Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Road Accident News : राजसमंद में दर्दनाक हादसा! बेकाबू ट्रेलर ने परिवार को कुचला, 3 की मौके पर मौत

Parmeshwar Singh Chundwat May 24, 2026 1 minute read

Rajsamand Road Accident News : राजसमंद जिले के आमेट थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ढेलाणा भैरूजी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार के लोगों को तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर शव बिखर गए और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही आमेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। इस हादसे को लेकर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दु:ख व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

राजसमंद के आमेट में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।

ॐ…

— Diya Kumari (@KumariDiya) May 24, 2026

आमेट थाना प्रभारी ओमसिंह चुंडावत ने बताया कि आमेट शहर के नगरपालिका कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय मुकेश पुत्र हस्तीमल जोशी डाकोत उसकी बहन जयपुर निवासी 32 वर्षीय मधुबाला जोशी, भतीजा 7 वर्षीय कुलदीप पुत्र कृष्ण कुमार, भाणेज लक्ष्यदीप पुत्र विष्णुदत्त और भांजी 13 वर्षीय चारू उर्फ काव्या को लेकर बाइक पर जा रहे थे। चन्द्रभागा नदी के आसन पुलिया पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में मुकेश जोशी, कुलदीप व लक्ष्यदीप की मौत हो गई, जबकि मधुबाला व काव्य गंभीर घायल है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक व घायलों को आमेट अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल करवाई है। दुर्घटना के बाद मौके पर एक बारगी अफरातफरी मच गई। आमेट व देवगढ़ की तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने दुर्घटना का प्रकरण दर्ज करते हुए क्षतिग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है। Accident Latest News Rajsamand

राजसमंद के आमेट में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

ॐ शांति!

— Dr Prem Chand Bairwa (@DrPremBairwa) May 24, 2026

ट्रेलर के नीचे आ गए बाइक सवार

मुकेश

Amet Trailer Accident Today : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मुकेश जोशी सहित दो मासूम बच्चे ट्रेलर के नीचे आ गए। टक्कर के बाद मुकेश जोशी टायर तले फंस गया, जबकि दोनों बच्चे साइड में गिर पड़े। दुर्घटना में मधुबाला ट्रेलर के ठीक सामने की तरफ बीच सड़क पर गिर पड़ी। भीषण हादसे में मुकेश वैष्णव सहित दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मधुबाला व बेटी काव्या बीच सड़क पर तड़प रही थी। बाद में राहगीरों ने उन्हें आमेट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया। मां बेटी की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

एक हादसे में 3 परिवार टूट गए

भीषण सड़क हादसे में एक साथ 3 परिवार टूट गए। मुकेश जोशी की मौत होने से उनकी पत्नी वर्षा व 4 वर्षीय बेटा पूर्वांक बेसहारा हो गए। हादसे में कुलदीप की मौत होने से बड़े भाई कृष्ण कुमार जोशी के घर का चिराग बुझ गया, जिनके अब एक बेटी है। वहीं बहन मधुबाला के बेटे लक्ष्यदीप की भी मौत हो गई। इस तरह मुकेश के साथ बड़े भाई कृष्ण कुमार और बहन का परिवार टूट गया। उल्लेखनीय है कि मुकेश के पिता हस्तीमल डाकोत जोशी का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो गया था, जबकि मां कमलाबाई अभी है। इस हादसे के बाद वृद्ध मां सहित पूरा परिवार गमगीन है। बताया कि मृतक मुकेश जोशी की पत्नी वर्षा व बेटा फिलहाल स्कूल की छुटि्टयां होने से पीहर जोधपुर गए हुए हैं। मृतक मुकेश उदयपुर के किसी अस्पताल में नौकरी करता था।

Rajasthan Free Accident Insurance : राजस्थान में फ्री मिलेगा 10 लाख तक का बीमा! जानिए कौन उठा सकता है फायदा

हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर फरार

Trailer Hits Bike in Rajsamand : दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर जमा हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को आमेट उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

Three Killed in Road Accident : पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रेलर की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हादसे के पीछे क्या कारण रहे, यह तो अभी स्पष्ट नहीं हो पाए, मगर बाइक पर क्षमता से अधिक सवारी बैठी हुई है। हालांकि दो छोटे बच्चे व एक 13 वर्षीय भाणेज थी। दु:खद हादसे के बाद तिनके की तरह मुकेश जोशी सहित उनके भतीजे व भाणेज की मौत हो गई।

Accident Claim Process : 95% लोग एक्सीडेंट के बाद करते गलती, तभी एक्सीडेंट बीमा क्लेम रिजेक्ट | Insurance Claim

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,643

Post navigation

Previous: petrol diesel price hike latest news : भारत में फिर महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, BPCL ने दी चेतावनी
Next: Rajsamand Drug Smuggling News : राजसमंद में 70 लाख से ज्यादा डोडा पकड़ा, 1 आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Related Stories

Khamnore Police Theft Case
  • क्राइम/हादसे

Khamnore Police Theft Case : 300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, खुला 21 चोरियों का राज; कालबेलिया गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 5, 2026
Kelwara child kidnapping
  • क्राइम/हादसे

Kelwara child kidnapping : शादी से इनकार का बदला! 7 साल के बेटे को उठा ले गया युवक, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026
Municipal election in rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Municipal election : भाजपा- कांग्रेस का पैनल तैयार, टिकट से पहले मैदान में दावेदार | Rajsamand News

Laxman Singh Rathor August 27, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
काॅमेडी वीडियो... सब निर्दलीय प्रत्याशी की हालत ऐसी नहीं होती... आपका क्या मत है ? #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नाथद्वारा में आप प्रत्याशी की गिरफ्तारी में नया मोड़, दोषमुक्त कानसिंह पर झूठी कार्रवाई के आरोप
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.