Skip to content
May 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • स्वास्थ्य

Rajsamand measles case news : राजसमंद में खसरे का खतरा! 2 मासूमों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat May 9, 2026 1 minute read

Rajsamand measles case news : उदयपुर के एमबी अस्पताल में 1 से 5 मई के बीच राजसमंद जिले के दो मासूम बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। इनमें एक 18 महीने की बच्ची की मौत संभावित मिजल्स से जुड़ी जटिलताओं के कारण हुई, जबकि साढ़े तीन महीने की दूधमुंही बच्ची ने मल्टीपल ऑर्गन फेल होने से दम तोड़ दिया। दोनों मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

जानकारी के अनुसार राज्यावास निवासी 18 महीने की बच्ची को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद 1 मई को आरके अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर किया गया। बच्ची को उदयपुर एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान 3 मई को उसकी मौत हो गई। अस्पताल की डेथ समरी में पोस्ट मिजल्स निमोनिया, सेप्टीसीमिया और रेस्पिरेटरी फेल्योर का उल्लेख किया गया है। प्रारंभिक तौर पर बच्ची की मौत का कारण संभावित मिजल्स माना जा रहा है। इसी दौरान जिले की एक साढ़े तीन महीने की दूधमुंही बच्ची की भी 5 मई को उदयपुर एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे उसकी स्थिति लगातार गंभीर बनी रही। उपचार के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। चिकित्सा विभाग दोनों मामलों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।

बुखार आया और फुंसियां निकली

measles child death Rajasthan : जानकारी के अनुसार राज्यावास निवासी मृतका गुणवंती के दादा भंवरलाल ने बताया कि वे पाली जिले के नाडोल में मजदूरी का काम करते हैं। 19 अप्रैल को वे राज्यावास अपने पैतृक गांव आए थे। 20 अप्रैल को मावली में एक शादी समारोह में गए। शादी से लौटने के बाद बच्ची को बुखार आया और शरीर पर छोटी-छोटी फुंसियां निकलने लगीं। 27 अप्रैल को बच्ची को राजसमंद के आरके अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया। उदयपुर एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान 3 मई को बच्ची ने दम तोड़ दिया। एमबी अस्पताल से रिपोर्ट राजसमंद सीएमएचओ कार्यालय पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर भेजी गई।

मॉनिटरिंग : सर्वे में सामान्य सर्दी-खांसी के लक्षण मिले

Rajsamand health department alert ; जिले में 18 माह की बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। राज्यावास निवासी बच्ची अपने परिजनों के साथ उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र गई हुई थी। वहां 23 अप्रैल को उसके शरीर पर रैशेज दिखाई दिए और सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई। अगले दिन उसे फिर बुखार आया। 27 अप्रैल को दौरे आने पर पहले उसे आरके चिकित्सालय, राजसमंद ले जाया गया, बाद में उदयपुर के महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय रेफर किया गया। उपचार के दौरान 3 मई की रात करीब 11 बजे बच्ची की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र में सर्वे शुरू किया। जिला स्तर की टीम और एपिडेमियोलॉजिस्ट मौके पर पहुंचे। मेडिकल टीमों ने कुल 35 घरों और आसपास के 12 मकानों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान दो बच्चों में सामान्य सर्दी-खांसी के लक्षण मिले, जिन्हें एमोक्सीसिलिन और नेजल सलाइन ड्रॉप्स देकर उपचार शुरू कराया गया। दो बच्चों में डायरिया मिलने पर उन्हें ओआरएस और जिंक दिया गया। एक अन्य बच्चे को हल्का बुखार मिला, जिसे पीसीएम सिरप दिया गया। सभी बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

मिजल्स का कोई अन्य मरीज नहीं

“MB hospital Udaipur child death : बच्ची का परिवार नाडोल में रहता है और शादी में अपने पैतृक गांव आया हुआ था। संभावित मिजल्स को लेकर आरसीएचओ सहित अन्य टीमों को मौके पर भेजा गया। टीकाकरण की जानकारी ली गई और जो बच्चे बीमार पाए गए, उनका उपचार किया गया। फिलहाल मिजल्स का कोई अन्य मरीज सामने नहीं आया है, फिर भी हमारी टीम लगातार निगरानी कर रही है।

डॉ. हेमंत बिंदल, सीएमएचओ राजसमंद

संक्रामक वायरल बीमारी है मिजल्स

possible measles infection news : मिजल्स एक संक्रामक वायरल बीमारी है जो तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे में फैलती है। यह खांसी, छींक और संपर्क से फैलती है। इसके लक्षण में तेज बुखार, खांसी-जुकाम, आंखों में लालपन, शरीर पर लाल दाने होना शामिल है। सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को होता है। समय पर एमएमआर वैक्सीन लगवाना तथा संक्रमित व्यक्ति से दूरी रखना, साफ-सफाई और हाथ धोना, भीड़ से बचना और इम्युनिटी मजबूत रखकर बचाव संभव है।

Nathdwara hospital latest news : अब इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर! नाथद्वारा अस्पताल में 3 विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 405

Post navigation

Previous: Nathdwara hospital latest news : अब इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर! नाथद्वारा अस्पताल में 3 विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त
Next: Khadya Suraksha Yojana : आज ही जुड़वाएं खाद्य सुरक्षा योजना में नाम, हर महीने मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ

Related Stories

Yoga rules for beginners
  • स्वास्थ्य

Yoga rules for beginners : योग शुरू करने से पहले जान लें ये 7 जरूरी नियम, तभी मिलेगा शरीर और मन को पूरा फायदा

Parmeshwar Singh Chundwat May 9, 2026
Arthritis Diet Tips Hindi
  • स्वास्थ्य

Arthritis Diet Tips Hindi : गठिया मरीज भूलकर भी न खाएं ये चीजें! एक्सपर्ट ने बताई खतरनाक गलती

Parmeshwar Singh Chundwat May 8, 2026
Hantavirus news 2026
  • स्वास्थ्य

Hantavirus news 2026 : चूहों से फैलने वाला खतरनाक वायरस बना मौत का कारण! जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी

Parmeshwar Singh Chundwat May 8, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_yI7MCeIvBgo सरदार भगत सिंह विद्यालय की पूर्व छात्रा ने बढ़ाया गौरव,छात्रों के लिए बनी प्रेरणा #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
सरदार भगत सिंह विद्यालय की पूर्व छात्रा ने बढ़ाया गौरव,छात्रों के लिए बनी प्रेरणा #rajsamandnews  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
सरदार भगत सिंह विद्यालय की पूर्व छात्रा ने बढ़ाया गौरव,छात्रों के लिए बनी प्रेरणा #rajsamandnews
राजसमंद जिले के काबरा में ठाठ बाट से हुआ तुलसाजी शालिग्राम का विवाह #rajsamandnews #tulsimatavivah  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद जिले के काबरा में ठाठ बाट से हुआ तुलसाजी शालिग्राम का विवाह #rajsamandnews #tulsimatavivah
राजसमंद के शिक्षाधिकारी ने BJP को क्यों बताया भारतीय झालमुड़ी पार्टी, देखिए
#Rajsamandnews #educationofficer  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वरलाल बाल्दी ने एक कार्यक्रम में भाजपा की तारीफ की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में रामेश्वरलाल ने कहा कि उनका राजनीति में जाने का कोई प्लान नही है और न ही किसी राजनीति दल का दिल दु:खाया है और न ही बीजेपी के लिए उन्होंने वोट की अपील की है।
Rajsamand News
BJP Rajsamand
Education officer rameshwarlal BaldiOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के शिक्षाधिकारी ने BJP को क्यों बताया भारतीय झालमुड़ी पार्टी, देखिए #Rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram