Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • धार्मिक

Todgarh Bheruji Mandir : टॉडगढ़ भैरूजी के निर्माणाधीन मंदिर में शिखर चक्र का पूजन, भजन संध्या

Laxman Singh Rathor March 8, 2025 1 minute read

Todgarh Bheruji Mandir : राजसमंद, पाली और ब्यावर जिले की सरहद पर स्थित टाॅडगढ़ भैरूजी के निर्माणाधीन मंदिर के लिए शिखर चक्र की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। साथ ही मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने भैरूनाथ के एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी। तड़के तक श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते रहे। साथ ही भंडारों में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Shri Kala Gora Bhairav Dham Todgarh : टॉडगढ़ कस्बे में स्थित काला गोरा भैरव धाम पर देवनारायण जयंती के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन हुआ। मुख्य उपासक विद्याप्रकाश पडियार , रतनलाल सेन, उपासक देवनारायण भगवान, कपिल पडियार, उपासक गोरा भैरव देव, गोपाललाल समंदिया के सानिध्य में आयोजित भजन संध्या में गायक महावीर सांखला, मानक पुर नागौर द्वारा गणपति वंदना से भजन संध्या की शुरुआत की। फिर गुरू वंदना, भेरूजी लटियाला, वीर हनुमाना , मारा हंसा रे, तेजल मारो लिलन, गुरु बिन गौर अंधेरा सरीखे मनमोहक भजनों की प्रस्तुुतियां दी। तड़के तक भजनों की मानो झड़ी लग गई और वहां मौजूद श्रद्धालु भी भाव विभोर हो गए। भजन संध्या में जोधपुर से आए नृत्य कलाकार रमेश चौधरी की टीम द्वारा, राम दरबार , माताजी, हनुमानजी आदि की झाकियां पेश कर श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। इससे पूर्व रात्रि जागरण पर मंदिर को आकर्षक लाइटिंग फूलों से सजाया गया। निज मंदिर में भैरूजी का विशेष शृंगार किया गया।

Todgarh Bheru Ji Official : भजन संध्या शुरू होने से पूर्व मंदिर पर आए अतिथियों, ट्रस्टियों एवं भामाशाहों का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया। मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें भी लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर श्री भैरव धाम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सेठिया, विमल कुमार कटारिया, सुरेशकुमार हिंगड़, विमल कुमार पितलिया, बछराज पितलिया, सेवक रमेश सोनी, विनोद पडियार, सुरेंद्र कुमार जैन, महेंद्र कुमार टेलर , संजय जैन, गोपाल सोनी, अशोक पोखरना, बुद्धिप्रकाश, बालचंद गांधी, रमेश बोहरा, दीपक पडियार, अशोक सेन, पिंटू पितलिया, बाबूलाल भाटी, महेंद्र पडियार, चिंटू गर्ग, शोभित प्रजापत, प्रतीक प्रजापत, पवन जैन आदि उपस्थित थे।

चमत्कारिक स्थल काल भैरवधाम टॉडगढ़

Shree Kala Gora Bhairav Dham Todgarh : राजस्थान में अजमेर जिले के अंतर्गत टॉडगढ़ में काल भैरव धाम का एक अद्भुत मंदिर है, जहां पर देशभर से हजारों की संख्या में लोग अपनी समस्या, बीमारी या मनोकामना लेकर पहुंच रहे हैं और लगभग हर पीड़ित को राहत मिल रही है और लोगों की मनोकामना भी पूरी होने के कई प्रत्यक्ष उदाहरण और चमत्कार सामने आ रहे हैं। काल भैरवधाम मंदिर में हर शनिवार शाम करीब आठ बजे से पूजा अर्चना के बाद उपासक भैरूजी के समक्ष गादी पर बैठकर आम लोगों से रूबरू होते हैं और उनकी समस्या, बीमारी का समाधान करते हैं। इसके लिए तय समयावधि में लोगों की समस्या का समाधान भी हो रहा है। इसके कई चमत्कार देखने को मिल रहे हैं। जिन लोगों के संतान नहीं है, उनकी गोद भरी जा रही है, तो जिनके नौकरी में रूकावट हो या बिजनेस में ग्रोथ नहीं हो रही है, तो भैरव बाबा के आशिर्वाद से तरक्की के रास्ते खुल रहे हैं। इस तरह का अद्भुद स्थल है टॉडगढ़ का काल भैरवधाम। इस स्थान पर शनिवार शाम को मंदिर में जितने भी लोग आते हैं, उन सभी लोगों से उपासक रूबरू होते हैं और उनकी पीड़ा या परेशानी सुनते हैं और उसके बाद तय समयावधि में भैरूजी के आशिर्वाद से समस्या का समाधान भी हो रहा है। राजसमंद के समाजसेवी राजकुमार दक ने बताया कि यह स्थल वाकई चमत्कारिक है, जहां कोई अंधविश्वास नहीं है और न ही पीड़ित व्यक्ति से कोई 1 रुपया लिया जाता है। यहां केवल शनिवार शाम को आने के बाद रातभर मंदिर के जागरण होता है और जागरण के दिन जितने भी लोग होते हैं, सभी लोग भैरूजी के समक्ष अपनी मनोकामना या परेशानी रख सकते हैं। इसके लिए इस मंदिर में जो भी भक्तजन या श्रद्धालु आते हैं, उन्हें सबसे पहले अपने घर पर पांच मुठी गेहूं लेकर एक लाल या सफेद कपड़े में रखकर पूजा स्थल पर नियमित पूजा करनी चाहिए। उसके बाद वह गेहूं की मुठ्ठी लेकर काल भैरव धाम के दरबार आना होता है, जहां शनिवार को उसी गेहूं की मुठ्‌ठी से पीड़ित की समस्या का समाधान खोजने का प्रयास किया जाता है।

Senior Citizen FD : वरिष्ठ नागरिकों को FD पर बैंक दे रहे 9.5% ब्याज | Bank Special Offer

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,232

Post navigation

Previous: International Women’s Day : नाथद्वारा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन
Next: SBI PO Prelims Exam : परीक्षा गाइडलाइन व एडमिट कार्ड डाउनलोड व चयन तक पूरी जानकारी

Related Stories

Rajsamand News
  • धार्मिक

Rajsamand News : राजसमंद में मर्यादा की चर्चा क्या बात का बतंगड़ है या वाकई गलत हुआ ?

Laxman Singh Rathor July 19, 2026
Shrimad Bhagwat Katha Mahotsav Mohi
  • धार्मिक

Shrimad Bhagwat Katha Mahotsav Mohi : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन

Nikita Mali June 12, 2026
Shrimad Bhagwat Katha Mohi
  • धार्मिक

Shrimad Bhagwat Katha Mohi : भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु, 12 जून को होगा कथा महोत्सव का समापन

Nikita Mali June 11, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannews पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
64 साल साथ रहे पति-पत्नी, डेढ़ घंटे के अंतर में दोनों की मौत #jalorenews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
PearlGrace Academy का शानदार प्रदर्शन, हॉकी में जीता तृतीय स्थान #hockey #tournament #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत
  • Rajsamand municipal elections: राजसमंद की 5 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • bike theft case : राजसमंद में बाइक चोरी का खुलासा, 9 मोटरसाइकिलें बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
  • Rajsamand rain update : राजसमंद में मानसून रूठा! गोमती-बनास सूखी, खरीफ फसल पर संकट
  • Rajsamand sugar price hike : रक्षाबंधन से पहले शक्कर के दाम में उछाल, मिठाइयों की कीमतें बढ़ने के आसार
| MoreNews by AF themes.