Skip to content
June 26, 2026
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Gram Rath campaign Rajsamand : गैस सप्लाई शिकायत पर तुरंत एक्शन, विधायक राठौड़ ने मंच से ही दिए अधिकारियों को निर्देश

Parmeshwar Singh Chundwat April 29, 2026 1 minute read

राजसमंद। Gram Rath campaign Rajsamand : राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत बुधवार को कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरवास में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने ग्राम रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों, पशुपालकों और आमजन के हितों की रक्षा तथा उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और पिछले दो वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है। विधायक राठौड़ ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार ही नहीं किया जा रहा, बल्कि पात्र लाभार्थियों के आवेदन भी मौके पर तैयार कर स्वीकृति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और ग्राम रथ इसी सोच को साकार करने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है।

गैस सप्लाई शिकायत पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Kumbhalgarh MLA Surendra Singh Rathore : कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में गैस सप्लाई में अनियमितता की शिकायत विधायक के सामने रखी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक राठौड़ ने मौके पर ही विकास अधिकारी कुंभलगढ़ मांगीलाल गुर्जर को संबंधित गैस एजेंसी एवं रसद विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

योजनाओं की दी जानकारी

Umarwas Gram Rath program : विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों को वीबी रामजी योजना सहित राज्य सरकार की अन्य महत्वपूर्ण जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिकतम लाभ उठाएं।

जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान का सम्मान

Rajasthan welfare schemes campaign : कार्यक्रम के दौरान जैविक खेती के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले किसान प्रताप सिंह थोरिया खेड़ा को सम्मानित किया गया। विधायक राठौड़ ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी नवाचार और जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री विकसित ग्राम Baseline Survey एवं वर्ष 2047 तक विकसित ग्राम के लिए किए गए आकांक्षा सर्वे में कुंभलगढ़ के जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विधायक राठौड़ ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उपखंड अधिकारी साक्षी पुरी सहित सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं की सराहना की

Bhajanlal Sharma schemes Rajasthan : कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष चारभुजा सोहनलाल गुर्जर ने कहा कि उपखंड अधिकारी साक्षी पुरी के नेतृत्व में प्रत्येक शिविर में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही विभागीय कार्मिकों को योजनाओं के आवेदन तैयार करने और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए गए हैं।

कला जत्था की प्रस्तुतियों से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत कला जत्थों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। विकास अधिकारी मांगीलाल गुर्जर ने बताया कि इन प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मंगला पशु बीमा योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी रोचक और सरल तरीके से दी गई।

उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का एक व्यापक प्रयास है।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर नायब तहसीलदार गढ़बोर सेवाराम जटिया, थाना अधिकारी गढ़बोर, रथ प्रभारी कृषि अधिकारी कैलाश चंद्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी राजेश जोशी, लक्ष्मीनारायण कुमावत, प्रशासक श्यामा, उप सरपंच महावीर सिंह, शिक्षक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशन सिंह चुंडावत, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश जांगिड़, एसबीएम शाखा से नरेश जोशी, मनीष सालवी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कार्मिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Rajsamand census training 2026 : 1 मई से शुरू होगी बड़ी जनगणना, राजसमंद में अधिकारियों को दिया गया खास प्रशिक्षण

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 129

Post navigation

Previous: Rajsamand census training 2026 : 1 मई से शुरू होगी बड़ी जनगणना, राजसमंद में अधिकारियों को दिया गया खास प्रशिक्षण
Next: Rain Alert Rajasthan : राजस्थान में मौसम ने ली खतरनाक करवट! 8 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

Related Stories

Mahesh Navami 2026 Rajsamand
  • समाचार

Mahesh Navami 2026 Rajsamand : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की अनोखी मिसाल, 11 दिन तक हुए एक से बढ़कर एक आयोजन

Parmeshwar Singh Chundwat June 26, 2026
Shreeji Cup Basketball Tournament
  • समाचार

Shreeji Cup Basketball Tournament : श्रीजी पब्लिक स्कूल का पहला श्रीजी कप बना सुपरहिट, देशभर की 10 टीमों ने बढ़ाई प्रतियोगिता की शान

Parmeshwar Singh Chundwat June 23, 2026
Kumbhalgarh Tiger Reserve News
  • समाचार

Kumbhalgarh Tiger Reserve News : कुंभलगढ़ में कभी टाइगर नहीं था, टाइगर रिजर्व योजना रद्द हो: सांसद महिमा कुमारी की केंद्र से मांग

Parmeshwar Singh Chundwat June 23, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_XTMc7963Vok Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
निर्जला एकादशी पर नई जिंदगी फाउंडेशन की सेवा पहल.#Naijindagifoundation
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
निर्जला एकादशी पर नई जिंदगी फाउंडेशन की सेवा पहल.#Naijindagifoundation
गणेश पालीवाल ने बताया प्रशासक सीता पालीवाल के पदमुक्त होने का घटनाक्रम #rajsamandnews #localnews #jaivardhannewsOwner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
गणेश पालीवाल ने बताया प्रशासक सीता पालीवाल के पदमुक्त होने का घटनाक्रम #rajsamandnews #localnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy