Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • भर्ती
  • शिक्षा

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2026 : 6500 पदों की परीक्षा का शेड्यूल जारी, 12 जुलाई से एग्जाम

Nikita Mali May 27, 2026 1 minute read

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया जाए

RPSC Exam Schedule 2026 : परीक्षा संचालन को व्यवस्थित बनाने के लिए विषयों को ग्रुप-ए, बी, सी और डी में विभाजित किया गया है। आयोग द्वारा जारी टाइम टेबल के बाद अब लाखों अभ्यर्थियों के सामने परीक्षा तिथियां स्पष्ट हो गई हैं, जिससे वे अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से अंतिम रूप दे सकेंगे। RPSC ने बताया कि सभी ग्रुप के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान (GK) का पेपर अलग-अलग तिथियों में आयोजित होगा। इसके बाद संबंधित विषयों की मुख्य परीक्षा ली जाएगी।

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2026 : शेड्यूल देखें

ग्रुपविषयपरीक्षा तिथिसमयपरीक्षा प्रकार
ग्रुप-एसोशल साइंस12 जुलाई 2026सुबह 10:00 से 12:00 बजेसामान्य ज्ञान
सोशल साइंस12 जुलाई 2026दोपहर 3:00 से 5:30 बजेविषय परीक्षा
ग्रुप-बीहिंदी13 जुलाई 2026सुबह 10:00 से 12:00 बजेसामान्य ज्ञान
हिंदी13 जुलाई 2026दोपहर 3:00 से 5:30 बजेविषय परीक्षा
ग्रुप-सीविज्ञान / संस्कृत14 जुलाई 2026सुबह 10:00 से 12:00 बजेसामान्य ज्ञान
विज्ञान14 जुलाई 2026दोपहर 3:00 से 5:30 बजेविषय परीक्षा
संस्कृत15 जुलाई 2026सुबह 10:00 से 12:30 बजेविषय परीक्षा
ग्रुप-डीगणित / अंग्रेजी / उर्दू / पंजाबी / सिंधी / गुजराती16 जुलाई 2026सुबह 10:00 से 12:00 बजेसामान्य ज्ञान
गणित16 जुलाई 2026दोपहर 3:00 से 5:30 बजेविषय परीक्षा
अंग्रेजी17 जुलाई 2026सुबह 10:00 से 12:30 बजेविषय परीक्षा
उर्दू17 जुलाई 2026दोपहर 3:00 से 5:30 बजेविषय परीक्षा
पंजाबी18 जुलाई 2026सुबह 10:00 से 12:30 बजेविषय परीक्षा
सिंधी / गुजराती18 जुलाई 2026दोपहर 3:00 से 5:30 बजेविषय परीक्षा

विषयवार पदों का विवरण

विषयपद संख्या
गणित1385
विज्ञान1355
अंग्रेजी1305
हिंदी1052
संस्कृत940
सामाजिक विज्ञान401
उर्दू48
पंजाबी11
सिंधी2
गुजराती1
कुल पद6500

ग्रुप अनुसार परीक्षा की खास जानकारी

RPSC 2nd Grade Time Table 2026 : ग्रुप-ए : ग्रुप-ए में सोशल साइंस विषय शामिल किया गया है। अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान परीक्षा 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। इसके बाद उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक विषय परीक्षा कराई जाएगी।

RPSC Hindi Teacher Exam : ग्रुप-बी : हिंदी विषय को ग्रुप-बी में रखा गया है। हिंदी विषय के उम्मीदवारों का सामान्य ज्ञान पेपर 13 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं विषय परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ग्रुप-सी : ग्रुप-सी में विज्ञान और संस्कृत विषय शामिल हैं। इन अभ्यर्थियों का सामान्य ज्ञान पेपर 14 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। विज्ञान विषय की परीक्षा उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी, जबकि संस्कृत विषय का पेपर 15 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

ग्रुप-डी : ग्रुप-डी में गणित, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषय शामिल किए गए हैं। इन सभी विषयों के लिए सामान्य ज्ञान परीक्षा 16 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसके बाद गणित विषय की परीक्षा 16 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। अंग्रेजी विषय का पेपर 17 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा उर्दू विषय की परीक्षा उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। पंजाबी विषय की परीक्षा 18 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि सिंधी और गुजराती विषय की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

RPSC Subject Wise Exam Date : RPSC ने अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथियों के अनुसार तैयारी करने और समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। आयोग जल्द ही एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों से जुड़ी जानकारी भी जारी करेगा।

Rajasthan Computer Instructor Vacancy 2026 : प्रदेश में 3951 कंप्यूटर अनुदेशक की भर्ती, 25 मई से आवेदन

About the Author

Nikita Mali

Editor

Jaivardhan News के साथ निकिता माली ने डिजिटल मीडिया में अपने कॅरियर की शुरुआत की। कंटेंट राइटिंग के साथ वीडियो एडिटिंग, पोस्टर डिज़ाइन में उनकी गहरी रुचि है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या जनहित से जुड़ी कोई खबर हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज व आर्टीकल लिखने में माहिर हैं। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब आदि सोशल मीडिया के अनुभव में भी पारंगत है।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 48

Post navigation

Previous: Rajasthan Petrol Pump Strike : 1 जून से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप! राजस्थान में पेट्रोल-डीजल संकट का खतरा
Next: Rajasthan License Fees Change : राजस्थान में लाइसेंस फीस में बड़ा बदलाव, होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों के लिए नई दरें लागू

Related Stories

RPSC Senior Teacher Vacancy 2026
  • भर्ती

RPSC Senior Teacher Vacancy 2026 : सीनियर टीचर भर्ती में 886 पद घटे, अब इतने पदों पर होगी भर्ती

Parmeshwar Singh Chundwat July 4, 2026
Jodhpur NCC Camp
  • शिक्षा

Jodhpur NCC Camp : विद्यावाड़ी की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, NCC कैंप से जीते 44 पदक

Nikita Mali June 10, 2026
TET Update 2026
  • शिक्षा

TET Update 2026 : 3 साल में TET पास नहीं की तो जा सकती है नौकरी! शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट

Parmeshwar Singh Chundwat June 1, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना #rajsamandnews राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना
#rajsamandnews
#rajsamandpolice
Rajsamand Police
Rajasthan Police
राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना
#rajsamandnews
#rajsamandpolice
Rajsamand Police
Rajasthan Police
राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
उदयपुर में युवक का दिनदहाड़े अपहरण, 4 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार #udaipurnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सोते समय बहन के ऊपर बैठा सांप, हाथ से फेंका तो भाई पर गिरा, डसने से किशोर की मौत #palinews
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 12 Sep. 2026
  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
| MoreNews by AF themes.