Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • विविध

Shishoda School : राजसमंद में 15 करोड़ का लग्जरी स्कूल भवन सरकार को सुपूर्द, शिक्षामंत्री बोले- सरकार हर सुविधा देगा

Parmeshwar Singh Chundwat May 11, 2025 1 minute read

Shishoda School : राजसमंद जिले के शिशोदा गांव में दो भाई भामाशाह मेघराज धाकड़ व अजीत धाकड़ द्वारा नवनिर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने श्रीमती कंकुबाई-सोहनलाल धाकड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नामकरण का ऐलान किया। मेट्रो सिटी मुंबई के नामचीन प्राइवेट स्कूूल- कॉलेज की तर्ज पर शिशोदा गांव के सरकारी स्कूल में लग्जरी व बेस्ट शिक्षण के लिए मंगल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा हर सुविधा दी जाएगी।

भामाशाह मेघराज धाकड़ व अजीत धाकड़ द्वारा करीब 15 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक भवन बनाया है, जिसका लोकार्पण शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ द्वारा किया गया। इस दौरान यूपी के पूर्व कैबनेट मंत्री डॉ. महेंद्रसिंह, नाथद्वारा विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनीदेवी जाट, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवकीनंदन गुर्जर, खमनोर प्रधान भैरूलाल वीरवाल पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल भी मौजूद थे। फिर मंत्री दिलावर के साथ सांसद व विधायक व जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया। भामाशाह अजीत धाकड़ ने स्वागत उद्बोधन दिया। सांसद महिमा कुमारी व विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़ के उद्बोधन ने अत्याधुनिक भवन के लिए धाकड़ परिवार की खूब तारीफ की। इस दौरान भामाशाह मेघराज धाकड़ व अजीत धाकड़ के साथ उनकी मां कंकूबाई व पिता सोहनलाल धाकड़ के द्वारा शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री दिलावर को भवन सुपूर्दगी की रस्म निभाई गई। उसके बाद मंत्री बोले कि शिशोदा स्कूल सबसे अनोखा है। इस स्कूल में शत प्रतिशत स्टाफ व विषय देंगे। साथ ही मंत्री ने कहा कि भामाशाह मेघराज अगर कॉलेज का निर्माण भी करना चाहे, तो करें, उसके लिए वे उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर स्वीकृति दिलाना उनकी गारंटी है।

Rajsamand Best School : मेघराज बोले- अगला टार्गेट कॉलेज निर्माण

default

समारोह में भामाशाह मेघराज ने कहा कि शिशोदा गांव में बड़े शहर की तर्ज पर बेस्ट शिक्षा उपलब्ध हो, इसी ध्येय से अत्याधुनिक तकनीक से लैस कॉलेज बनाना लक्ष्य है। इसके लिए सरकार स्वीकृति प्रदान करें। साथ ही खेल की दृष्टि से स्पॉर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाना भी ध्येय है, जहां विशेषज्ञ ट्रेनर रहेंगे और आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाकर खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने का कार्य होगा। इस दौरान जिला परिषद सीईओ ब्रजमोहन बैरवा, डीईओ (प्रारम्भिक) राजेन्द्र गग्गड़, डीईओ (माध्यमिक) नूतन प्रकाश जोशी, एडीपीसी घनश्याम गौड़, भामाशाह परिवार के हार्दिक धाकड़, आरव धाकड़, भाविका धाकड़ सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद थे।

Luxury Govt School Building : शिशोदा स्कूल के फैक्ट

– Bhamashah Meghraj Dhakad वर्ष 2019 में तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने रखी थी नींव
– करीब छह वर्ष में 15 करोड़ में बना अत्याधुनिक स्कूल भवन
– 50 हजार स्क्वायर फीट में तीन मंजिला अत्याधुनिक भवन
– प्रत्येक स्मार्ट क्लास, स्मार्ट बोर्ड और अत्याधुनिक फर्नीचर की व्यवस्था
– कम्प्यूटर लेब, साइंस लेब, मैथ्स लेब, पुस्तकालय का निर्माण
– निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सोलर सिस्टम की स्थापना
– खेल गतिविधियों के लिए बास्केट बॉल कोर्ट व अन्य सुविधाएं
– स्कूल में शिक्षण, साफ सफाई के लिए प्राइवेट कार्मिकों की नियुक्ति
– मंगल चेरिटेबल ट्रस्ट हमेशा स्कूल संचालन में रहेगा सहयोगी
– 40 कक्षा कक्ष, प्रार्थना सभागार, स्टाफ के लिए अत्याधुनिक कक्ष
– शुद्ध पानी के लिए तीनों फ्लोर पर आरओ प्लांट लगाए
– सुरक्षा व निगरानी के लिए पूरे स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरे
– ऑनलाइन पढ़ाई के लिए अत्याधुनिक तकनीक की स्मार्ट टीवी
– अत्याधुनिक तकनीक से लैस कम्प्यूटर लैब व शिक्षक भी रहेंगे तैनात
– शिक्षामंत्री मदन दिलावर के सानिध्य में भवन का हुआ लोकार्पण
– भामाशाह मेघराज धाकड़ व अजीत धाकड़ ने किया निर्माण
– कंकूबाई सोहनलाल धाकड़ राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूूल के रूप में नामकरण

Shishoda School
LIC Loan : पर्सनल लोन से सस्ता और बिना EMI टेंशन के लोन, जानें इसके फायदे और प्रक्रिया

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 2,482

Post navigation

Previous: Rain Alert : राजस्थान में मौसम में बदलाव कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
Next: ceasefire india pakistan : सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने किया उल्लंघन : सेना को सख्त कार्रवाई के निर्देश

Related Stories

Ashadhi Tol Tradition
  • विविध

Ashadhi Tol Tradition : श्रीनाथजी मंदिर की 350 साल पुरानी परंपरा ने किया बड़ा इशारा! इस बार सामान्य से ज्यादा होगी बारिश

Parmeshwar Singh Chundwat July 30, 2026
Rajsamand Urban Service Camp
  • विविध
  • समाचार

Rajsamand Urban Service Camp : प्रभारी सचिव आरती डोगरा ने ग्रामीण-शहरी सेवा शिविरों का किया मैराथन निरीक्षण

Nikita Mali June 18, 2026
Maharana Raj Singh Revolving Statue Rajsamand
  • विविध

Maharana Raj Singh Revolving Statue Rajsamand : जल चक्की चौराहे पर महाराणा राज सिंह की रिवॉल्विंग प्रतिमा लगाने की उठी मांग

Nikita Mali June 8, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
गोगुंदा में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का स्नेह मिलन समारोह #karnisena #udaipur #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
दुर्गाकुंड मंदिर में गूंजे संत राजूराम महाराज के जयकारे, वार्षिक निशान कार्यक्रम संपन्न
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • Sugar Price Today : चीनी की कीमतों पर बड़ी खबर! देश में नहीं है कमी, जल्द घट सकते हैं दाम
  • Rajasthan Crop Insurance : मौसम ने फसल बिगाड़ी तो मिलेगा बीमा क्लेम, अनार-किन्नू समेत ये फसलें कवर
  • husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत
  • Rajsamand municipal elections: राजसमंद की 5 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • bike theft case : राजसमंद में बाइक चोरी का खुलासा, 9 मोटरसाइकिलें बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
| MoreNews by AF themes.