Skip to content
May 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Harish Murder Protest : हरीश हत्याकांड में साढ़े 7 घंटे से राजसमंद कलक्ट्री का घेराव, डिप्टी CM की दखल पर सहमति

Laxman Singh Rathor January 7, 2026 1 minute read

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

Harish Murder Protest : राजसमंद शहर के धोइंदा से लापता युवक की हत्या होने पर आक्रोशित परिजन व सर्वसमाज के लोग बुधवार सुबह 11 बजे से लापरवाह पुलिस अफसरों पर कार्रवाई, आहत परिवार के सदस्य को नौकरी और मुआवजे पर अड़े हुए थे। दोपहर अब तक तीन दौर में कलक्टर अरुण कुमार हसीजा व एसपी ममता गुप्ता से वार्ता हो चुकी है। आखिरी चौथे दौर में पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी की मध्यस्थता में वार्ता हुई, जिसमें 8 लाख मुआवजा, पत्नी को संविदा नौकरी व जांच अधिकारी को एपीओ करने पर सहमति बन गई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी जिला कलक्टर से बात की। फिर शाम करीब साढ़े 6 बजे सहमति बनने पर आक्रोशित लोग धरने से उठ गए। इस दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 10 थानों को पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

Rajsamand police : कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा ने बताया कि धोइंदा निवासी हरीश जोशी 30 दिसंबर 2025 शाम घर से लापता हो गई। कांकरोली थाने में गुमशुदगी दर्ज करते हुए पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी, मगर हरीश का मोबाइल स्वीच हो गया। इस बीच पुलिस लगातार तलाश के प्रयास में जुटी रही, मगर उसके हरीश के बारे में कोई पता नहीं चल पाया। हरीश का पता नहीं चलने पर 5 जनवरी को आक्रोशित लोग जिला कलक्ट्री के द्वार पर धरने पर बैठ गए। बाद में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी भी पहुंची और प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया। परिजनों शंका के आधार पर पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही थी, तभी हरीश जोशी का शव उदयपुर जिले के घासा थाना क्षेत्र में वाड़ा बावड़ी के कुएं में मिल गया। इस पर राजसमंद डीएसपी नेत्रपालसिंह उदयपर पहुंचे और परिजनाें की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम हो गया, मगर परिजन व सर्वसमाज मुआवजे की मांग पर अड़ गए। इस कारण फिलहाल शव उदयपुर के एमबी हॉस्पीटल में पड़ा है और आक्रोशित लोग बुधवार सुबह 11 बजे से ही जिला कलक्ट्री के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे हैं। आक्रोशित लोग जिला कलक्टर को मुख्य द्वार पर आने की बात पर अड़ गए।

Rajsamand news : फिर कलक्टर नीचे आए और लोगों की बात सुनी। उसके बाद प्रतिनिधि मंडल को कलक्टर के चैंबर में बुलाकर वार्ता की गई, मगर सभी मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। इस कारण लोगों का धरना जारी रहा। फिर दूसरे दौर में प्रतिनिधि मंडल वापस कलक्टर से मिला, मगर किसी भी मांग पर सहमति नहीं बन पाई। उसके बाद शाम करीब पांच बजे मावली के पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी पहुंचे और तीसरी बार प्रतिनिधि मंडल कलक्टर के चैंबर में पहुंचा, जहां कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी ममता गुप्ता, एडीएम नरेश बुनकर, एएसपी महेंद्र पारीक, एसडीएम ब्रजेश गुप्ता की मौजूदगी में प्रतिनिधि मंडल की वार्ता हुई। इस दौरान समाज की तरफ से पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी के साथ ब्रह्मशक्ति मेवाड़ अध्यक्ष योगेश पुरोहित, शंकरलाल पुराेहित, गोपालकृष्ण पालीवाल, विप्र फाउंडेशन के शांतिलाल पालीवाल, रमेश पालीवाल, गिरीश पालीवाल, जगदीश पालीवाल, हगामीलाल पालीवाल, भानु पालीवाल आदि मौजूद थे। उसके बाद प्रतिनिधि मंडल नीचे आया और आम लोगों के समक्ष प्रशासन से हुई समझौता वार्ता से अवगत कराया, मगर धरने पर बैठे लोग उस सहमति से राजी नहीं हुए।

IAS Arun Kumar Hasija : इस बीच उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी (Diya Kumari) ने जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा से मोबाइल पर बात की। साथ ही लोगों की मांग अनुसार उचित कार्रवाई कर लोगों को संतुष्ट करने के निर्देश दिए। इस तरह चौथी बार प्रतिनिधि मंडल की जिला कलक्टर से मुलाकात हुई। फिर जिला कलक्टर ने जांच अधिकारी एएसआई जलेसिंह को एपीओ करने व पुलिस लापरवाही की जांच एएसपी महेंद्र पारीक से करवाने के आदेश पर लोग शांत हो गए। इस तरह शाम करीब साढ़े छह बजे बाद लोग धरने से उठे और विवाद शांत हुआ।

भीड़ ने बाजार करवाए बंद

Rajsamand city : जिला कलक्ट्री में धरने के दौरान एक युवाओं की टोली सौ फीट रोड होते हुए कांकरोली की तरफ बाजार बंद करवाने निकल पड़ी। सौ फीट रोड पर टायर जलाए। फिर बाजार बंद करवाते हुए आक्रोशित युवा कांकरोली पुराना बस स्टैंड पर राठासेन माता मंदिर तक पहुंच गए। इस पर एएसपी महेंद्र पारीक पहुंचे और आक्रोशित युवाओं को समझाया। फिर सभी लोग वापस कलक्ट्री के द्वार पर पहुंच गए।

10 थानों का जाब्ता, वज्र वाहन भी पहुंचा

जिला कलक्ट्री घेराव के दौरान आक्रोशित लोगों को नियंत्रित करने के लिए राजनगर- कांकरोली थाने के अलावा 10 थानों का पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। कुंभलगढ़ डीएसपी ज्ञानेंद्रसिंह, डीएसपी रोहित, डीएसपी नेत्रपाल के अलावा आमेट, केलवा, कुंवारिया, रेलमगरा, देलवाड़ा, नाथद्वारा व चारभुजा थाने का जाब्ता भी तैनात रहा।पुलिस ने वज्र वाहन भी मंगवा लिया, ताकि हालात बेकाबू होने पर नियंत्रित किया जा सके।

सुबह ही हो गया पोस्टमार्टम, शव नहीं लाए

हरीश जोशी 30 दिसंबर से लापता था और 6 जनवरी को उदयपुर जिले के घासा थाना क्षेत्र के वाड़ा बावड़ी गांव के कुएं में शव मिला। घासा थाना पुलिस ने शव को उदयपुर के एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया था, जहां बुधवार सुबह ही शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया, लेकिन सर्वसमाज के आक्रोश और जिला कलक्ट्री में धरने के चलते शव को उदयपुर अस्पताल की मोर्चरी से नहीं लाए। आखिर में शाम करीब साढ़े 6 बजे सहमति बनने के बाद शव को राजसमंद शहर के धोइंदा में पैतृक आवास पर लाया गया।

Rajsamand Murder Case : खून से हाथ रंगे और सीधे Police Station पहुंचे आरोपी, राजसमंद हत्या कांड में चौंकाने वाली कहानी

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,079

Post navigation

Previous: LIC Jeevan Utsav Policy : LIC लेकर आया नई पॉलिसी ‘जीवन उत्सव’, एक बार प्रीमियम देकर मिलेगी लाइफटाइम सुरक्षा
Next: Himmat Singh Murder case : महिलाओं के सामने पिटाई का लिया बदला, राजसमंद में तलवार से काटकर युवक की हत्या

Related Stories

Rajsamand Drug Smuggling News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Drug Smuggling News : राजसमंद में 70 लाख से ज्यादा डोडा पकड़ा, 1 आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Parmeshwar Singh Chundwat May 24, 2026
Accident news today Rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Road Accident News : राजसमंद में दर्दनाक हादसा! बेकाबू ट्रेलर ने परिवार को कुचला, 3 की मौके पर मौत

Parmeshwar Singh Chundwat May 24, 2026
Rajsamand Jail News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Jail News : राजसमंद जेल में बड़ा खेल! दीवार के बाहर से फेंका गया चरस और सिगरेट का पार्सल

Parmeshwar Singh Chundwat May 24, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_vJBZI_cVlJo पीपली अहिरान से युवक लापता, दिखे तो बताइए 9001951547
#rajsamandnews #rajsamandpolice
राजसमंद जिले के पीपली अहिरान गांव से युवक ललित श्याम शर्मा पुत्र मदनमोहन शर्मा 20 मई 2026 से लापता है। यह युवक मूलत: उदयपुर जिले में बेदला के पास पुरोहित की बाड़ी निवासी है। हुलिया है, दाढ़ी बढ़ी हुई,कान में सोने के लॉन्ग, हाथ में चांदी का कड़ा, गले में चांदी का मादलिया है। अंतिम बार खंडेल चौराहे पर देखे गए। किसी को दिखाई दे तो तत्काल संपर्क करें। मोबाइल नंबर 9001951547, 8696962313 व 9983401344 पर फोन कर सकते है।
Rajsamand news
Rajsamand Police
पीपली अहिरान से युवक लापता, दिखे तो बताइए 9001951547
#rajsamandnews #rajsamandpolice
राजसमंद जिले के पीपली अहिरान गांव से युवक ललित श्याम शर्मा पुत्र मदनमोहन शर्मा 20 मई 2026 से लापता है। यह युवक मूलत: उदयपुर जिले में बेदला के पास पुरोहित की बाड़ी निवासी है। हुलिया है, दाढ़ी बढ़ी हुई,कान में सोने के लॉन्ग, हाथ में चांदी का कड़ा, गले में चांदी का मादलिया है। अंतिम बार खंडेल चौराहे पर देखे गए। किसी को दिखाई दे तो तत्काल संपर्क करें। मोबाइल नंबर 9001951547, 8696962313 व 9983401344 पर फोन कर सकते है।
Rajsamand news
Rajsamand Police
पीपली अहिरान से युवक लापता, दिखे तो बताइए 9001951547#rajsamandnews #rajsamandpolice
नई जिंदगी फाउंडेशन में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण: सीखें हुनर, पाएं रोजगार!
.
#Naijindagifoundation #Freetailoringtrannig #Jaivardhannews #todaynewsनई जिंदगी एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन
पता- जलचक्की चौराहा, IDBI बैंक के उपर, राजसमंद
Contact No- 70231-36617, 77421-86617, 70735-36617Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नई जिंदगी फाउंडेशन में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण: सीखें हुनर, पाएं रोजगार! #naijindagifoundation
भीम जिला उप चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप, सुनिए #bhimnews #bhimhospital #govthospital  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीम जिला उप चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप, सुनिए #bhimnews #bhimhospital #govthospital
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram