
Rajasthan Today Weather : राजस्थान में जून महीने की शुरुआत मौसम के बदले हुए मिजाज के साथ हुई है। प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने मंगलवार (2 जून) को भी राज्य के 19 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मौसम का यह बदला हुआ स्वरूप आगामी 5 जून तक बना रह सकता है।
पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को बारिश से राहत जरूर मिली है, लेकिन कई जगहों पर तेज तूफान और खराब मौसम ने नुकसान भी पहुंचाया है। सोमवार को कोटा, उदयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, अजमेर, नागौर, जोधपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ समेत अनेक जिलों में बारिश दर्ज की गई। जैसलमेर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन Today Rain Alert Rajasthan क्षेत्र सम सैंड ड्यून्स स्थित जुमा हेरिटेज रिसोर्ट में सोमवार रात तेज आंधी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां लोक कलाकारों के ड्रेसिंग रूम की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से बेरसियाला गांव निवासी 25 वर्षीय लोक कलाकार स्वरूप खान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो युवतियों सहित तीन अन्य कलाकार घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद रिसोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

बाड़मेर में आंधी बनी आफत, मकान ढहने से तीन लोग घायल
Today Rain Alert Rajasthan : बाड़मेर जिले में भी तेज आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। रामसर उपखंड के पाबूसरिया गांव में तेज तूफान के दौरान एक टीनशेड वाला कमरा ढह गया। हादसे में पिता और पुत्र मलबे में दब गए। ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दोनों को बाहर निकाला। इसी दौरान एक अन्य घर में IMD Rain Today Rajasthan आंधी से बचने के लिए बाहर निकल रही महिला के सिर पर लोहे की एंगल गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में कई बिजली के पोल भी गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
कई जिलों में झमाझम बारिश, कहीं ओले तो कहीं तेज हवाएं
Rajasthan ka Mosam : सोमवार दोपहर बाद प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर, पाली, अजमेर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, नागौर, उदयपुर, कोटा, टोंक, अलवर, बूंदी, सवाई माधोपुर, जयपुर और भीलवाड़ा सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। फलोदी और नागौर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक 20 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा नागौर में 13 एमएम, अजमेर में 12.6 एमएम और टोंक के निवाई क्षेत्र में 11 एमएम बारिश दर्ज हुई। बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार कई शहरों में तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है।
गर्मी का असर कम
IMD Yellow Alert Rajasthan : प्रदेश में सोमवार को सर्वाधिक तापमान फलोदी में 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि बारिश और बादलों के कारण गर्मी का असर पहले की तुलना में कम महसूस किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। राजधानी जयपुर में सोमवार को दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की गई। अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जयपुर में इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है। कोटा में जून महीने की शुरुआत राहत भरे मौसम के साथ हुई। पिछले दिनों की तुलना में तापमान में कमी दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शाम के समय बादल छाने के साथ ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने कोटा जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
2 जून: राजस्थान में बारिश का यलो अलर्ट
- बीकानेर
- श्रीगंगानगर
- हनुमानगढ़
- चूरू
- सीकर
- झुंझुनूं
- जयपुर
- दौसा
- अलवर
- भरतपुर
- धौलपुर
- करौली
- सवाई माधोपुर
- टोंक
- बूंदी
- कोटा
- बारां
- झालावाड़
- चित्तौड़गढ़
कुल 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी।
जोधपुर में चली तेज आंधी, कई इलाकों में बारिश
जोधपुर शहर में दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। पहले आसमान में बादल छाए और फिर शाम को तेज आंधी शुरू हो गई। इसके बाद शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है। सीकर जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दो दिनों की तुलना में लगभग 3 डिग्री अधिक रहा। हालांकि दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहने से लोगों को तेज धूप से राहत मिली, लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ा दी। अजमेर जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में जिले में 12.6 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश और तापमान में गिरावट के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी सूचना मिली।
अलवर में बारिश से मिली राहत
अलवर जिले में दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। राजगढ़ सहित कई इलाकों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में कम रहा। उदयपुर में सोमवार शाम को धूलभरी हवाएं चलने के बाद बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले चार दिनों तक जिले में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी तंत्र सक्रिय होने के कारण अगले कुछ दिनों तक आंधी, तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रह सकता है। 2 जून को राज्य के 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।
विशेषज्ञों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूरी बनाए रखने तथा बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों में न जाने की सलाह दी है।



