
Rajasthan Shikshaveer Vacancy 2026 : प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में टीचिंग एसोसिएट (शिक्षावीर) के 3540 संविदा पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली बार इन अस्थायी पदों के लिए लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थी 5 मई से 3 जून तक आवेदन कर सकेंगे। चयन के बाद अभ्यर्थियों को 28,850 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इस भर्ती में हिंदी, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान और अंग्रेजी हित कुल 32 विषयों को शामिल किया हैं। हालांकि, भर्ती के नियमों में अस्पष्टता और अधिकतम आयु सीमा को लेकर विवाद शुरू हो गया है। विद्या संबल योजना के तहत पहले से कार्यरत शिक्षकों ने नियमों पर सवाल उठाते हुए कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है।
32 विषयों में संविदा पर नियुक्ति, 3 जून तक भरे जा सकेंगे फॉर्म
Rajasthan Teaching Associate Recruitment 2026 : कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए निकाली गई इस भर्ती में 32 अलग-अलग विषयों के पद शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से हिंदी, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, संस्कृत, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, रसायन, गणित, भौतिकी, वनस्पति विज्ञान, लोक प्रशासन और कंप्यूटर विज्ञान के पद भरे जाएंगे। कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। पहली बार संविदा भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है ताकि चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा सके। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को सरकार की तय संविदा नीति के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा। Rajasthan Staff Selection Board Recruitment

आयु सीमा और अनुभव को लेकर विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में अभ्यर्थी
Rajasthan Contract Teacher Vacancy : भर्ती विज्ञापन जारी होते ही नियमों की विसंगतियों को लेकर विरोध शुरू हो गया है। अभ्यर्थियों का तर्क है कि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है, जिससे लंबे समय से नियमित भर्ती का इंतजार कर रहे कई योग्य उम्मीदवार चयन प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं। इसके अलावा, विद्या संबल योजना के तहत कॉलेजों में पहले से पढ़ा रहे शिक्षकों ने भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि वे नेट, सेट और पीएचडी जैसी उच्च योग्यताएं रखते हैं, लेकिन भर्ती में उनके अनुभव को कोई वेटेज नहीं दिया गया है। साथ ही यूजीसी के शैक्षणिक मानकों और पात्रता को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। इन मुद्दों को लेकर सहायक आचार्य संघ ने विधिक कार्रवाई का रास्ता अपनाने की बात कही है। Rajasthan College Lecturer Contract Jobs
टीचिंग एसोसिएट के पदों के लिए कॉलेज शिक्षा विभाग ने जो नियम और शर्तें भेजी हैं, उसी के अनुसार विज्ञापन जारी किया। कर्मचारी चयन बोर्ड अपने स्तर पर नियम तय नहीं करता है। विभाग द्वारा दिए नियमों के तहत ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
– आलोक राज, अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड



