
Social Media Gang Glorification : राजसमंद के केलवाड़ा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंगों का महिमामंडन करने और हथियारों के साथ फोटो-वीडियो साझा कर युवाओं को प्रभावित करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत बुधवार को की।
Rajsamand Crime News : थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा ने बताया कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ युवक गैंग बनाकर आपराधिक गतिविधियों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। आरोपी हथियारों के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गवार क्षेत्र निवासी मोहनसिंह (25), दिनेशसिंह (21) और नारायणसिंह (33) के रूप में हुई है। Social Media Gang Case

बढ़ती गैंग संस्कृति पर पुलिस की सख्त नजर
Kelwara Police News : यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारिक और वृत्ताधिकारी जितेंद्र सिंह के निर्देशन में तथा थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा के नेतृत्व में की गई। पुलिस फिलहाल आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट, उनके संपर्कों और अन्य गतिविधियों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवाओं में बढ़ती गैंग संस्कृति पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। Social Media Crime Case



