Skip to content
June 8, 2026
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Udaipur Religious Conversion Case : पैसों का लालच, बीमारी ठीक करने का दावा… 50 गांवों में धर्म परिवर्तन का खेल उजागर

Nikita Mali June 8, 2026 1 minute read

Udaipur Religious Conversion Case : उदयपुर जिले के ऋषभदेव क्षेत्र के कई आदिवासी बहुल गांवों में लोगों को बीमारी से राहत, आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप सामने आए हैं। कानूवाड़ा बिलखाई और कागदर क्षेत्र में लंबे समय से बाहरी राज्यों से जुड़े मिशनरी समूहों की गतिविधियां संचालित होने की बात स्थानीय लोगों ने कही है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों की मदद से आर्थिक रूप से कमजोर और मूलभूत सुविधाओं से वंचित परिवारों को निशाना बनाया जा रहा था। गांवों में बाहर से आए पादरी लोगों को बीमारियों से छुटकारा दिलाने का दावा करते हुए प्रार्थना सभाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करते थे। इसके बाद उन्हें नियमित रूप से रविवार को होने वाली प्रार्थना सभाओं से जोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था।

Rishabhdeo Religious Conversion Case : स्थानीय लोगों का दावा है कि कानूवाड़ा बिलखाई और कागदर क्षेत्र में कई आदिवासी परिवार इस प्रभाव में आकर अपना धर्म बदल चुके हैं। आरोप है कि लोगों के रिश्तेदारों से संपर्क कर उनके पारंपरिक देवी-देवताओं और धार्मिक मान्यताओं को लेकर भ्रम फैलाया जाता था, ताकि धीरे-धीरे उनका झुकाव दूसरे धर्म की ओर हो सके। कानूवाड़ा बिलखाई गांव में वही स्थान बताया जा रहा है, जहां प्रार्थना सभा के लिए आसपास के करीब 20 गांवों के लोगों को बुलाया गया था। हिंदू संगठन से जुड़े पन्नालाल मीणा का कहना है कि खेरवाड़ा क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों में पिछले लगभग 10 वर्षों से लोगों को विभिन्न तरीकों से प्रभावित कर धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास किया जा रहा है और यह गतिविधि अभी भी जारी है। गौरतलब है कि 6 जून को धर्म परिवर्तन के आरोपों से जुड़े मामले में ऋषभदेव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 पादरियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया था।

पहले धार्मिक साहित्य और दवाइयां बांटी जाती थीं, फिर जोड़ा जाता था

Udaipur Conversion Case : ग्रामीणों ने बताया कि शुरुआत में लोगों को धार्मिक पुस्तकें और दवाइयां वितरित की जाती थीं। इसके बाद कुछ स्थानीय प्रभावशाली लोगों के माध्यम से उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता था। आरोप है कि मिशनरी समूहों ने गांव-गांव में अपने स्थानीय संपर्क भी बना रखे थे। लोगों का कहना है कि पहले गरीब परिवारों को अपने साथ जोड़ा जाता था और बाद में कुछ आर्थिक मदद देकर उन्हें चर्च या प्रार्थना सभाओं में नियमित रूप से आने के लिए कहा जाता था। कई लोगों ने दावा किया कि सभा में नहीं पहुंचने पर दबाव भी बनाया जाता था। नानालाल की सूचना के बाद कानूवाड़ा बिलखाई गांव में पुलिस ने कार्रवाई की थी, जिसके बाद उनके परिवार का सम्मान भी किया गया।

लोगों को आर्थिक लाभ और मदद का भरोसा दिया जाता था

Religious Conversion Case in Udaipur : दो दिन तक प्रार्थना सभा में शामिल रहे मनीष मीणा ने बताया कि वहां 200 से अधिक लोग मौजूद थे। उनके अनुसार, सभाओं में लोगों को बीमारियों से मुक्ति और जीवन में आर्थिक उन्नति का भरोसा दिया जाता था। उन्होंने बताया कि लोगों से कहा जाता था कि यदि वे उनके धर्म से जुड़ेंगे तो खेती, स्वास्थ्य और अन्य जरूरतों में मदद उपलब्ध कराई जाएगी। कई लोग उनकी बातों पर विश्वास कर रहे थे और उनके बताए अनुसार चलने लगे थे।

महिलाओं ने भी जताई चिंता

कानूवाड़ा बिलखाई की निवासी गंगा कलासुआ ने बताया कि ऐसे लोग लंबे समय से गांव में सक्रिय हैं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं कमला बाई ने कहा कि गांव के प्रभावशाली लोगों के डर से कई परिवार खुलकर कुछ नहीं बोल पाते। उनका कहना है कि उनका परिवार अपने पारंपरिक धर्म और देवी-देवताओं में आस्था रखता है और वे धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहते।

प्रार्थना से बीमारी ठीक होने के दावे पर उठे सवाल

Tribal Conversion Case : गांव के पूर्व उपसरपंच कांतिलाल ने बताया कि कई लोगों को यह कहकर जोड़ा जाता था कि उनकी बीमारियां केवल प्रार्थना के माध्यम से ठीक हो सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को हैंडपंप, कुएं और ट्यूबवेल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का लालच भी दिया जाता था। कांतिलाल का कहना है कि प्रार्थना करने से किसी की बीमारी या समस्या में कोई विशेष बदलाव नहीं आया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने धर्म और परंपराओं के साथ रहना चाहते हैं तथा गांवों में दूसरे धर्म का नेटवर्क मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

शिकायतकर्ता ने धमकी मिलने का आरोप लगाया

मामले की शिकायत करने वाले नानालाल कलासुआ ने बताया कि उनके घर के पास प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। उनके अनुसार, सभा में मौजूद लोगों ने धर्म परिवर्तन करने पर बीमारियां दूर होने और आर्थिक लाभ मिलने की बातें कहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों को आकर्षित करने के लिए खेतों में कुएं और ट्यूबवेल खुदवाने जैसे प्रस्ताव भी दिए गए। नानालाल का कहना है कि जब उन्होंने कार्यक्रम का विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

गरीब और भोले लोग शिकायत नहीं करते0

पन्नालाल मीणा ने कहा कि क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का मुद्दा नया नहीं है। उनका कहना है कि कई गरीब और भोले-भाले लोग डर के कारण शिकायत दर्ज नहीं करवाते। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों को सहयोग और सुरक्षा मिलनी चाहिए ताकि वे बिना भय के अपनी बात प्रशासन तक पहुंचा सकें।

सांसद ने कहा- सुनियोजित प्रयास की आशंका

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि बड़ी संख्या में परिवारों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि हो रही है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना जरूरी है। सांसद ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की बातें सामने आई हैं और पूरे मामले की गहन जांच आवश्यक है। उन्होंने इसे एक सुनियोजित और अंतरराज्यीय स्तर पर संचालित प्रयास होने की आशंका भी जताई।

3 पादरी सहित 11 आरोपी गिरफ्तार

ऋषभदेव डीएसपी Rajiv Rahar ने बताया कि जांच के दौरान धर्म परिवर्तन के लिए कथित रूप से प्रलोभन और दबाव डालने के संकेत मिले हैं। आरोपियों के मोबाइल फोन और बैंक खातों की जांच की जा रही है। मामले में 3 पादरियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सभी से पूछताछ जारी है। थानाधिकारी Hemant Ahari ने बताया कि बाबूलाल के नेतृत्व में प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी, जिसमें आसपास के 20 से अधिक गांवों के लोगों को बुलाया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 200 से अधिक लोग मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, वहां लोगों को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

WHO Ebola Emergency Alert : WHO ने बजाई खतरे की घंटी! इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, क्या भारत पर भी मंडरा रहा खतरा?

About the Author

Nikita Mali

Editor

Jaivardhan News के साथ निकिता माली ने डिजिटल मीडिया में अपने कॅरियर की शुरुआत की। कंटेंट राइटिंग के साथ वीडियो एडिटिंग, पोस्टर डिज़ाइन में उनकी गहरी रुचि है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या जनहित से जुड़ी कोई खबर हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज व आर्टीकल लिखने में माहिर हैं। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब आदि सोशल मीडिया के अनुभव में भी पारंगत है।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 240

Post navigation

Previous: Maharana Raj Singh Revolving Statue Rajsamand : जल चक्की चौराहे पर महाराणा राज सिंह की रिवॉल्विंग प्रतिमा लगाने की उठी मांग
Next: Shrimad Bhagwat Katha Rajsamand : श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन दिखा अद्भुत नजारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

Related Stories

Rajsamand Robbery
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Robbery : ज्वेलरी व्यापारी के परिवार से मारपीट कर 10 तोला सोना और 3 लाख रु. लूटे

Nikita Mali June 5, 2026
Jodhpur Anita Bishnoi News
  • क्राइम/हादसे

Jodhpur Influencer News : इन्फ्लूएंसर ने इंस्टाग्राम लाइव में पीया जहर, बोली- इज्जत पर कीचड़ उछाला गया

Nikita Mali June 4, 2026
Rajsamand NDPS case
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand NDPS case : 124 किलो डोडा-चूरा बरामदगी मामले में 8 साल बाद फैसला, आरोपी को 12 साल की सजा

Parmeshwar Singh Chundwat June 4, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_u4NphKfwh0s घर में घुसा सियार, पालने में सो रहे 6 महीने के मासूम का चेहरा नोचा #banswaranews #accidentबांसवाड़ा जिले में सियार ने घर में घुसकर 6 महीने के बच्चे पर हमला कर दिया। सियार ने पालने में सो रहे बच्चे के होंठ और गाल बुरी तरह नोच डाले। बच्चे के रोने पर परिजन दौड़कर कमरे में आए तो सियार बच्चे के चेहरे को नोच रहा था।
परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों ने सियार को घेरकर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर सियार को मार डाला। इसके बाद परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसके चेहरे पर 20 ​टांके लगाए गए। मामला दानपुर थाना इलाके के कुंडल गांव का है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
घर में घुसा सियार, पालने में सो रहे 6 महीने के मासूम का चेहरा नोचा #banswaranews #accidentबांसवाड़ा जिले में सियार ने घर में घुसकर 6 महीने के बच्चे पर हमला कर दिया। सियार ने पालने में सो रहे बच्चे के होंठ और गाल बुरी तरह नोच डाले। बच्चे के रोने पर परिजन दौड़कर कमरे में आए तो सियार बच्चे के चेहरे को नोच रहा था।
परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों ने सियार को घेरकर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर सियार को मार डाला। इसके बाद परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसके चेहरे पर 20 ​टांके लगाए गए। मामला दानपुर थाना इलाके के कुंडल गांव का है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
घर में घुसा सियार, पालने में सो रहे 6 महीने के मासूम का चेहरा नोचा #banswaranews #accident
टिन शेड हादसे पर बुजुर्ग बोले— पहले ही जताई थी चिंता #delwaranews #tinshed #accidentOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
टिन शेड हादसे पर बुजुर्ग बोले— पहले ही जताई थी चिंता #delwaranews #tinshed #accident
44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, कई जिलों में बारिश का दौर #weatherupdate #rajasthannewsराजस्थान में अब गर्मी के साथ उमस बढ़ गई है। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है, लेकिन उमस और गर्मी परेशान करने लगी है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, कई जिलों में बारिश का दौर #weatherupdate #rajasthannews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy