युवा पीढ़ी राजनीति में भी अपनी अलग पहचान बना सकती है। उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के विश्वास को जीतते हुए यह सीट हासिल की। प्रिया सरोज 18 वर्ष की उम्र पार करते ही सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती रही हैं। प्रिया काफी पहले से अपने पिता विधायक तूफानी सरोज के साथ क्षेत्र की राजनीतिक सक्रियता में अहम भूमिका निभाती रहीं। केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज न केवल परिसीमन के बाद आरक्षित हुए मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से पहले सांसद चुने गए थे। इसके पहले तूफानी सरोज तत्कालीन सैदपुर संसदीय क्षेत्र से दो बार सपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। पिता के बाद पुत्री उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ते हुए सांसद बनीं। इस तरह 25 वर्ष की उम्र में वह सांसद बन गई।

रिंकू की क्रिकेट यात्रा : संघर्ष से सफलता तक

रिंकू सिंह का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले रिंकू ने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून और मेहनत के बलबूते खुद को साबित किया। IPL में अपने प्रदर्शन के जरिए उन्होंने न केवल घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जगह बनाई। रिंकू की सफलता की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपनी कड़ी मेहनत से सपनों को सच करना चाहते हैं। बचपन भले ही तंगहाली में गुजरा हो, मगर आज करोड़ों के मालिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू सिंह की नेटवर्थ लगभग 50 करोड़ रुपए है। उनकी सालाना आय करीब 60 लाख है। पहली बार किंग्स इलेवन पंजाब ने 2017 की आईपीएल नीलामी में 10 लाख रुपये में खरीदा था। 2018 के सीजन में रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 80 लाख रुपए की कीमत अपनी टीम में शामिल किया था। तब से वह केकेआर के साथ जुड़े हुए हैं। रिंकू को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में केकेआर ने 55 लाख रुपए में खरीदा और 2023 आईपीएल सीजन के लिए रिटेन किया। रिंकू सिंह घरेलू क्रिकेट से अच्छी कमाई करते हैं। उन्हें फर्स्ट क्लास में प्रति दिन 40,000 से 60,000 रुपए की फीस मिलती है। रिंकू के होमटाउन अलीगढ़ में एक घर है, जिसकी कीमत लाखों में है। रिंकू सिंह को बाइक चलाना काफी पसंद हैं और उनके पास रॉयल एनफील्ड की बुलेट बाइक है। रिंकू ने चार साल पहले अपने परिवारवालों को मारुति सुजुकी की ब्रेजा SUV दिलवाई थी, जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपए है। बताया कि आईपीएल से उन्हें 55 लाख रुपए सैलरी मिलती है।

रिंकू सिंह के क्रिकेट कॅरियर का रोचक इतिहास

रिंकू सिंह घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 लाख रुपये में खरीदा। हालांकि उन्हें टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला। 2018 में आईपीएल के 10वें संस्करण के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख में खरीदा, जो उनके बेस प्राइस का चार गुना था। तब से रिंकू केकेआर से जुड़े हुए हैं। हालांकि, रिंकू को केकेआर के साथ शुरुआती तीन सीजन में ज्यादा मौके नहीं मिले है। उन्होंने कुल 10 मैच खेले हैं और 77 रन बनाए, जबकि आईपीएल 2021 के सीजन में वह घुटने की इंजरी के चलते एक भी मैच नहीं खेल पाए। रिंकू को आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन में केकेआर ने 55 लाख रुपए में खरीदा था। उस सीजन रिंकू ने 7 मैच खेले और 148.72 की स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाए। केकेआर ने 2023 आईपीएल सीजन के लिए भी रिंकू को टीम में बरकरार रखा। फिर 9 अप्रैल 2023 को रिंकू सिंह ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच के अंतिम ओवर में यश दयाल की 5 गेंदों में लगातार 5 छक्के लगाकर केकेआर को एक यादगार जीत दिलाई और रातों-रात स्टार बन गए। आईपीएल 2023 में रिंकू ने 14 मैचों में 149.53 की स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया।

https://jaivardhannews.com/mahakumbh-2025-history-and-facts-news

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 279

Post navigation

Previous: Mahakumbh 2025 : अघोरी बनने की कठिन राह – 3 मुश्किल परीक्षाएं और मौत-जीवन का खेल
Next: MBA Job Problem : एमबीए करने वालों को जॉब गारंटी नहीं ; अमेजन, गूगल जैसी कंपनियों ने हायरिंग घटाई

Related Stories

Vaibhav Suryavanshi biography
  • बायोग्राफी

Vaibhav Suryavanshi biography : 12 साल में रणजी, 14 में IPL शतक! वैभव सूर्यवंशी की कहानी हैरान कर देगी

Parmeshwar Singh Chundwat February 7, 2026
Ajit Pawar Biography
  • बायोग्राफी

Ajit Pawar Biography : पिता की मौत के बाद छोड़ी पढ़ाई, मंत्री की बेटी से विवाह, छह बार बने डिप्टी सीएम

Parmeshwar Singh Chundwat January 28, 2026
Nitin Nabin
  • Poltical
  • बायोग्राफी

Nitin Nabin : नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने पहनाई माला, बोले-नितिन जी मेरे बॉस हैं

Parmeshwar Singh Chundwat January 20, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_RiNZCoCdzLc पहले आएं, पहले पाएं: राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर शानदार प्लॉट्स #realestate #plotsinrajsamand  #jaivardhannews
#rajsamand
✨ राजसमंद का भरोसेमंद नाम – Radhe Developer ✨ राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर शानदार प्लॉट्स 🏡 घर बनाने के लिए हो या भविष्य के लिए स्मार्ट इन्वेस्टमेंट — यहां हर प्लॉट है बेहतर, सुरक्षित और भरोसेमंद। 💯 ✅ हाथों-हाथ रजिस्ट्री सुविधा ✅ आसान और पारदर्शी प्रोसेस ✅ लिमिटेड एडवांस पर बुकिंग आज ही अपने सपनों की जमीन पक्की करें। 📞 कॉल करें: 9602002555, 6350448328 📍 लोकेशन: राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन
राधे डेवलपर राजसमंद
राजसमंद में प्लॉट
प्रीमियम लोकेशन प्लॉट राजसमंद
राजसमंद प्रॉपर्टी
राजसमंद रियल एस्टेट
राजसमंद प्लॉट बुकिंग
हाथों हाथ रजिस्ट्री प्लॉट
राजसमंद निवेश प्लॉट
राजसमंद में जमीन
सुरक्षित प्लॉट राजसमंद
Radhe Developer Rajsamand
Plot in Rajsamand
Premium Location Plot Rajsamand
Rajsamand Property
Rajsamand Real Estate
Rajsamand Plot Booking
Instant Registry Plot Rajsamand
Rajsamand Investment Plot
Land in Rajsamand
Safe Plot RajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
पहले आएं, पहले पाएं: राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर शानदार प्लॉट्स #realestate #plotsinrajsamand  #jaivardhannews
#rajsamand
✨ राजसमंद का भरोसेमंद नाम – Radhe Developer ✨ राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर शानदार प्लॉट्स 🏡 घर बनाने के लिए हो या भविष्य के लिए स्मार्ट इन्वेस्टमेंट — यहां हर प्लॉट है बेहतर, सुरक्षित और भरोसेमंद। 💯 ✅ हाथों-हाथ रजिस्ट्री सुविधा ✅ आसान और पारदर्शी प्रोसेस ✅ लिमिटेड एडवांस पर बुकिंग आज ही अपने सपनों की जमीन पक्की करें। 📞 कॉल करें: 9602002555, 6350448328 📍 लोकेशन: राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन
राधे डेवलपर राजसमंद
राजसमंद में प्लॉट
प्रीमियम लोकेशन प्लॉट राजसमंद
राजसमंद प्रॉपर्टी
राजसमंद रियल एस्टेट
राजसमंद प्लॉट बुकिंग
हाथों हाथ रजिस्ट्री प्लॉट
राजसमंद निवेश प्लॉट
राजसमंद में जमीन
सुरक्षित प्लॉट राजसमंद
Radhe Developer Rajsamand
Plot in Rajsamand
Premium Location Plot Rajsamand
Rajsamand Property
Rajsamand Real Estate
Rajsamand Plot Booking
Instant Registry Plot Rajsamand
Rajsamand Investment Plot
Land in Rajsamand
Safe Plot RajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
पहले आएं, पहले पाएं राजसमंद की प्रीमियम लोकेशन पर शानदार प्लॉट्स #realestate #plotsinrajsamand
दिवेर क्षेत्र के तालाब में डूबा किशोर, 4 घंटे बाद निकाला शव #rajsamandnews #rajsamandpolice  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद जिले में दिवेर थाना क्षेत्र में खाखरमाला पंचायत के गुणिया तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। बताया कि डिंगरोल (दोवड़ा) निवासी कन्हैयालाल (15) पुत्र रतनलाल गुर्जर रिश्तेदार की बारात में गया था, जहां बुधवार सुबह करीब नौ बजे नहाने के लिए तालाब पर पहुंचा, जहां पैर फिसलने से गिर पड़ा। दिवेर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और राजसमंद से सिविल डिफेंस के जवानों को बुलाया गया, जिन्होंने करीब दो घंटे के रेस्क्यू के बाद शव को बाहर निकलवा दिया। फिर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई जारी है। तालाब से युवक को रेस्क्यू करने में सिविल डिफेंस के सुरेश कुमावत, गौरव बागोरा, गोवर्धन वैष्णव, संतोष शर्मा, प्रकाश शर्मा, सोहन गुर्जर, मुकेश कुमावत आदि की खास भूमिका रही। किशोर करीब नौ बजे गिरा और सवा एक डेढ़ बजे शव को बाहर निकाला गया।दिवेर गुणिया तालाब हादसा
राजसमंद युवक डूबा
तालाब में डूबने से मौत
दिवेर थाना क्षेत्र घटना
राजसमंद ताजा खबर
सिविल डिफेंस रेस्क्यू
राजसमंद ब्रेकिंग न्यूज
ग्रामीण हादसा राजसमंद
तालाब में नहाने गया युवक
राजस्थान दुर्घटना समाचार
Diver Guniya Talab Incident
Rajsamand Youth Drowned
Pond Drowning Accident Rajasthan
Diver Police Station News
Rajsamand Latest News
Civil Defence Rescue Rajsamand
Rajsamand Breaking News
Village Accident Rajsamand
Youth Drowned In Pond
Rajasthan Accident NewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
दिवेर क्षेत्र के तालाब में डूबा किशोर, 4 घंटे बाद निकाला शव #rajsamandnews #rajsamandpolice
#jaivardhannews
#rajsamandआमेट के एक गांव में महिला से बदसलूकी, पांच आरोपी गिरफ्तार
.
राजसमंद जिले में आमेट थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को घसीटने, मारपीट, बदसलूकी एवं अपहरण का मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़ित महिला को मुक्त कराते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
..
#Rajsamandnews #Todaynews #Crimenews #Jaivardhannews #RajsamandpoliceOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
आमेट के एक गांव में महिला से बदसलूकी, पांच आरोपी गिरफ्तार
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version