Skip to content
March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • मौसम

uttarkashi cloudburst : उत्तराखंड की धराली त्रासदी : 34 सेकंड की तबाही, तीन जगह फटा बादल, 4 की मौत, 50 से अधिक लोग लापता

Parmeshwar Singh Chundwat August 6, 2025 1 minute read

uttarkashi cloudburst : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित धराली गांव मंगलवार को भीषण प्राकृतिक आपदा का शिकार बन गया। दोपहर 1:45 बजे अचानक बादल फटने की वजह से खीरगंगा नदी में उफान आया और मलबे के साथ बाढ़ का पानी गांव में घुस गया। इस घटना ने महज 34 सेकंड में गांव को तबाह कर दिया। धराली गांव में इस आपदा के चलते 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें सेना के 8 से 10 जवान भी शामिल हैं, जो हर्षिल क्षेत्र में तैनात थे और आपदा की चपेट में आ गए। SDRF, NDRF, ITBP और सेना की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। अब तक 130 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब दोपहर को अचानक पहाड़ों से तेज गर्जना की आवाज आई, तो गांव वालों को अंदेशा हुआ कि कुछ गलत होने वाला है। देखते ही देखते खीरगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा और मलबे के साथ पूरे गांव की ओर बहाव आने लगा। करीब 34 सेकंड के अंदर मलबे और पानी ने गांव के बाजार, घरों, होटलों और सड़कों को पूरी तरह से तबाह कर दिया।

धराली ही नहीं, हर्षिल और सुक्की भी चपेट में

Dharali Uttarkashi disaster : बादल फटने की यह घटना धराली तक सीमित नहीं रही। हर्षिल और सुक्की गांव में भी बादल फटने की खबर है। हर्षिल में सेना के जवानों का कैंप था जो बह गया। कई जवानों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन ने आपदा की भयावहता को देखते हुए राहत कार्यों में तेजी लाई है और यह आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

धराली: भूगर्भ वैज्ञानिकों की चेतावनी के बाद भी नहीं हटाया गया गांव

Uttarkashi flash flood today : धराली गांव भौगोलिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। यह गांव ट्रांस हिमालय क्षेत्र में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित मेन सेंट्रल थ्रस्ट पर बसा है। यह दरार हिमालय और ट्रांस हिमालय को जोड़ती है, जो भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील मानी जाती है।

वरिष्ठ भूगर्भ वैज्ञानिक प्रोफेसर एस. पी. सती के अनुसार, धराली क्षेत्र में 1864, 2013 और 2014 में भी बादल फटने की घटनाएं हो चुकी हैं। हर बार भारी तबाही के बाद वैज्ञानिकों ने सरकार को गांव को दूसरी जगह शिफ्ट करने की सिफारिश की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

BOB Personal Loan : अगर मेरी सैलरी ₹12,000 है तो क्या मुझे लोन मिल सकता है? जानिए पूरी प्रक्रिया

6 हजार मीटर ऊंचे पहाड़ से आया सैलाब

uttarkashi news : खीरगंगा नदी जिस पहाड़ से निकलती है, वह लगभग 6,000 मीटर ऊंचा है। कुछ महीने पहले इस पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर खीरगंगा नदी में गिरा था, जो उस समय फंसा रह गया था। वैज्ञानिकों की मानें तो संभवतः वही अटका हुआ हिस्सा अब भारी बारिश और भू-स्खलन की वजह से नीचे गिरा और तबाही का कारण बना।

कल्प केदार मंदिर भी मलबे में दफन

dharali cloud burst : धराली की इस आपदा में 1500 वर्ष पुराना कल्प केदार महादेव मंदिर भी पूरी तरह से मलबे में दब गया है। यह मंदिर पंच केदार परंपरा से जुड़ा हुआ था और स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र था। मंदिर भागीरथी नदी के किनारे स्थित था और हर वर्ष हजारों तीर्थयात्री यहां दर्शन के लिए आते थे।

धराली: गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव

uttarkashi dharali : धराली गांव गंगोत्री यात्रा का एक अहम पड़ाव है। यह देहरादून से 218 किलोमीटर और गंगोत्री धाम से मात्र 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तीर्थयात्रियों को यहां विश्राम, भोजन और आवास की सुविधाएं मिलती हैं। घटना के समय धराली में कई पर्यटक भी मौजूद थे, जिनमें से कई लोग अभी भी लापता हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी: बम जैसी आवाज और फिर तबाही

uttarkashi flood : मुखबा गांव के निवासी अशोक सेमवाल ने बताया, “दोपहर करीब 12:40 बजे मैं अपने घर के बाहर खड़ा था। अचानक पहाड़ से बम फटने जैसी आवाज आई। इसके बाद ऊपर से धुआं उठता दिखा। कुछ ही सेकंड में खरीगाड़ नामक नाले से जबरदस्त बहाव दिखाई दिया। उसके बाद पूरा पहाड़ टूटकर पानी और मलबे के रूप में धराली की ओर बहने लगा।” उन्होंने बताया कि खीरगंगा नदी जो सामान्यतः 10 मीटर चौड़ी रहती थी, वह इस आपदा में 30 मीटर चौड़ी हो गई। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कार, मकान, दुकानें, बिजली के खंभे और यहां तक कि मंदिर तक सब कुछ बह गया।

वीडियो और तस्वीरों में कैद हुआ खौफनाक मंजर

देखिए उत्तराखंड में बादल फटने से बहुत भयानक घटना हुई..प्रकृति के प्रकोप के सामने सब शून्य है! ऐसे ही नहीं सनातन धर्म में सबकुछ की पूजा होती थी,ताकि प्रकृति के फ्रिक्वेंसी से तालमेल बना रहे!ॐ#उत्तराखंड pic.twitter.com/A7rBqcmQ5G

— Govind Jha (@Govind_Jha24) August 5, 2025

घटना के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें लोग अपनी जान बचाने के लिए दौड़ते नजर आ रहे हैं। लोग चीख-पुकार कर रहे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। कुछ लोगों को मलबे से रेंगते हुए बाहर निकलते देखा गया। बाजार और घरों में 20 से 30 फीट तक मलबा भर गया है। उत्तराखंड सरकार ने आपदा राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत हेलिकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और हालात का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री ने की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

लगातार हो रही बारिश, सड़कें बंद

#उत्तराखंड pic.twitter.com/tJ8DQMW09q

— मिश्रा जी (@AmitMishra_Ji) August 5, 2025

उत्तरकाशी से हर्षिल की ओर जाने वाला मार्ग भटवाड़ी के पास बह गया है, जिससे हर्षिल, धराली और मुखबा तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। चमोली के रैणी गांव में सड़क धंसने से भारत-चीन बॉर्डर तक जाने वाला रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है। हरिद्वार में शिवालिक पर्वत श्रंखला में लैंडस्लाइड से रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन और बचाव एजेंसियां मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी हैं। 50 से ज्यादा लोग लापता हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मौके पर मेडिकल टीमें, राहत शिविर और भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

Best post office schemes : पोस्ट ऑफिस की ये 9 स्कीमें बना सकती हैं आपको लखपति : पैसा हो जाएगा डबल

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 104

Post navigation

Previous: PM Kisan Maandhan Yojana : बिना जेब से 1 रुपया दिए किसानों को हर साल ₹36,000 पेंशन! जानें
Next: rbi repo rate : आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव : EMI यथावत, टैरिफ की अनिश्चितता बना कारण

Related Stories

Heatwave Alert in rajasthan
  • मौसम

Heatwave Alert : मार्च में ही झुलसाने लगी गर्मी, कई शहरों में तापमान 35°C पार | Rajasthan Weather Update

Laxman Singh Rathor March 5, 2026
Rajasthan weather today
  • मौसम

Rajasthan weather today ; गेहूं-जौ की फसल चौपट, अचानक बदले मौसम से हड़कंप, मौसम विभाग ने दी नई चेतावनी

Parmeshwar Singh Chundwat February 19, 2026
Aaj ka Mausam
  • मौसम

Aaj ka Mausam : राजस्थान में मौसम का बड़ा यू-टर्न! जयपुर में ओले, 13 जिलों में अलर्ट, अभी देखें आगे क्या होगा

Parmeshwar Singh Chundwat February 18, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_s4xMMvhaAso #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में जोधपुर के ज्वेलरी व्यापारी का शव मिला, हत्या की आशंका #rajsamandnews #rajsamandpolice
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
देलवाड़ा थाना क्षेत्र में पिता की संदिग्ध मौत पर बेटे ने खोले कई राज #rajsamandnews #rajsamandpolice
#jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद में करणी सेना की बड़ी चेतावनी, शीला शेखावत बोलीं- न्याय नहीं तो बड़ा आंदोलन
.
#Rajsamandnews #sheelashekhwat #Karnisena #Rajputsamaj #JaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में करणी सेना की बड़ी चेतावनी, शीला शेखावत बोलीं- न्याय नहीं तो बड़ा आंदोलन #karnisena
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram