Skip to content
April 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Udaipur wedding theft gang : शादी में मेहमान बनकर आए, 40 लाख के गहने ले उड़े! उदयपुर पुलिस ने ऐसे दबोची गैंग

Parmeshwar Singh Chundwat April 11, 2026 1 minute read

Udaipur wedding theft gang : शादियों में मेहमान बनकर शामिल होना, मौका देखकर गहनों और नकदी पर हाथ साफ करना, और फिर चुपचाप फरार हो जाना—ऐसे ही एक शातिर गिरोह का उदयपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले महीने उदयपुर के एक शादी समारोह के रिसेप्शन से करीब 40 लाख रुपए के गहने चोरी कर ले गए थे। शनिवार को पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर उदयपुर पहुंची और घटना स्थल पर मौका तस्दीक भी कराई।

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह केवल उदयपुर तक सीमित नहीं था, बल्कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा और आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में शादियों और अन्य भीड़भाड़ वाले आयोजनों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। उदयपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को मध्यप्रदेश से पकड़कर चोरी गए गहने भी बरामद कर लिए हैं। उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि जिले में हुई इस बड़ी वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पूछताछ में गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने देशभर में करीब 50 से अधिक वारदातें करना स्वीकार किया है।

पहले जानिए उदयपुर की वारदात कैसे हुई

wedding jewellery theft gang : एसपी डॉ. अमृता दुहन के अनुसार, 11 मार्च 2026 को महाप्रज्ञ विहार स्थित तेरापंथ भवन में नरेंद्र शर्मा के पुत्र शुभम की शादी के बाद रिसेप्शन कार्यक्रम आयोजित था। उस दौरान नरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी प्रवेश द्वार पर मेहमानों का स्वागत कर रहे थे। नरेंद्र शर्मा के पास एक काले रंग का बैग रखा हुआ था, जिसमें दुल्हन के पडले यानी बहू को देने के लिए सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। इसी बीच रात करीब 10 बजकर 38 मिनट पर मेहमान बनकर पहुंचे बदमाशों ने मौका पाकर वह बैग चुरा लिया और फरार हो गए।

ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग

Madhya Pradesh theft gang : घटना के बाद थाना स्तर पर तुरंत एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सबसे पहले घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मध्यप्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के तीन गांव—कड़िया सांसी और गुलखेड़ी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पता चला कि इन गांवों के कुछ लोग इसी तरह शादियों और बैंक के आसपास चोरी व लूट की वारदातों में शामिल रहते हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश में डेरा डाल दिया। लगातार रैकी, मुखबिर तंत्र और तकनीकी व मानव खुफिया सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें नामजद किया गया। इन पर इनाम की घोषणा के बाद पुलिस ने कई दिनों तक पीछा करते हुए गांवों में दबिश दी और आखिरकार दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से उदयपुर की वारदात में चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए गए।

गिरफ्तारी के दौरान भागने लगे, गिरकर घायल हुए

Udaipur police arrest theft gang : पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के समय दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। भागते समय वे गिर पड़े, जिससे उनके शरीर पर चोटें भी आईं।

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। ये लोग केवल शादी समारोहों में गहने और नकदी चोरी ही नहीं करते, बल्कि बैंकों से रुपए निकालकर बाहर आने वाले लोगों की रैकी कर लूट की वारदातों को भी अंजाम देते हैं। इनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों के कई थानों में मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं, आरोपियों और उनके परिजनों पर पुलिस पर हमले के मामले भी दर्ज बताए गए हैं।

मध्यप्रदेश के अशोकनगर और कड़िया सांसी से पकड़े गए आरोपी

Rajasthan wedding theft case : एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि इस मामले में मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के मीरकाबाद, हाल रामगढ़ कड़िया सांसी, थाना बोड़ा निवासी विकास (26) पुत्र सालकराम सांसी तथा कड़िया सांसी निवासी नकुल (24) पुत्र राजकुमार सांसी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से उदयपुर के शादी समारोह से चोरी किए गए करीब 40 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

पिता के खिलाफ भी कई राज्यों में केस दर्ज

सुखेर थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरोपी नकुल के पिता राजकुमार के खिलाफ भी चोरी, नकबजनी, लूट और राजकार्य में बाधा डालने जैसे कई मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र के विभिन्न थानों में कुल 16 प्रकरण दर्ज हैं।

आरोपी विकास ने पूछताछ में कबूली ये वारदातें

पूछताछ में आरोपी विकास ने अपने साथियों के साथ कई जगह वारदातें करना स्वीकार किया है। उसने बताया कि—

  • करीब दो साल पहले राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक शादी समारोह से लगभग 10 तोला सोने-चांदी के गहने चुराए।
  • बूंदी के तालेड़ा में एक शादी समारोह से करीब 15 तोला सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए।
  • करीब एक साल पहले खाटूश्यामजी के द्वारकेश भवन में चल रहे संगीत कार्यक्रम के दौरान जेवरात और नकदी चुराई।
  • राजसमंद के भीम में बैंक से रकम निकालकर निकले एक रिटायर्ड फौजी के 10 लाख रुपए नकद चुरा लिए।
  • आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में एक शादी समारोह से करीब सवा लाख रुपए नकद चोरी किए।
  • महाराष्ट्र के नासिक जिले के अडगांव में एक शादी समारोह से करीब 12 तोला सोने के गहने चुराए।
  • भोपाल में शादी गार्डन से एक मंगलसूत्र और 40 से 45 हजार रुपए के लिफाफे चोरी किए।
  • एमपी के नरसिंहगढ़ में एक सुनार की दुकान से पायल की जोड़ी और सोने का नेकलेस चुराया।
  • तिरुपति बालाजी के पास एक शादी गार्डन से 4-5 महीने पहले दो सोने के हार चोरी किए।
  • विशाखापट्टनम के पास एक छोटे कस्बे में शादी समारोह से सोने की चैन, लॉकेट और सोने के कड़े चोरी किए।
  • मुंबई के मीरानगर से करीब एक साल पहले शादी समारोह के दौरान एक मंगलसूत्र और 90 हजार रुपए चुराए।

आरोपी नकुल ने भी कई वारदातें कबूली

आरोपी नकुल ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ कई बड़ी वारदातें कबूल की हैं। उसने बताया कि—

  • 18 मार्च 2026 को राजस्थान के परबतसर में अपने साथियों के साथ बैंक से निकले एक सफाईकर्मी से 3 लाख रुपए लूट लिए।
  • करीब दो साल पहले गुजरात के पालनपुर में एक शादी समारोह से 6 से 7 तोला सोने-चांदी के आभूषण चुराए।
  • डीडवाना-कुचामन में बैंक से नकदी लेकर निकलने वाले ग्राहक की रैकी कर नकदी चोरी की।
  • करीब चार साल पहले राजसमंद जिले के कांकरोली में बैंक के बाहर ग्राहक की रैकी कर उससे करीब 6 लाख रुपए नकद लूट लिए।
  • जालोर जिले के आहोर में बैंक के बाहर से युवक की रैकी कर नकदी चोरी की।
  • करीब एक साल पहले हरियाणा के सोहना क्षेत्र में बैंक के बाहर ग्राहक से नकदी चुरा ली।
  • गुजरात के सरधाना में भी बैंक के बाहर रैकी कर ग्राहक से नकदी चोरी की।

पुलिस टीम में ये अधिकारी-कर्मचारी रहे शामिल

इस पूरे ऑपरेशन में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में एएसआई नारायण सिंह, हेड कॉन्स्टेबल श्रवण कुमार, कॉन्स्टेबल शंभूराम, अचलाराम, प्रकाश, रामकुंवार और साइबर सेल के लोकेश रायकवाल शामिल रहे।

Jaipur viral video : चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होते ही एक्शन मोड में RTO, दोनों युवकों की निकाली पूरी कुंडली

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 256

Post navigation

Previous: Agriculture Supervisor Exam 2026 : 18 अप्रैल को होगी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा, 40 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
Next: Hindustan Zinc Sakhi project : गांव की महिलाओं ने कर दिखाया कमाल, अब Blinkit और Modern Bazaar पर बिकेंगे उनके प्रोडक्ट

Related Stories

Jaipur viral video
  • क्राइम/हादसे

Jaipur viral video : चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होते ही एक्शन मोड में RTO, दोनों युवकों की निकाली पूरी कुंडली

Parmeshwar Singh Chundwat April 10, 2026
ACB Action in rajasthan
  • क्राइम/हादसे

ACB Action : बीमारी की छुट्टी पास करवाने की एवज में 20 हजार रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार | Medical Leave

Laxman Singh Rathor April 9, 2026
Rajsamand murder case
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand murder case : धुलंडी पर शराब की बोतल को लेकर विवाद, दोस्त की पीट-पीटकर हत्या

Parmeshwar Singh Chundwat April 7, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_T4q4GJFZYWU मां व दो बेटों ने एक साथ किया सुसाइड #palinews #rajsthan #jaivardhannewsपाली की पॉश कॉलोनी में मां और दो बेटों ने सुसाइड कर लिया। बड़े बेटे नरपत लाल (34) की बॉडी पंखे से लटकी थी। मां शांति देवी (59) और छोटा बेटा रघुवीर (26) फर्श पर पड़े थे।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
मां व दो बेटों ने एक साथ किया सुसाइड #palinews #rajsthan #jaivardhannewsपाली की पॉश कॉलोनी में मां और दो बेटों ने सुसाइड कर लिया। बड़े बेटे नरपत लाल (34) की बॉडी पंखे से लटकी थी। मां शांति देवी (59) और छोटा बेटा रघुवीर (26) फर्श पर पड़े थे।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
मां व दो बेटों ने एक साथ किया सुसाइड #palinews #rajsthan #jaivardhannews
राजसमंद में स्वच्छता में अनियमितता पर 2 प्रशासक हटाए, एक को नोटिस #rajsamandnews  #jaivardhannews #rupalorajsamand
साफ सफाई व स्वच्छता के कार्य में अनियमितता को लेकर पंचायतीराज विभाग जयपुर के अतिरिक्त आयुक्त व उप शासन सचिव त्रिलोकचंद मीणा ने आदेश जारी कर गुंजोल निवर्तमान सरपंच व प्रशासक किशनलाल गाडरी और पीपरड़ा निवर्तमान सरपंच व प्रशासक सीतादेवी पालीवाल को पदमुक्त कर दिया है। साथ ही केलवा पंचायत की प्रशासक सुमन साहू को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। सात दिन में जवाब नहीं मिलने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी है। उल्लेखनीय है कि पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने 2 अप्रैल को राजसमंद जिले के दौरे में तीनों पंचायतों का निरीक्षण किया, जहां गदंगी होने व सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर प्रशासक को जिम्मेदार ठहराते हुए यह कार्रवाई की गई है।
Rajsamand News
Ropalo Rajsamand
Minister Madan Dilawar
राजसमंद न्यूज
नाथद्वारा न्यूज
Gram Panchayat Piparda
Gram panchayat Gunjol
Gram Panchayat KelwaOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में स्वच्छता में अनियमितता पर 2 प्रशासक हटाए, एक को नोटिस #rajsamandnews
हाइवे के 75 मीटर वाले कानून पर क्या बोले- MLA हरिसिंह रावत #jaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
हाइवे के 75 मीटर वाले कानून पर क्या बोले- MLA हरिसिंह रावत #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram