Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Saket Sahitya Sansthan Rajsamand : राजसमंद की इस काव्य गोष्ठी में दिखा देशभक्ति का अनोखा रंग, कवियों ने बांधा समां

Parmeshwar Singh Chundwat April 29, 2026 1 minute read

राजसमंद। Saket Sahitya Sansthan Rajsamand साकेत साहित्य संस्थान एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजसमंद के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार ‘सायं 4:30 बजे शाम जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र में अप्रैल माह 2026 की मासिक काव्य गोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘आनंदमठ एवं वंदेमातरम्’ रहा, जिसने उपस्थित साहित्यकारों, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों में राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत किया।

कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदेमातरम्’ की साहित्यिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बताया कि महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत केवल शब्दों का संकलन नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना का प्रतीक है। साकेत साहित्य संस्थान द्वारा प्रतिमाह आयोजित होने वाली इस साहित्यिक संगोष्ठी में जिले के कई कवि, शिक्षक, साहित्यकार और शिक्षाविद शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्वत परिषद के सदस्यों की भी सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी प्रवेश परदेशी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नरेंद्र नारलाई ‘निर्मल’, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष सतीश आचार्य, संस्थान उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव, एडवोकेट ललित साहू तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फरारा के प्रधानाचार्य राजेश गोराना मौजूद रहे।

दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभ

Rajsamand poetry event 2026 : कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संस्थान के कोषाध्यक्ष राधेश्याम राणा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान संस्थान अध्यक्ष वीणा वैष्णव की अध्यक्षता में किया गया। संस्थान अध्यक्ष ने परिचर्चा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षकों और साहित्य प्रेमियों को संकल्प दिलाया कि वे अपने-अपने संस्थानों में विद्यार्थियों को राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम्’ का महत्व समझाएंगे और उसके भावार्थ से भी परिचित कराएंगे। इसके पश्चात शिक्षक राजेश गोराना ने अपनी मधुर आवाज में संपूर्ण राष्ट्रगीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

कवियों ने प्रस्तुत की ओजपूर्ण रचनाएं

Vande Mataram seminar Rajsamand : काव्य पाठ सत्र में राष्ट्रीय कवि सतीश आचार्य ने “वंदे मातरम् जन्मभूमि की आराधना है” शीर्षक रचना प्रस्तुत की। संस्थान जिला मीडिया प्रभारी अन्नू राठौड़ ‘रुद्रांजली’ ने अपने विशिष्ट अंदाज में वंदेमातरम् का गुणगान किया। वहीं लेखराज मीणा ने “वंदे मातरम्, एक आनंद है” तथा संस्थान सहसचिव कुमार दिनेश ने “राष्ट्र की जनचेतना का गान वंदेमातरम्” शीर्षक रचना सुनाई। कोषाध्यक्ष राधेश्याम राणा ने “पंछीडा लाल” और सह गोष्ठी प्रभारी डॉ. सम्पत रेगर ने “फिर से मुस्कुराने लगा हूं” रचना प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी।

‘आनंदमठ’ और ‘वंदेमातरम्’ पर डाला प्रकाश

Anandamath discussion Rajsamand : गोष्ठी प्रभारी चंद्रशेखर नारलाई ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ और उसमें वर्णित राष्ट्रीय गीत ‘वंदेमातरम्’ के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि ‘वंदेमातरम्’ केवल गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण, राष्ट्र गौरव और सांस्कृतिक चेतना का मंत्र है।

अनेक गणमान्य साहित्यकार रहे उपस्थित

Rajsamand literary program : इस अवसर पर वीणा वैष्णव, राजेश गोराना, डॉ. नरेंद्र निर्मल, नारायण सिंह राव, अन्नू राठौड़ ‘रुद्रांजली’, राजेंद्र सिंह चारण, राधेश्याम राणा, कुमार दिनेश, चंद्रशेखर नारलाई, डॉ. सम्पत लाल रेगर, सुजीत कुमार त्रिपाठी, घनश्याम खत्री, गीतांजली पालीवाल, राजेश पाल, लेखराज मीणा, विनोद आचार्य, छगनलाल प्रजापत, सतीश आचार्य एवं लक्ष्मी नारायण पालीवाल सहित कई प्रतिष्ठित रचनाकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान अध्यक्ष वीणा वैष्णव ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे साहित्यिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

Rajasthan BJP rally controversy : BJP महिला मोर्चा के मशाल जुलूस के दौरान बड़ा सियासी ड्रामा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ हुए नाराज

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 104

Post navigation

Previous: PAN card new rules 2026 : 1 मई से बदल जाएंगे PAN Card के नियम, नहीं मानी ये शर्तें तो हो सकती है बड़ी परेशानी
Next: car fire accident : चलती कार में अचानक लगी आग, चंद मिनटों में पूरा परिवार खत्म, मंजर देख कांप उठे लोग

Related Stories

Bank Strike today
  • समाचार

Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी

Parmeshwar Singh Chundwat September 11, 2026
Dainik Jaivardhan news
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 11, 2026
Crude Oil Price
  • समाचार

Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?

Parmeshwar Singh Chundwat September 10, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
काॅमेडी वीडियो... सब निर्दलीय प्रत्याशी की हालत ऐसी नहीं होती... आपका क्या मत है ? #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नाथद्वारा में आप प्रत्याशी की गिरफ्तारी में नया मोड़, दोषमुक्त कानसिंह पर झूठी कार्रवाई के आरोप
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.